Wednesday, 23 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Nagar Nigam Team Attack: सब्जी बाजार हटाने गई निगम टीम से मारपीट, पुलिस जवान भी घायल Ganja Smuggling: भाठागांव बस स्टैंड पर गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, 1.25 लाख का माल जब्त Kanker Road Accident: बस में लगी झपकी बनी आखिरी सफर की वजह, कांकेर में शिक्षक की सड़क हादसे में मौत Bhilai Cyber Crime: लालच पड़ा भारी, भिलाई में बीएसपी ठेकेदार से 2.37 लाख की ऑनलाइन ठगी Mand River: गणेश विसर्जन के बाद लापता युवक का नदी में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Jagdalpur Nursing College: मेस पर सवाल, छात्राओं ने खाने में कीड़े मिलने का लगाया आरोप Nagar Nigam Team Attack: सब्जी बाजार हटाने गई निगम टीम से मारपीट, पुलिस जवान भी घायल Ganja Smuggling: भाठागांव बस स्टैंड पर गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, 1.25 लाख का माल जब्त Kanker Road Accident: बस में लगी झपकी बनी आखिरी सफर की वजह, कांकेर में शिक्षक की सड़क हादसे में मौत Bhilai Cyber Crime: लालच पड़ा भारी, भिलाई में बीएसपी ठेकेदार से 2.37 लाख की ऑनलाइन ठगी Mand River: गणेश विसर्जन के बाद लापता युवक का नदी में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Jagdalpur Nursing College: मेस पर सवाल, छात्राओं ने खाने में कीड़े मिलने का लगाया आरोप
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Seva Sankalp Abhiyan: दिव्यांगजनों को मिले सहायक …
An initiative to connect persons with disabilities to facilities(Image Source: CGDPR)
An initiative to connect persons with disabilities to facilities(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Seva Sankalp Abhiyan: दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण, बच्चों ने रंगोली से दिखाई प्रतिभा

Seva Sankalp Abhiyan: छत्तीसगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं और आवश्यक सुविधाओं से जोड़ने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। बलौदाबाजार के भाटापारा में आयोजित शिविर में 100 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया, 65 लोगों का सहायक उपकरण के लिए ऑनलाइन पंजीयन हुआ और पात्र हितग्राहियों को कृत्रिम अंग, कैलिपर्स व अन्य उपकरण वितरित किए गए।

प्रकाशित: 23 Sep 2026, 03:24 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Seva Sankalp Abhiyan: छत्तीसगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिव्यांगजनों को आवश्यक सुविधाएं एवं शासकीय योजनाओं का लाभ सहज रूप से उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न स्तरों पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बलौदाबाजार जिले के जनपद पंचायत भाटापारा में दिव्यांगजनों के लिए चिन्हांकन, प्रमाणीकरण एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप कृत्रिम अंग, कैलिपर्स एवं स्प्लिंट उपलब्ध कराए गए।
शिविर में कुल 100 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया। इनमें से 65 दिव्यांगजनों का सहायक उपकरण के लिए ऑनलाइन पंजीयन किया गया। वहीं पात्र दिव्यांगजनों को सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 27 दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स का निर्माण कर मौके पर ही वितरण किया गया। शिविर के दौरान 49 दिव्यांगजनों के UOID कार्ड भी बनाए गए।

दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण
सेवा संकल्प से दिव्यांगजनों को सहारा

सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से दिव्यांगजनों तक सेवाओं की पहुंच को आसान बनाने, उन्हें आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने और शासकीय सुविधाओं से जोड़ने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इस पहल से दिव्यांगजनों को दैनिक जीवन में सहूलियत के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायपुर में दिव्यांग बच्चों के लिए रचनात्मक गतिविधि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाकर अपनी कला, प्रतिभा और सृजनशीलता का प्रदर्शन किया। रंगों और आकृतियों के माध्यम से बच्चों ने अपनी कल्पनाशक्ति को अभिव्यक्त करते हुए आत्मविश्वास और उत्साह के रंग बिखेरे।

रंगों से सजी दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा

रंगोली निर्माण के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उन्होंने अपनी रुचि और हुनर के अनुरूप विभिन्न रंगों का प्रयोग करते हुए आकर्षक आकृतियां और डिजाइन तैयार किए। इस गतिविधि ने बच्चों को अपनी प्रतिभा को सामने लाने के साथ-साथ रचनात्मक अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान किया। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। ऐसे आयोजन दिव्यांग बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ उनकी क्षमताओं को पहचान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें