Saturday, 21 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Expressway Accident: बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, पांच लोगों की मौत Murder Case: चोरी की बाइक पर मिला युवक का जला हुआ शव, 5 दिन से था लापता Crime News: मेडिकल मॉल खोलने के नाम पर लाखों की ठगी, ताला लगाकर गायब हुए कंपनी के प्रतिनिधि AI Data Theft: 4,000 अग्निवीरों का डेटा 500 डॉलर में बेचने की कोशिश, AI के इस्तेमाल से 14 साल के किशोर ने मचाई खलबली Durg Extortion Case: 660 करोड़ के घोटाले के आरोपी कारोबारी से मांगी 15 करोड़ की फिरौती, घर के बाहर पुलिस तैना Police Constable: पेड़ से लटका मिला आरक्षक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस Expressway Accident: बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, पांच लोगों की मौत Murder Case: चोरी की बाइक पर मिला युवक का जला हुआ शव, 5 दिन से था लापता Crime News: मेडिकल मॉल खोलने के नाम पर लाखों की ठगी, ताला लगाकर गायब हुए कंपनी के प्रतिनिधि AI Data Theft: 4,000 अग्निवीरों का डेटा 500 डॉलर में बेचने की कोशिश, AI के इस्तेमाल से 14 साल के किशोर ने मचाई खलबली Durg Extortion Case: 660 करोड़ के घोटाले के आरोपी कारोबारी से मांगी 15 करोड़ की फिरौती, घर के बाहर पुलिस तैना Police Constable: पेड़ से लटका मिला आरक्षक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस
W 𝕏 f
होम › भाजपा › Seva Jyoti Yatra: महासमुंद में विकसित भारत संकल्प…
Seva Jyoti Kalash Yatra in Mahasamund(image source- Keertiman Media)
Seva Jyoti Kalash Yatra in Mahasamund(image source- Keertiman Media)
भाजपा

Seva Jyoti Yatra: महासमुंद में विकसित भारत संकल्प सभा और सेवा ज्योति यात्रा का भव्य आयोजन

Seva Jyoti Yatra: महासमुंद में सेवा ज्योति कलश यात्रा और विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विजय बघेल समेत जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

ल
प्रकाशित: 07 Oct 2026, 02:35 PM · अपडेट: 17 Nov 2026, 10:31 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Seva Jyoti Yatra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर महासमुंद जिले में बुधवार को ‘सेवा ज्योति यात्रा’ और ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। शंकराचार्य भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लिए जनभागीदारी का आह्वान किया।

Image caption
विजय बघेल ने संभाली यात्रा की कमान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग सांसद विजय बघेल शामिल हुए। उनके साथ भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। वहीं पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू ने कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।

एलईडी स्क्रीन पर पीएम मोदी का संबोधन

कार्यक्रम के दौरान शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई थीं। और जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के लोगों को संबोधित किया तो महासमुंद में मौजूद लोगों ने भी प्रधानमंत्री का संबोधन सुना और उनके सेवा, सुशासन तथा गरीब कल्याण से जुड़े संदेशों को जाना।

प्रतीकात्मक मशाल के साथ निकली यात्रा

प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद प्रतीकात्मक मशाल के साथ सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा शंकराचार्य भवन से शुरू होकर बरोडा चौक होते हुए स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल मैदान पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के दौरान लोगों में उत्साह देखने को मिला। आयोजन के जरिए सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण में आम नागरिकों की भागीदारी का संदेश दिया गया।

महिलाओं, किसानों और युवाओं ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी बड़ी संख्या में महिलाएं, प्रगतिशील किसान और कॉलेज के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। और स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान में ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ थीम पर विशाल भारत मंडला रंगोली तैयार की गई। रंगोली में सेवा, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्र निर्माण से जुड़े संदेशों को दर्शाया गया।

2047 तक विकसित भारत बनाने का लिया संकल्प

कार्यक्रम के बाद सांसद विजय बघेल और भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य पर लगातार काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सेवा ज्योति कलश यात्रा के माध्यम से लोगों को सेवा और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस लक्ष्य को हासिल करने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है और जनभागीदारी से ही विकसित भारत के संकल्प को मजबूत किया जा सकता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें