Tuesday, 17 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Amit Jogi: गिरफ्तारी देने सिविल लाइन थाने पहुंचे अमित जोगी, आपत्तिजनक वीडियो मामले में पूछताछ Bridge Construction: कांकेर में विकास की नई राह, 174 करोड़ से बने 24 पुल, अंदरूनी गांवों तक पहुंच हुई आसान Balrampur News: नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव, इलाके में मचा हड़कंप Land Fraud: दूसरे की जमीन को अपनी बताकर 12 लाख में किया सौदा, रायपुर से आरोपी गिरफ्तार Raigarh News: 3 महीने बंद रहेगा चांदनी चौक पुल, जानिए कहां से निकलेंगे बाइक चालक Shahdol News: रात में अस्पताल पहुंचा व्यक्ति, सुबह बाथरूम में मिला शव, मौत की वजह अब भी रहस्य Amit Jogi: गिरफ्तारी देने सिविल लाइन थाने पहुंचे अमित जोगी, आपत्तिजनक वीडियो मामले में पूछताछ Bridge Construction: कांकेर में विकास की नई राह, 174 करोड़ से बने 24 पुल, अंदरूनी गांवों तक पहुंच हुई आसान Balrampur News: नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव, इलाके में मचा हड़कंप Land Fraud: दूसरे की जमीन को अपनी बताकर 12 लाख में किया सौदा, रायपुर से आरोपी गिरफ्तार Raigarh News: 3 महीने बंद रहेगा चांदनी चौक पुल, जानिए कहां से निकलेंगे बाइक चालक Shahdol News: रात में अस्पताल पहुंचा व्यक्ति, सुबह बाथरूम में मिला शव, मौत की वजह अब भी रहस्य
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Amit Jogi: गिरफ्तारी देने सिविल लाइन थाने पहुंचे …
Amit Jogi being questioned by the police at the Civil Lines police station(Image Source: social media)
Amit Jogi being questioned by the police at the Civil Lines police station(Image Source: social media)
🔴 BREAKING रायपुर

Amit Jogi: गिरफ्तारी देने सिविल लाइन थाने पहुंचे अमित जोगी, आपत्तिजनक वीडियो मामले में पूछताछ

Amit Jogi: जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी आपत्तिजनक वीडियो मामले में गिरफ्तारी देने रायपुर के सिविल लाइन थाने पहुंचे। भाजपा नेता राजेश मूणत की शिकायत पर दर्ज FIR के बाद पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

भ
प्रकाशित: 17 Nov 2026, 04:04 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Amit Jogi: जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी मंगलवार को अपनी गिरफ्तारी देने रायपुर के सिविल लाइन थाने पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर बनाए गए आपत्तिजनक वीडियो के मामले में पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। इस मामले ने प्रदेश की सियासत में भी हलचल बढ़ा दी है। दरअसल, हाल ही में अमित जोगी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। वीडियो में प्रधानमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त के किरदारों को दर्शाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। भाजपा नेताओं ने इस वीडियो को लेकर कड़ी आपत्ति जताई और इसे संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों के प्रति अनुचित टिप्पणी बताया।

राजेश मूणत ने दर्ज कराई थी FIR 

इस मामले में भाजपा नेता राजेश मूणत ने रायपुर के सिविल लाइन थाने पहुंचकर अमित जोगी के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। मूणत ने वीडियो की सामग्री पर सवाल उठाते हुए इसे राजनीतिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया था। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों को लेकर इस तरह का वीडियो बनाना और उसे सोशल मीडिया पर साझा करना निंदनीय है।

राजनीतिक विरोध का तरीका होना चाहिए 

मीडिया से बातचीत के दौरान राजेश मूणत ने कहा था कि अमित जोगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर जिस तरह का वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, वह बेहद आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि राजनीति में सिद्धांतों और विचारों को लेकर मतभेद हो सकते हैं और हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है। लेकिन इसके लिए एक उचित तरीका और मर्यादा होनी चाहिए। मूणत के मुताबिक राजनीतिक लड़ाई विचारों और नीतियों के आधार पर लड़ी जानी चाहिए। किसी भी व्यक्ति को अपनी बात रखने के लिए लोकतांत्रिक मर्यादाओं का ध्यान रखना जरूरी है।
अमित जोगी के सिविल लाइन थाने पहुंचने के बाद पुलिस उनसे मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ कर रही है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब पुलिस की आगे की कार्रवाई पर नजरें टिकी हैं। मामले में पूछताछ और जांच के बाद ही अगली स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें