Wednesday, 07 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Gang Rape Case: सरगुजा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपी हिरासत में High-Voltage Drama: तखतपुर में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, रेस्क्यू में जुटी पुलिस Raigarh Bank Fraud: रिटायर्ड शिक्षक के खाते से 47 लाख का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन CG News: धमतरी में डायल 112 के आरक्षक की मौत, कंट्रोल रूम में मिला शव Raigarh Scrap Case: GST जांच में खुली गड़बड़ी, रायगढ़ में 32.5 टन संदिग्ध स्क्रैप जब्त Patan Jewelers Fraud: नकली सोना गिरवी रखकर ज्वेलर्स से ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार Gang Rape Case: सरगुजा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपी हिरासत में High-Voltage Drama: तखतपुर में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, रेस्क्यू में जुटी पुलिस Raigarh Bank Fraud: रिटायर्ड शिक्षक के खाते से 47 लाख का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन CG News: धमतरी में डायल 112 के आरक्षक की मौत, कंट्रोल रूम में मिला शव Raigarh Scrap Case: GST जांच में खुली गड़बड़ी, रायगढ़ में 32.5 टन संदिग्ध स्क्रैप जब्त Patan Jewelers Fraud: नकली सोना गिरवी रखकर ज्वेलर्स से ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Seva Sankalp Abhiyan: GPM में सेवा ज्योति यात्रा’…
Seva Jyoti Yatra in GPM district for Viksit Bharat 2047 pledge(Image Source : CGDPR)
Seva Jyoti Yatra in GPM district for Viksit Bharat 2047 pledge(Image Source : CGDPR)
राज्य सरकार

Seva Sankalp Abhiyan: GPM में सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन, 2047 तक विकसित भारत का लिया संकल्प

Seva Sankalp Abhiyan: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विकसित भारत संकल्प सभा और सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उनके संबोधन का वर्चुअल प्रसारण हुआ।

स
प्रकाशित: 07 Oct 2026, 04:53 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Seva Sankalp Abhiyan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जीपीएम जिले के पेंड्रा के कृषि उपज मंडी प्रांगण पतगवां में विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने उपस्थित जनसमुदाय को वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प दिलाया और सेवा ज्योति यात्रा को रवाना किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का वर्चुअल प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के साथ प्रारंभ हुई उनकी जनसेवा की यात्रा को आज 25 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। उन्होंने जनता-जनार्दन के आशीर्वाद को अपनी सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए भारत के लोकतंत्र और संविधान के प्रति नमन व्यक्त किया।

जनविश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन 25 वर्षों में अर्जित जनविश्वास और अनुभव ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और यह पूंजी देश की जनता की है, जनता-जनार्दन ईश्वर का स्वरूप है और देश के प्रत्येक नागरिक का उन पर अधिकार है, मां भारती की निस्वार्थ सेवा ही उनका धर्म और कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि जीवन की प्रत्येक घटना से उन्होंने कुछ न कुछ सीखा है और हर चुनौती ने उनके धैर्य एवं संकल्प को और मजबूत किया है। साधन और संसाधन सीमित हो सकते हैं, लेकिन सपने और हौसले हमेशा बड़े होने चाहिए, कर्म को कर्तव्य और साधना बताते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण के प्रयास कभी रुकने नहीं चाहिए।
जीपीएम में विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति यात्रा
राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ एकजुट हुए जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवक और ग्रामीणजन

2047 तक विकसित भारत जरूर बनेगा

प्रधानमंत्री ने देश के विकास में स्वयंसेवकों और युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत को नई बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए जोश, जज्बा और सामूहिक संकल्प आवश्यक है, आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया की बढ़ती ताकत का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की प्रतिभा और सामर्थ्य की चर्चा आज पूरी दुनिया में हो रही है। वह दिन दूर नहीं, जब ‘मेक इन इंडिया’ की गूंज पूरी दुनिया में और अधिक मजबूती से सुनाई देगी। प्रधानमंत्री मोदी ने 140 करोड़ देशवासियों की सामूहिक शक्ति और अदम्य इच्छाशक्ति पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र जरूर बनेगा। 

राष्ट्रसेवा में योगदान का PM मोदी ने किया आह्वान

उन्होंने राष्ट्रसेवा के संकल्प को और सशक्त बनाने तथा देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक नागरिक से अपनी पूरी ऊर्जा और सामर्थ्य के साथ योगदान देने का आह्वान किया, उन्होंने सेवा ज्योति यात्रा में शामिल स्वयंसेवकों और देशवासियों के प्रति आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची, जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, स्वयंसेवक एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें