Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार समय-सीमा बैठक: कलेक्टर ने की योजनाओं की समीक्षा, …
कलेक्टर लंगेह ने योजनाओं की समीक्षा बैठक ली
कलेक्टर लंगेह ने योजनाओं की समीक्षा बैठक ली
राज्य सरकार

समय-सीमा बैठक: कलेक्टर ने की योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश

महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण, एग्रीस्टैक पंजीयन, खाद वितरण, एचपीवी टीकाकरण और मुख्यमंत्री घोषणाओं के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 15 Jul 2026, 09:01 AM · अपडेट: 10 Sep 2026, 07:39 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शिकायतों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने खरीफ सीजन में फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने किसानों को दलहन, तिलहन, प्राकृतिक खेती और जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित करने कहा।

एग्रीस्टैक पंजीयन में तेजी के निर्देश

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत शेष किसानों और वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टैक पंजीयन जल्द पूरा करने राजस्व एवं कृषि अमले को निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने जिले में खाद की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए किसानों को जरूरत के अनुसार यूरिया और अन्य उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिले में अब तक 42,565 मीट्रिक टन खाद का भंडारण किया गया है।

एचपीवी टीकाकरण पर जोर

कलेक्टर ने स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग को समन्वय बनाकर 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण सुनिश्चित करने कहा। जिले में अब तक 3000 पात्र बालिकाओं को एचपीवी टीका लगाया जा चुका है। कलेक्टर ने अभिभावकों से निर्धारित तिथि पर बेटियों का टीकाकरण कराने की अपील की।

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर फोकस

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री प्रवास के दौरान की गई घोषणाओं के अनुरूप स्वीकृत कार्यों की समीक्षा करते हुए समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने कहा।

बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागों को ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी रूप से लागू करने और लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए।

जन शिकायतों की समीक्षा

बैठक में नक्शा अपडेशन, नक्शा बटांकन, सीमांकन, नामांकन, सेवा सेतु पोर्टल, पेयजल व्यवस्था, प्रधानमंत्री आवास योजना और जन शिकायतों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को सभी मामलों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें