Saturday, 26 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Government Employees Suspended: दिवंगत शिक्षक का पेंशन केस लटकाने पर बड़ी कार्रवाई, 6 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड Ganesh Visarjan Acciden: पंडाल में टूटा बिजली का तार, करंट की चपेट में आने से 4 युवकों की मौत, 3 गंभीर CG Weather News: उफान पर नदियां, 300 से ज्यादा गांव बने टापू, बस्तर से रायपुर तक जनजीवन अस्त-व्यस्त Ganesh Visarjan Violence: नशेड़ियों ने 3 युवकों को चाकू से गोदा, 30 से ज्यादा टांके आए, शहर में 2 अन्य जगह भी हंगामा Mahasamund News: मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी कराने वाले मुख्य सरगना समेत 5 आरोपी पकड़ाए, ₹1.48 करोड़ कैश बरामद Government Employees Suspended: दिवंगत शिक्षक का पेंशन केस लटकाने पर बड़ी कार्रवाई, 6 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड Ganesh Visarjan Acciden: पंडाल में टूटा बिजली का तार, करंट की चपेट में आने से 4 युवकों की मौत, 3 गंभीर CG Weather News: उफान पर नदियां, 300 से ज्यादा गांव बने टापू, बस्तर से रायपुर तक जनजीवन अस्त-व्यस्त Ganesh Visarjan Violence: नशेड़ियों ने 3 युवकों को चाकू से गोदा, 30 से ज्यादा टांके आए, शहर में 2 अन्य जगह भी हंगामा Mahasamund News: मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी कराने वाले मुख्य सरगना समेत 5 आरोपी पकड़ाए, ₹1.48 करोड़ कैश बरामद
W 𝕏 f
होम › केंद्र सरकार › Seva Sankalp Abhiyan: सेवा यात्रियों से PM मोदी क…
PM Modi interaction with passengers of the Seva service(Image Source: akashvani)
PM Modi interaction with passengers of the Seva service(Image Source: akashvani)
केंद्र सरकार

Seva Sankalp Abhiyan: सेवा यात्रियों से PM मोदी का संवाद, बोले- विकसित भारत में सबकी भागीदारी जरूरी

Seva Sankalp Abhiyan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रियों से संवाद करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत में गांव और शहरों के बीच का अंतर कम हुआ है। उन्होंने ग्रामीण विकास, महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक सेवा के महत्व पर जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत का सपना हर नागरिक की भागीदारी से ही पूरा होगा।

क
प्रकाशित: 26 Sep 2026, 10:21 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Seva Sankalp Abhiyan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते 12 वर्षों में भारत के गांवों और शहरों के बीच का अंतर काफी हद तक कम हुआ है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, डिजिटल सुविधाओं और अन्य बुनियादी ढांचे के विकास से गांवों की तस्वीर तेजी से बदली है। इसके साथ ही देश की महिलाएं भी आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं और आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। 
प्रधानमंत्री मोदी ने यह बात सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वड़नगर तक निकली सेवा यात्रा के यात्रियों से वर्चुअल संवाद के दौरान कही। बातचीत में उन्होंने सामाजिक सेवा, समाज सुधार और सकारात्मक बदलाव के लिए लोगों की भागीदारी को अहम बताया। 

विकसित भारत के लिए सबका योगदान जरूरी 

प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य केवल सरकार के प्रयासों से पूरा नहीं हो सकता, बल्कि इसके लिए हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने युवाओं से समाज में बदलाव लाने वाली गतिविधियों से जुड़ने और सेवा भाव को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। 

वड़नगर ने दिए जीवन के संस्कार, काशी ने बढ़ाया

सेवा भाव प्रधानमंत्री मोदी ने वड़नगर और काशी से अपने जुड़ाव का उल्लेख करते हुए कहा कि वड़नगर ने उन्हें जीवन के वे मूल्य दिए, जिन्होंने उनके व्यक्तित्व को आकार दिया। वहीं, काशी ने उन मूल्यों को सेवा और मानव कल्याण के कई रंगों से जोड़ने का अवसर दिया। उन्होंने खुशी जताई कि युवा पीढ़ी भी सेवा के इस अभियान से जुड़कर इसे नई ऊर्जा दे रही है और समाज के लिए सकारात्मक कार्यों में अपनी भूमिका निभा रही है। 

यात्रियों से अनुभव लिखने की अपील 

संवाद के दौरान सेवा यात्रियों ने प्रधानमंत्री के साथ अपनी यात्रा के अनुभव साझा किए। प्रधानमंत्री ने सभी यात्रियों से अपील की कि वे यात्रा के दौरान मिले अनुभवों, लोगों से हुई मुलाकातों और सीख को डायरी में जरूर दर्ज करें, ताकि ये यादें भविष्य में प्रेरणा का स्रोत बन सकें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें