Wednesday, 11 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Crime News: 3 ग्राम ड्रग्स के साथ पकड़ा गया आरोपी…
Accused who escaped from custody  (Image Source: Keertiman Media)
Accused who escaped from custody (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING रायपुर

Crime News: 3 ग्राम ड्रग्स के साथ पकड़ा गया आरोपी मुशर्रफ तस्दीक के दौरान थाने से फरार

Crime News: रायपुर में 3 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा गया आरोपी मुशर्रफ घटनास्थल की तस्दीक और वीडियोग्राफी के दौरान पुलिस हिरासत से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 11 Nov 2026, 08:29 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Crime News: राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान के तहत क्राइम ब्रांच द्वारा पकड़ा गया एक आरोपी पुलिस हिरासत से ही चकमा देकर फरार हो गया है। इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और आरोपी की सुरागरसी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।

कैसे हुआ वाकया? 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रायपुर क्राइम ब्रांच ने कुछ समय पहले अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुशर्रफ नाम के एक युवक को दबोचा था। आरोपी के पास से पुलिस ने 3 ग्राम नशीला पदार्थ (ड्रग्स) भी बरामद किया था। प्रारंभिक कानूनी और कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद क्राइम ब्रांच ने आरोपी को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए मौदहापारा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया था।

वीडियोग्राफी और तस्दीक के दौरान मिला मौका 

नियमों और तस्दीक की प्रक्रिया के तहत मौदहापारा थाने की पुलिस टीम आरोपी मुशर्रफ को उस घटनास्थल पर लेकर पहुँची, जहाँ से उसे पकड़ा गया था या जिससे जुड़े साक्ष्य जुटाए जाने थे। पुलिस टीम वहां पहुंचकर वीडियोग्राफी और सीन री-क्रिएशन (घटनास्थल की तस्दीक) की प्रक्रिया में पूरी तरह व्यस्त थी। इसी बीच, पुलिसकर्मियों की व्यस्तता का फायदा उठाकर शातिर आरोपी मुशर्रफ हालात भांप गया और पुलिस को चकमा देकर वहां से रफूचक्कर हो गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए।

तलाश में जुटी टीमें, आधिकारिक बयान का इंतजार 

आरोपी के फरार होने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मौदहापारा थाना क्षेत्र समेत आसपास के इलाकों में उसकी तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस की अलग-अलग टीमें मुशर्रफ के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। हालाँकि, इस पूरे संवेदनशील मामले पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की ओर से आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत बयान का अभी भी इंतजार है। इस लापरवाही के बाद अब पुलिस विभाग के भीतर भी जांच के सुई उठने की आशंका जताई जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें