Monday, 16 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber Crime: शादी के कार्ड के नाम पर 98 हजार की ठगी, केरल से आरोपी गिरफ्तार Leopard Attack: 15 दिन से लापता बुजुर्ग महिला का खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका Chhattisgarh News: सुकमा से हटाई गई CRPF की बटालियन, अब मणिपुर में संभालेगी मोर्चा Dhamtari News: धान की कटाई बनी आंखों के लिए खतरा, धमतरी में 49 लोग हुए अंधे Kulgam Encounter: कुलगाम सीआरपीएफ कैंप पर हमले का मास्टरमाइंड लतीफ भट ढेर CG Crime News: चालान मांगने पर टैंकर चालक की बेरहमी से पिटाई, पेट्रोल पंप मालिक समेत 3 पर केस Cyber Crime: शादी के कार्ड के नाम पर 98 हजार की ठगी, केरल से आरोपी गिरफ्तार Leopard Attack: 15 दिन से लापता बुजुर्ग महिला का खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका Chhattisgarh News: सुकमा से हटाई गई CRPF की बटालियन, अब मणिपुर में संभालेगी मोर्चा Dhamtari News: धान की कटाई बनी आंखों के लिए खतरा, धमतरी में 49 लोग हुए अंधे Kulgam Encounter: कुलगाम सीआरपीएफ कैंप पर हमले का मास्टरमाइंड लतीफ भट ढेर CG Crime News: चालान मांगने पर टैंकर चालक की बेरहमी से पिटाई, पेट्रोल पंप मालिक समेत 3 पर केस
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Mahasamund News: धान बेचने के लिए भटक रहे 5 गांव …
Farmers Demand DCS Report Correction(Image source: Keertiman Media)
Farmers Demand DCS Report Correction(Image source: Keertiman Media)
महासमुंद

Mahasamund News: धान बेचने के लिए भटक रहे 5 गांव के किसान, DCS रिपोर्ट सुधारने की मांग

Mahasamund News: महासमुंद के बोड़राबांधा सहित पांच गांवों के 150 से 250 किसानों की DCS गिरदावरी रिपोर्ट सोसायटी मॉड्यूल में लंबित है। धान बिक्री में आ रही परेशानी को लेकर किसानों ने कलेक्टर से रिकॉर्ड सुधारने और जल्द कार्रवाई की मांग की है।

ल
प्रकाशित: 16 Nov 2026, 04:42 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mahasamund News: महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत बोड़राबांधा के आश्रित गांवों में धान खरीदी को लेकर किसानों की परेशानी बढ़ गई है। करीब 150 से 250 किसानों की धान फसल की गिरदावरी रिपोर्ट (DCS) सोसायटी मॉड्यूल में लंबित दिखाई दे रही है। इसके चलते किसान समर्थन मूल्य पर अपनी धान की फसल बेचने में दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। समस्या से परेशान किसानों ने अब कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपकर लंबित रिकॉर्ड को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है।

पांच गांवों के किसानों की बढ़ी मुश्किलें

कलेक्टर को दिए गए आवेदन के मुताबिक, ग्राम पंचायत बोड़राबांधा के आश्रित गांव बोड़राबांधा, जोगीडीपा, कोकनाजार, बेहराडीह और चोरभट्टी के किसानों की यह समस्या सामने आई है। किसानों का कहना है कि वे पिछले कई वर्षों से संबंधित खसरों में नियमित रूप से धान की खेती और बिक्री करते आ रहे हैं।
इतना ही नहीं, इन्हीं जमीनों के आधार पर किसानों को संबंधित सेवा सहकारी समितियों से खाद, बीज, नकद राशि और कृषि ऋण जैसी सुविधाएं भी मिलती रही हैं। इसके बावजूद मौजूदा व्यवस्था में उन्हीं खसरों की DCS (गिरदावरी रिपोर्ट) लंबित दिखाई जा रही है। इसका सीधा असर किसानों की धान बिक्री पर पड़ रहा है।

रिकॉर्ड सुधारने के लिए दफ्तरों के काटने पड़ रहे चक्कर

आवेदन में किसानों ने बताया है कि हर साल खसरा, खसरा विवरण और DCS रिपोर्ट लंबित होने की समस्या सामने आती है। इसके समाधान के लिए उन्हें बार-बार तहसील कार्यालय, जिला कार्यालय और संबंधित अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इस प्रक्रिया में किसानों का समय और पैसा दोनों खर्च हो रहे हैं। साथ ही उन्हें अनावश्यक आर्थिक और मानसिक परेशानियों से भी गुजरना पड़ रहा है।

कलेक्टर से जांच और जल्द कार्रवाई की मांग

किसानों ने कलेक्टर से पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जांच और कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की है। साथ ही सोसायटी मॉड्यूल में लंबित दिखाई दे रही DCS रिपोर्ट को वन भूमि/राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार जल्द बहाल कराने का आग्रह किया है। किसानों का कहना है कि रिकॉर्ड में सुधार होने से प्रभावित किसान बिना किसी अतिरिक्त परेशानी के अपनी धान की फसल समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे।
फिलहाल किसानों की इस मांग पर प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई होती है, इस पर प्रभावित परिवारों की नजरें टिकी हुई हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें