Tuesday, 13 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
cyber fraud: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का अकाउंट हैक होने की जानकारी, लोगों से की सतर्क रहने की अपील Narmadapuram News: पुलिस की दबिश के दौरान जुआरी की मौत, थाने के सामने शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा Punjab News: नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या Crime News: अंबिकापुर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, गार्ड को बंद कर प्लेस ऑफ सेफ्टी से भागे 6 बालक Illegal Liquor: पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच विवाद, पुलिस से मारपीट के मामले में FIR दर्ज Road Accident: हाईवा से टकराई बाइक, माता-पिता और बेटे की मौत, कछार में 2 बाइकों की भिड़ंत में 1 ने तोड़ा दम cyber fraud: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का अकाउंट हैक होने की जानकारी, लोगों से की सतर्क रहने की अपील Narmadapuram News: पुलिस की दबिश के दौरान जुआरी की मौत, थाने के सामने शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा Punjab News: नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या Crime News: अंबिकापुर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, गार्ड को बंद कर प्लेस ऑफ सेफ्टी से भागे 6 बालक Illegal Liquor: पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच विवाद, पुलिस से मारपीट के मामले में FIR दर्ज Road Accident: हाईवा से टकराई बाइक, माता-पिता और बेटे की मौत, कछार में 2 बाइकों की भिड़ंत में 1 ने तोड़ा दम
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › PM Kisan Samman Nidhi Yojana: दो एकड़ जमीन पर खेत…
PM Kisan Scheme Farmer Support(Image Source: CGDPR)
PM Kisan Scheme Farmer Support(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: दो एकड़ जमीन पर खेती, से लोचन प्रसाद को मिल रही मदद

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम अमोरा निवासी किसान लोचन प्रसाद कश्यप को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से आर्थिक सहायता मिल रही है। करीब दो एकड़ जमीन पर खेती करने वाले लोचन प्रसाद इस राशि का उपयोग खाद, बीज और अन्य कृषि जरूरतों को पूरा करने में कर रहे हैं।

स
प्रकाशित: 13 Oct 2026, 01:57 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: खेती-किसानी से परिवार का भरण-पोषण करने वाले किसानों के लिए समय पर मिलने वाली आर्थिक सहायता बड़ा संबल बनती है, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को खेती की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है। जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम अमोरा निवासी किसान लोचन प्रसाद कश्यप भी इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं, लगभग दो एकड़ कृषि भूमि पर खेती करने वाले लोचन प्रसाद के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से मिलने वाली राशि खाद, बीज और अन्य कृषि संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में उपयोगी साबित हो रही है।

दो एकड़ जमीन पर खेती से चलता है परिवार, सम्मान निधि से मिली राहत

लोचन प्रसाद कश्यप बताते हैं कि उनके पास लगभग दो एकड़ कृषि भूमि है और खेती-किसानी ही उनकी आजीविका का प्रमुख साधन है, खेती के लिए समय पर खाद, बीज और अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था करना जरूरी होता है। सीमित कृषि भूमि पर खेती करने वाले किसानों के लिए इन आवश्यकताओं पर होने वाले खर्चों का प्रबंधन करना कई बार चुनौतीपूर्ण होता है, ऐसे में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता उनके लिए मददगार साबित हो रही है। योजना के तहत प्राप्त राशि से लोचन प्रसाद को खेती-किसानी की जरूरतों को पूरा करने में सहयोग मिल रहा है, इससे उन्हें कृषि कार्यों के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करने में सुविधा होती है, उनके लिए यह सहायता राशि खेती के खर्चों को संभालने और कृषि गतिविधियों को सुचारू रूप से जारी रखने का उपयोगी माध्यम बनी है।

किसानों को मिलता है आर्थिक संबल

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, यह राशि दो-दो हजार रुपए की तीन समान किस्तों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है। इससे किसानों को कृषि संबंधी आवश्यकताओं और अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए आर्थिक सहयोग प्राप्त होता है।

पीएम किसान सम्मान निधि से लोचन प्रसाद को मिला आर्थिक संबल

लोचन प्रसाद कश्यप के लिए भी सम्मान निधि की राशि खेती में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री की व्यवस्था करने में सहायक बन रही है, उन्होंने योजना से मिल रहे आर्थिक सहयोग पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत लोचन प्रसाद कश्यप की यह कहानी दर्शाती है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से मिलने वाली आर्थिक सहायता छोटे किसानों के लिए उपयोगी साबित हो रही है, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को खेती-किसानी के जरूरी खर्चों को पूरा करने में सहयोग मिल रहा है, जिससे उनकी आजीविका को आर्थिक संबल प्राप्त हो रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें