Friday, 06 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raigarh News: दीपावली से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, विजय ट्रेडर्स से 4 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए Raigarh News: पतरापाली में सड़क किनारे पटाखे बेच रहे दुकानदार पर कार्रवाई, स्टॉक जब्त Viral Video Raipur: ज्वेलर कार्तिक गिरि के लग्जरी काफिले को मिली पुलिस एस्कॉर्ट! चलती गाड़ियों से स्टंट का वीडियो वायरल Bike Accident: दर्दनाक सड़क हादसा, हार्वेस्टर की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत Bhim Army Raipur: प्रदेश अध्यक्ष दिनेश आजाद समेत 11 पर FIR दर्ज Ganja Smuggling: 48 घंटे में 884 किलो गांजा जब्त, 5.92 करोड़ का माल बरामद Raigarh News: दीपावली से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, विजय ट्रेडर्स से 4 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए Raigarh News: पतरापाली में सड़क किनारे पटाखे बेच रहे दुकानदार पर कार्रवाई, स्टॉक जब्त Viral Video Raipur: ज्वेलर कार्तिक गिरि के लग्जरी काफिले को मिली पुलिस एस्कॉर्ट! चलती गाड़ियों से स्टंट का वीडियो वायरल Bike Accident: दर्दनाक सड़क हादसा, हार्वेस्टर की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत Bhim Army Raipur: प्रदेश अध्यक्ष दिनेश आजाद समेत 11 पर FIR दर्ज Ganja Smuggling: 48 घंटे में 884 किलो गांजा जब्त, 5.92 करोड़ का माल बरामद
W 𝕏 f
होम › कारोबार › Government Scheme: दिव्यांग बच्चों को 18 साल से प…
New rules implemented for the disability pension scheme (Image Source: Social Media)
New rules implemented for the disability pension scheme (Image Source: Social Media)
कारोबार

Government Scheme: दिव्यांग बच्चों को 18 साल से पहले ही मिलेगी पेंशन, सरकार ने बदले नियम 

Government Scheme: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री दिव्यांगजन पेंशन योजना के नियमों में बदलाव करते हुए पात्रता की न्यूनतम आयु सीमा समाप्त कर दी है। अब पात्र दिव्यांग बच्चों को जन्म से ही पेंशन का लाभ मिल सकेगा।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 06 Nov 2026, 11:25 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Government Scheme: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिव्यांगजनों के लिए पेंशन व्यवस्था में किए गए बदलावों को महत्वपूर्ण कदम बताया है। गुरुवार को एशियाई पैरा खेलों में हिस्सा लेकर लौटे खिलाड़ियों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अब पात्र दिव्यांग बच्चों के लिए जन्म से ही पेंशन पाने का रास्ता खोल दिया है। इसके साथ ही पेंशन की राशि में भी बढ़ोतरी की गई है।

दिव्यांगता की पात्रता का दायरा भी बढ़ा

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिव्यांगजनों की पेंशन से जुड़े कई अहम फैसले लिए हैं। पहले पेंशन का लाभ लेने के लिए कम से कम 18 वर्ष की उम्र होना जरूरी था, लेकिन अब इस शर्त को हटा दिया गया है। इसके अलावा दिव्यांगता का निर्धारित मानक भी 80 प्रतिशत से घटाकर 40 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे पहले की तुलना में अधिक लोग योजना के दायरे में आ सकेंगे।

प्रधानमंत्री दिव्यांगजन पेंशन योजना में कितनी बढ़ी राशि 

सरकार ने प्रधानमंत्री दिव्यांगजन पेंशन योजना के तहत मिलने वाली केंद्रीय सहायता राशि में भी इजाफा किया है। नए प्रावधानों के अनुसार, 79 वर्ष तक की आयु वाले पात्र लाभार्थियों को 375 रुपये प्रतिमाह और 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लाभार्थियों को 625 रुपए प्रतिमाह केंद्रीय सहायता दी जाएगी। सरकार के मुताबिक, इन बदलावों के बाद योजना के लाभार्थियों की संख्या 8.33 लाख से बढ़कर 27.48 लाख हो गई है। इससे बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों को आर्थिक सहायता मिल सकेगी।

तीन श्रेणियों के लोगों को मिलेगा बदलाव का लाभ

सरकार के नए फैसले से मुख्य रूप से तीन श्रेणियों के दिव्यांगजनों को फायदा होगा। पहली श्रेणी में ऐसे व्यक्ति शामिल हैं, जिनकी प्रमाणित दिव्यांगता 40 से 79 प्रतिशत के बीच है और जो गरीबी रेखा से नीचे (BPL) परिवारों से आते हैं। दूसरी श्रेणी में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों के वे दिव्यांग बच्चे शामिल हैं, जिनके पास निर्धारित मानकों के अनुरूप दिव्यांगता प्रमाण पत्र है। अब ऐसे बच्चे जन्म से ही पात्रता के अनुसार पेंशन का लाभ ले सकेंगे।  

देश में 2.68 करोड़ दिव्यांगजन, 2011 की जनगणना में दर्ज हुए थे आंकड़े

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, देश में करीब 2.68 करोड़ दिव्यांगजन दर्ज किए गए थे। यह उस समय भारत की कुल आबादी का लगभग 2.21 प्रतिशत था। वहीं, दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 की अनुसूची में कुल 21 प्रकार की दिव्यांगताओं को शामिल किया गया है। पेंशन के नियमों में किए गए इन बदलावों का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर दिव्यांगजनों और उनके परिवारों को समय पर सहायता उपलब्ध कराना है।  
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें