Saturday, 03 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Leopard Attack: जंगल में लकड़ी लेने गए युवक पर तेंदुए का हमला, कुल्हाड़ी फेंककर बचाई जान Birkoni land dispute: पंचायत और दुकान संचालक आमने-सामने, ज़मीनी विवाद को लेकर भड़की हिंसा, जेसीबी से उखाड़ी फेंसिंग Bilaspur Crime: ग्रिल उखाड़ा, चाबी चुराई और 2 किमी दूर ले जाकर कार फूंकी, अमसेना में सनसनीखेज वारदात NEET UG 2026: बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई, एनटीए से दो हफ्ते में मांगा विस्तृत जवाब Bhopal Cyber Crime: 48 घंटे में 50 केस दर्ज, शेयर बाजार से लेकर मोबाइल अपडेट के नाम पर गंवाए लाखों Korea Road Accident: दशगात्र कार्यक्रम से लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो पिकअप से टकराया, 3 की मौत, 12 घायल Leopard Attack: जंगल में लकड़ी लेने गए युवक पर तेंदुए का हमला, कुल्हाड़ी फेंककर बचाई जान Birkoni land dispute: पंचायत और दुकान संचालक आमने-सामने, ज़मीनी विवाद को लेकर भड़की हिंसा, जेसीबी से उखाड़ी फेंसिंग Bilaspur Crime: ग्रिल उखाड़ा, चाबी चुराई और 2 किमी दूर ले जाकर कार फूंकी, अमसेना में सनसनीखेज वारदात NEET UG 2026: बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई, एनटीए से दो हफ्ते में मांगा विस्तृत जवाब Bhopal Cyber Crime: 48 घंटे में 50 केस दर्ज, शेयर बाजार से लेकर मोबाइल अपडेट के नाम पर गंवाए लाखों Korea Road Accident: दशगात्र कार्यक्रम से लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो पिकअप से टकराया, 3 की मौत, 12 घायल
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Seva Sankalp Abhiyan: आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम मे…
Image Source: Keertiman Media
Image Source: Keertiman Media
राज्य सरकार

Seva Sankalp Abhiyan: आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में गूंजा सेवा और सामुदायिक सहभागिता का संदेश

Seva Sankalp Abhiyan: महासमुन्द के ग्राम बेलसोंडा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-3 में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, महिलाओं, वृद्धजनों और ग्रामीणों ने सहभागिता की। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं का सम्मान किया गया।

य
प्रकाशित: 03 Oct 2026, 03:02 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Seva Sankalp Abhiyan: जिले में चलाए जा रहे आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत महासमुन्द के ग्राम बेलसोंडा के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-3 में गत दिवस आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं, वृद्धजनों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद सदस्य महासमुंद विजय लक्ष्मी जांगड़े थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर ने की। इस अवसर पर सरपंच प्रीति धीवर सहित वाणी तिवारी, सुधा साहू, छाया चंद्राकर, दिग्विजय साहू, शुभम बाघ, साजन यादव तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और महिलाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं महतारी वंदन योजना के हितग्राही महिलाओं को श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। जनप्रतिनिधियों ने आंगनबाड़ी केंद्र की गतिविधियों का अवलोकन करते हुए बच्चों, माताओं एवं हितग्राहियों से संवाद भी किया। कार्यक्रम में गर्भवती एवं शिशुवती माताओं तथा वृद्धजनों की सहभागिता ने आंगन मिलन सेवा को सामुदायिक जुड़ाव का स्वरूप प्रदान किया। मुख्य अतिथि विजय लक्ष्मी जांगड़े ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा और पोषण का केंद्र नहीं है, बल्कि यह माताओं, बच्चों और ग्रामीण परिवारों को शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है। आंगन मिलन सेवा के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों से ग्रामीणों का जुड़ाव और अधिक मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांव में बच्चों और माताओं की देखभाल के साथ शासन की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके कार्यों का सम्मान करना पूरे समाज की जिम्मेदारी है।

योजनाओं की जानकारी और जागरूकता पर जोर

जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर ने कहा कि आंगन मिलन सेवा के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों में आत्मीय वातावरण निर्मित हो रहा है। इससे ग्रामीणों को एक साथ बैठकर बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा महिलाओं के कल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी मिलेगा, जब ग्रामीणजन जागरूक होकर इनसे जुड़ें। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इस दिशा में महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने आंगन मिलन सेवा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से आंगनबाड़ी केंद्रों के प्रति लोगों का जुड़ाव बढ़ता है और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी सहज रूप से मिलती है। कार्यक्रम का समापन आत्मीय संवाद और सामुदायिक सहभागिता के साथ हुआ।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें