Saturday, 26 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Khandwa News: गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, खदान में डूबे दो सगे भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम Bemetara News: ट्रांसफार्मर ब्लास्ट हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, पूरे गांव में शोक की लहर Government Employees Suspended: दिवंगत शिक्षक का पेंशन केस लटकाने पर बड़ी कार्रवाई, 6 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड Ganesh Visarjan Acciden: पंडाल में टूटा बिजली का तार, करंट की चपेट में आने से 4 युवकों की मौत, 3 गंभीर CG Weather News: उफान पर नदियां, 300 से ज्यादा गांव बने टापू, बस्तर से रायपुर तक जनजीवन अस्त-व्यस्त Ganesh Visarjan Violence: नशेड़ियों ने 3 युवकों को चाकू से गोदा, 30 से ज्यादा टांके आए, शहर में 2 अन्य जगह भी हंगामा Khandwa News: गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, खदान में डूबे दो सगे भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम Bemetara News: ट्रांसफार्मर ब्लास्ट हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, पूरे गांव में शोक की लहर Government Employees Suspended: दिवंगत शिक्षक का पेंशन केस लटकाने पर बड़ी कार्रवाई, 6 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड Ganesh Visarjan Acciden: पंडाल में टूटा बिजली का तार, करंट की चपेट में आने से 4 युवकों की मौत, 3 गंभीर CG Weather News: उफान पर नदियां, 300 से ज्यादा गांव बने टापू, बस्तर से रायपुर तक जनजीवन अस्त-व्यस्त Ganesh Visarjan Violence: नशेड़ियों ने 3 युवकों को चाकू से गोदा, 30 से ज्यादा टांके आए, शहर में 2 अन्य जगह भी हंगामा
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Angan Milan Seva: आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे डिप्टी C…
Deputy CM Vijay Sharma visited the Anganwadi center.(Image Source: CGDPR)
Deputy CM Vijay Sharma visited the Anganwadi center.(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Angan Milan Seva: आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे डिप्टी CM विजय शर्मा, बच्चों से मिलकर हुए भावुक

Angan Milan Seva: कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र दर्रीपारा में आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा शामिल हुए। इस दौरान बच्चों ने फूल और चित्रकारी भेंट कर उनका स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री ने बच्चों से बातचीत कर उनकी रचनात्मकता की सराहना की और महिलाओं से महतारी वंदन योजना की राशि के उपयोग की जानकारी ली।

क
प्रकाशित: 26 Sep 2026, 12:40 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Angan Milan Seva: आंगनबाड़ी केंद्र में जब दो-तीन साल के नन्हे बच्चे फूल लेकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के स्वागत के लिए आगे बढ़े, तो माहौल में सहज अपनापन दिखाई दिया। किसी बच्चे के हाथ में फूल था तो किसी के हाथ में अपनी बनाई हुई चित्रकारी। बच्चों ने मासूमियत से उप मुख्यमंत्री को फूल भेंट किए। शर्मा भी बच्चों के बीच पहुंचे और उनके साथ ऐसे घुल-मिल गए, जैसे परिवार के किसी बड़े के साथ बच्चे सहज होकर बातें करते हैं। उन्होंने बच्चों को गोद में उठाया, उनसे बातचीत की, तस्वीरें खिंचवाईं और उन्हें खिलौने व चॉकलेट भेंट किए।
सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम जिले के जिला मुख्यालय कवर्धा के आंगनबाड़ी केंद्र दर्रीपारा में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों और महिलाओं के बीच पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां आकर बिल्कुल घर जैसा माहौल महसूस हो रहा है। बच्चों की मासूमियत और उनका उत्साह देखकर मन प्रसन्न हो गया।

विजय शर्मा ने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों और माताओं से किया संवाद
नन्हे हाथों की चित्रकारी में दिखी बड़ी सोच

बच्चों द्वारा बनाई गई चित्रकारी ने उप मुख्यमंत्री का विशेष ध्यान खींचा। नन्हे हाथों से बनाए गए चित्रों को देखकर उन्होंने बच्चों की रचनात्मकता की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे छोटी उम्र में ही कितनी अच्छी तरह सोचकर चित्र बना रहे हैं। एक बच्चे द्वारा सैनिक, भगवान शंकर और तिरंगे से जुड़ा चित्र बनाए जाने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चे ने जिस तरह अपने विचार को चित्र के माध्यम से व्यक्त किया, वह बहुत बड़ी बात है। बच्चों की चित्रकारी को देखते हुए उप मुख्यमंत्री ने अपने बचपन को भी याद किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को इस उम्र में इस तरह अपनी सोच को चित्रों के माध्यम से व्यक्त करते देखकर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने बच्चों, माताओं-बहनों, अभिभावकों और महिला एवं बाल विकास विभाग को शुभकामनाएं दीं।

बच्चों संग खेलते दिखे विजय शर्मा
माताओं के हाथों में आई राशि से बेटियों का भविष्य संवर रहा

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कार्यक्रम में ‘महतारी वंदन योजना’ की राशि के उपयोग की जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि वे योजना से मिलने वाली राशि को अपनी बेटियों के भविष्य के लिए ‘सुकन्या समृद्धि योजना’, ‘नोनी सुरक्षा योजना’ सहित अन्य जरूरतों में उपयोग कर रही हैं। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि माताओं के हाथ में राशि पहुंचती है तो उसका सदुपयोग ही होता है। कई माताएं इस राशि को अपनी बेटियों के भविष्य के लिए जमा कर रही हैं, तो कुछ परिवार की जरूरतों में इसका उपयोग कर रही हैं। यह इस बात का उदाहरण है कि महिलाओं के हाथ में पहुंची आर्थिक सहायता परिवार के भविष्य को मजबूत करने में उपयोगी साबित हो रही है।

बच्चों की मुस्कान और महिलाओं की प्रतिभा बनी कार्यक्रम की पहचान

कार्यक्रम में बच्चों के लिए चित्रकला तथा महिलाओं के लिए रंगोली, मेहंदी और पारंपरिक व्यंजन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। महिलाओं ने उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उप मुख्यमंत्री ने रंगोली, मेहंदी और पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी का अवलोकन कर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा ‘महतारी वंदन योजना’ की राशि का उपयोग उपयोगी कार्यों और भविष्य की योजनाओं में करने वाली माताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। लाभार्थी लक्ष्मी साहू और नंद रानी साहू ने योजना से मिले सहयोग के अपने अनुभव साझा किए।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें