Tuesday, 17 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber Fraud: थलापति विजय का PA बताकर लगाया चूना, छह गुना मुनाफे के लालच में गंवाए 87 हजार Amit Jogi: गिरफ्तारी देने सिविल लाइन थाने पहुंचे अमित जोगी, आपत्तिजनक वीडियो मामले में पूछताछ Bridge Construction: कांकेर में विकास की नई राह, 174 करोड़ से बने 24 पुल, अंदरूनी गांवों तक पहुंच हुई आसान Balrampur News: नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव, इलाके में मचा हड़कंप Land Fraud: दूसरे की जमीन को अपनी बताकर 12 लाख में किया सौदा, रायपुर से आरोपी गिरफ्तार Raigarh News: 3 महीने बंद रहेगा चांदनी चौक पुल, जानिए कहां से निकलेंगे बाइक चालक Cyber Fraud: थलापति विजय का PA बताकर लगाया चूना, छह गुना मुनाफे के लालच में गंवाए 87 हजार Amit Jogi: गिरफ्तारी देने सिविल लाइन थाने पहुंचे अमित जोगी, आपत्तिजनक वीडियो मामले में पूछताछ Bridge Construction: कांकेर में विकास की नई राह, 174 करोड़ से बने 24 पुल, अंदरूनी गांवों तक पहुंच हुई आसान Balrampur News: नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव, इलाके में मचा हड़कंप Land Fraud: दूसरे की जमीन को अपनी बताकर 12 लाख में किया सौदा, रायपुर से आरोपी गिरफ्तार Raigarh News: 3 महीने बंद रहेगा चांदनी चौक पुल, जानिए कहां से निकलेंगे बाइक चालक
W 𝕏 f
होम › राजनांदगांव › Cyber Fraud: थलापति विजय का PA बताकर लगाया चूना, …
Cyber ​​fraud of 87,000 in Rajnandgaon(Image Source: Keertiman Media)
Cyber ​​fraud of 87,000 in Rajnandgaon(Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING राजनांदगांव

Cyber Fraud: थलापति विजय का PA बताकर लगाया चूना, छह गुना मुनाफे के लालच में गंवाए 87 हजार

Cyber Fraud: ठग ने खुद को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय का PA बताकर छह गुना मुनाफे का लालच दिया और एक व्यक्ति से 87 हजार रुपए ठग लिए। शिकायत के बाद बसंतपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

य
प्रकाशित: 17 Nov 2026, 04:25 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
राजनांदगांव
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Cyber Fraud: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता थलापति विजय का निजी सहायक (PA) बनकर ठग लिया गया। आरोपी ने पैसे जमा करने पर छह गुना मुनाफा मिलने का लालच दिया और इसी झांसे में लेकर पीड़ित से करीब 87 हजार रुपए ऐंठ लिए। मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र का है। ठगी का शिकार हुए पवन कुमार टंडन भरेगांव के निवासी हैं। उन्होंने इस संबंध में बसंतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

व्हाट्सएप कॉल कर खुद को बताया मुख्यमंत्री का PA

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, पवन कुमार टंडन के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का व्हाट्सएप कॉल आया था। कॉल करने वाले ने अपना परिचय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय यानी थलापति विजय के पीए के रूप में दिया। इसके बाद उसने पीड़ित को अपने झांसे में लेना शुरू कर दिया।

87 हजार रुपए जमा करने पर छह गुना मुनाफे का लालच

आरोपी ने पवन कुमार को बताया कि यदि वह बताए गए अकाउंट में पैसे जमा करते हैं, तो उन्हें कम से कम छह गुना रकम वापस मिलेगी। अधिक मुनाफे की उम्मीद में पवन कुमार उसकी बातों में आ गए और करीब 87 हजार रुपए बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। पैसे खाते में पहुंचते ही आरोपी ने अपना व्हाट्सएप नंबर डिलीट कर दिया। इसके बाद पीड़ित को समझ आया कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं। उन्होंने तुरंत बसंतपुर थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस

सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी के मुताबिक, पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की पहचान करने और उसकी तलाश में जुटी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें