Tuesday, 17 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bastar News: कांकेर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, जंगल में मिला नक्सलियों का डम्प Illegal Paddy Stock: धान के अवैध भंडारण पर प्रशासन सख्त, भलेसर में 975 कट्टा धान जब्त CG News: बेकाबू अर्टिगा का कहर, कई वाहनों को मारी टक्कर, CCTV फुटेज वायरल Cyber Fraud: थलापति विजय का PA बताकर लगाया चूना, छह गुना मुनाफे के लालच में गंवाए 87 हजार Amit Jogi: गिरफ्तारी देने सिविल लाइन थाने पहुंचे अमित जोगी, आपत्तिजनक वीडियो मामले में पूछताछ Bridge Construction: कांकेर में विकास की नई राह, 174 करोड़ से बने 24 पुल, अंदरूनी गांवों तक पहुंच हुई आसान Bastar News: कांकेर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, जंगल में मिला नक्सलियों का डम्प Illegal Paddy Stock: धान के अवैध भंडारण पर प्रशासन सख्त, भलेसर में 975 कट्टा धान जब्त CG News: बेकाबू अर्टिगा का कहर, कई वाहनों को मारी टक्कर, CCTV फुटेज वायरल Cyber Fraud: थलापति विजय का PA बताकर लगाया चूना, छह गुना मुनाफे के लालच में गंवाए 87 हजार Amit Jogi: गिरफ्तारी देने सिविल लाइन थाने पहुंचे अमित जोगी, आपत्तिजनक वीडियो मामले में पूछताछ Bridge Construction: कांकेर में विकास की नई राह, 174 करोड़ से बने 24 पुल, अंदरूनी गांवों तक पहुंच हुई आसान
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Illegal Paddy Stock: धान के अवैध भंडारण पर प्रशास…
Illegal paddy seized from two warehouses in Mahasamund(Image Source: social media)
Illegal paddy seized from two warehouses in Mahasamund(Image Source: social media)
🔴 BREAKING महासमुंद

Illegal Paddy Stock: धान के अवैध भंडारण पर प्रशासन सख्त, भलेसर में 975 कट्टा धान जब्त

Illegal Paddy Stock: महासमुंद के भलेसर गांव में प्रशासन की संयुक्त टीम ने दो गोदामों पर छापेमारी कर 975 कट्टा धान जब्त किया। कार्रवाई कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व, मंडी और खाद्य विभाग की टीम ने की। जब्त धान मंडी विभाग को सौंप दिया गया है।

भ
प्रकाशित: 17 Nov 2026, 05:20 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Illegal Paddy Stock: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की तैयारियों के बीच अवैध धान संग्रहण, भंडारण और परिवहन पर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। महासमुंद जिले में इसी कड़ी में राजस्व, मंडी और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गोदामों पर छापेमारी की। जांच के दौरान दोनों गोदामों से कुल 975 कट्टा धान बरामद कर जब्त किया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रूप से धान का भंडारण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। जिले में धान के अवैध संग्रहण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए संबंधित विभागों की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।

भलेसर गांव में दो गोदामों पर एक साथ छापेमारी

मामला बागबाहरा विकासखंड के कोमाखान तहसील अंतर्गत ग्राम भलेसर का है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर राजस्व, मंडी एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम क्षेत्र में अवैध धान भंडारण की जांच कर रही थी। इसी दौरान टीम ने गांव के दो गोदामों में पहुंचकर जांच-पड़ताल की।

एक गोदाम में 175 तो दूसरे में मिला 800 कट्टा

धान जांच के दौरान विकास चंद्राकर के गोदाम में 175 कट्टा धान रखा मिला। वहीं, धनराज चंद्राकर के गोदाम से 800 कट्टा धान बरामद किया गया। टीम ने दोनों स्थानों से कुल 975 कट्टा धान जब्त कर लिया। मंडी विभाग को सौंपा गया जब्त धान कार्रवाई के बाद जब्त किए गए धान को आगे की आवश्यक प्रक्रिया के लिए मंडी विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से जिले में अवैध धान संग्रहण, भंडारण और परिवहन के मामलों पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों के निर्देश पर ऐसी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर संबंधित विभागों की संयुक्त टीमें कार्रवाई कर रही हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें