Wednesday, 23 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Nagar Nigam Team Attack: सब्जी बाजार हटाने गई निगम टीम से मारपीट, पुलिस जवान भी घायल Ganja Smuggling: भाठागांव बस स्टैंड पर गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, 1.25 लाख का माल जब्त Kanker Road Accident: बस में लगी झपकी बनी आखिरी सफर की वजह, कांकेर में शिक्षक की सड़क हादसे में मौत Bhilai Cyber Crime: लालच पड़ा भारी, भिलाई में बीएसपी ठेकेदार से 2.37 लाख की ऑनलाइन ठगी Mand River: गणेश विसर्जन के बाद लापता युवक का नदी में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Jagdalpur Nursing College: मेस पर सवाल, छात्राओं ने खाने में कीड़े मिलने का लगाया आरोप Nagar Nigam Team Attack: सब्जी बाजार हटाने गई निगम टीम से मारपीट, पुलिस जवान भी घायल Ganja Smuggling: भाठागांव बस स्टैंड पर गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, 1.25 लाख का माल जब्त Kanker Road Accident: बस में लगी झपकी बनी आखिरी सफर की वजह, कांकेर में शिक्षक की सड़क हादसे में मौत Bhilai Cyber Crime: लालच पड़ा भारी, भिलाई में बीएसपी ठेकेदार से 2.37 लाख की ऑनलाइन ठगी Mand River: गणेश विसर्जन के बाद लापता युवक का नदी में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Jagdalpur Nursing College: मेस पर सवाल, छात्राओं ने खाने में कीड़े मिलने का लगाया आरोप
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Seva Sankalp Abhiyan: महासमुंद के बंधवा तालाब में…
Cleanliness drive conducted at Bandhwa Pond in Mahasamund.(Image Source: CGDPR)
Cleanliness drive conducted at Bandhwa Pond in Mahasamund.(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Seva Sankalp Abhiyan: महासमुंद के बंधवा तालाब में चला स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान और पौधरोपण

Seva Sankalp Abhiyan: महासमुंद के वार्ड क्रमांक 27 स्थित बंधवा तालाब में सेवा मेरा योगदान पहल के तहत विशेष स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम और वृक्षारोपण किया गया। सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने श्रमदान कर नागरिकों को जल स्रोतों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

प्रकाशित: 23 Sep 2026, 02:28 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Seva Sankalp Abhiyan: महासमुंद में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के तहत जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय महासमुंद के वार्ड क्रमांक 27 स्थित बंधवा तालाब में विशेष स्वच्छता अभियान, जल स्रोत जागरूकता कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 8 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद रूप कुमारी चौधरी, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सहित जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन, नगरपालिका, स्थानीय नागरिकों तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जिले के सभी नगरीय निकायों में भी जल स्रोतों का संरक्षण , स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम में सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, छत्तीसगढ़ राज्य बीज विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, जिला स्काउट एवं गाइड संघ के जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू, नगरपालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, जनपद सदस्य निधि चंद्राकर, प्रदीप चंद्राकर, महेन्द्र सिक्का, राहुल चंद्राकर, पीयूष साहू, महेंद्र जैन, भाऊ राम साहू, प्रकाश शर्मा, मीना वर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने स्वयं श्रमदान करते हुए तालाब परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया। 

हासमुंद के बंधवा तालाब में सांसद-विधायक ने चलाया सफाई अभियान
बंधवा तालाब में चला सफाई अभियान

जनप्रतिनिधियों ने हाथों में झाड़ू लेकर कचरा एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों की सफाई की और नागरिकों को सार्वजनिक स्थलों तथा जल स्रोतों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर कलेक्टर विनय लंगेह, जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद,अपर कलेक्टर रवि साहू सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। इस अवसर पर सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि जल स्रोत हमारे जीवन का आधार हैं। उन्होंने कहा कि जल स्रोतों की स्वच्छता और संरक्षण केवल शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। यदि हम अपने आसपास के तालाब, कुएं और अन्य जल स्रोतों को स्वच्छ रखेंगे तथा उनमें कचरा जाने से रोकेंगे, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए जल का बेहतर संरक्षण सुनिश्चित किया जा सकेगा।

बंधवा तालाब में उतरे जनप्रतिनिधि, झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश
सांसद-विधायक ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सांसद ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे स्वच्छता अभियान को केवल एक दिन का कार्यक्रम न मानकर इसे अपनी दैनिक आदत और सामूहिक जिम्मेदारी बनाएं। उन्होंने कहा कि जल का विवेकपूर्ण उपयोग, वर्षा जल का संरक्षण, प्लास्टिक एवं अन्य कचरे का उचित निपटान और अधिक से अधिक पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का कार्य किसी एक व्यक्ति या संस्था तक सीमित नहीं है। जनभागीदारी से ही स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा महासमुंद बनाया जा सकता है। 

विधायक ने की जल स्रोतों को स्वच्छ रखने की अपील

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि तालाब हमारे पारंपरिक जल स्रोत हैं और इनके संरक्षण से भूजल स्तर बनाए रखने के साथ पर्यावरणीय संतुलन को भी मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि तालाब एवं अन्य जल स्रोतों में कचरा, प्लास्टिक और गंदगी न डालें तथा अपने आसपास के सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि आज किया गया श्रमदान और वृक्षारोपण आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण आधार बनेगा। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा, सहभागिता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

पौधरोपण के साथ जल संरक्षण का संकल्प

स्वच्छता अभियान के बाद बंधवा तालाब परिसर में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जल स्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने, जल का अपव्यय रोकने तथा उपलब्ध जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने का संकल्प भी लिया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें