Saturday, 14 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Crime: 6 साल पुरानी रंजिश में बुलेट बाइक को लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार Murder Case: छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार Theft Case: ई-रिक्शा चालक ने छात्र का आर्चरी किट और मोबाइल चुराया, CCTV से पकड़ा गया आरोपी Road Accident: स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद, महिला के पति पर ईंट और कड़े से हमला Cyber Crime: कांकेर पुलिस का बड़ा एक्शन, करोड़ों की साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहा बैंक खाता पकड़ा Ratlam News: स्कूल छोड़ने के बहाने घर से निकली मां, दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर दी जान Raipur Crime: 6 साल पुरानी रंजिश में बुलेट बाइक को लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार Murder Case: छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार Theft Case: ई-रिक्शा चालक ने छात्र का आर्चरी किट और मोबाइल चुराया, CCTV से पकड़ा गया आरोपी Road Accident: स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद, महिला के पति पर ईंट और कड़े से हमला Cyber Crime: कांकेर पुलिस का बड़ा एक्शन, करोड़ों की साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहा बैंक खाता पकड़ा Ratlam News: स्कूल छोड़ने के बहाने घर से निकली मां, दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर दी जान
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Mahasamund News: अपना मार्केट की बदहाल व्यवस्था, …
Mahasamund Apna Market sanitation and toilet problems(image source:keertiman media)
Mahasamund Apna Market sanitation and toilet problems(image source:keertiman media)
महासमुंद

Mahasamund News: अपना मार्केट की बदहाल व्यवस्था, शौचालय की गंदगी और बदबू से व्यापारी परेशान

Mahasamund News: महासमुंद के अपना मार्केट में शौचालय, सफाई और जलभराव की समस्याओं से व्यापारी परेशान हैं। महिलाओं के लिए अलग शौचालय की मांग पर नगर पालिका ने व्यवस्था करने की बात कही, लेकिन आवेदन मिलने से इनकार किया है।

ल
प्रकाशित: 14 Nov 2026, 08:03 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mahasamund News: शहर के अपना मार्केट में बुनियादी सुविधाओं की बदहाल स्थिति अब व्यापारियों और बाजार आने वाले लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। कहीं सार्वजनिक शौचालय से उठती दुर्गंध दुकानदारों का बैठना मुश्किल कर रही है, तो कहीं महिलाओं के लिए उपयोगी शौचालय की व्यवस्था नहीं है। मूत्रालय में गंदगी, टूटे दरवाजे और सड़क पर बहता पानी बाजार की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि इन समस्याओं को लेकर कई बार नगर पालिका प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक उन्हें राहत नहीं मिली है। वहीं, नगर पालिका अधिकारी सौरभ शर्मा का कहना है कि बाजार में सार्वजनिक शौचालय मौजूद है और यदि व्यापारियों की ओर से अतिरिक्त सुविधाओं की मांग आती है, तो उस पर विचार किया जाएगा।
कीर्तिमान मीडिया की ग्राउंड रिपोर्ट में अपना मार्केट के दुकानदारों ने अपनी परेशानियां सामने रखीं। उनका कहना है कि बाजार में नगर पालिका की ओर से जिस स्तर की साफ-सफाई और रखरखाव की व्यवस्था होनी चाहिए, वह दिखाई नहीं दे रही है। शौचालयों की स्थिति ऐसी है कि दुकानदारों के साथ-साथ बाजार आने वाले लोगों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

महिलाओं के लिए शौचालय की सुविधा तक नहीं

अपना मार्केट में महिलाओं के लिए अलग और व्यवस्थित शौचालय की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक, मौजूदा व्यवस्था में महिलाओं की जरूरतों का ध्यान नहीं रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में नगर पालिका को लिखित आवेदन भी दिया जा चुका है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।
महिला दुकानदारों ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि यहां शौचालय की व्यवस्था ठीक नहीं है। जिस वॉशरूम को पुरुषों के उपयोग के लिए बताया जाता है, वहां महिलाओं के लिए भी उचित सुविधा नहीं है। इसके अलावा साफ-सफाई की स्थिति भी खराब रहती है। ऐसे में महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालय का इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है।

वॉशरूम की दुर्गंध और पानी का जमाव बनी परेशानी

दुकानदारों ने मौजूदा शौचालय की स्थिति पर भी नाराजगी जताई। दुकानदारों कहना है कि वहां साफ-सफाई का अभाव है और पानी लगातार रिसता रहता है। यह पानी सड़क तक पहुंच रहा है। वॉशरूम से निकलने वाली दुर्गंध आसपास की दुकानों तक फैलती है, जिससे व्यापारियों को पूरे दिन परेशानी झेलनी पड़ती है। 

सड़क पर बहता पानी और गड्ढे बढ़ा रहे दुर्घटना का खतरा

शौचालयों की बदहाल व्यवस्था के साथ मार्केट के निकास द्वार की सड़क भी लोगों के लिए परेशानी बन गई है। दुकानदारों के अनुसार, सड़क पर गड्ढे हैं और नल से निकलने वाला पानी लगातार रास्ते पर बहता रहता है। उनका दावा है कि कई लोग यहां फिसलकर गिर चुके हैं। व्यापारियों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत और पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई, तो किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।

शिकायतों के बाद भी समाधान का इंतजार

दुकानदारों का आरोप है कि नगर पालिका के कर्मचारियों को कई बार इन समस्याओं की जानकारी दी गई। शिकायत करने पर समस्या सुन तो ली जाती है, लेकिन मौके पर स्थायी सुधार दिखाई नहीं देता। व्यापारियों की मांग है कि कार्रवाई आश्वासन तक सीमित न रहे, बल्कि शौचालयों की सफाई, महिलाओं के लिए अलग सुविधा, शौचालय की मरम्मत और सड़क से पानी निकासी की ठोस व्यवस्था की जाए।
अब सवाल नगर पालिका प्रशासन से है कि अपना मार्केट जैसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र में महिलाओं के लिए सुरक्षित और स्वच्छ शौचालय, नियमित साफ-सफाई और बेहतर सड़क व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी आखिर कब पूरी होगी? क्या व्यापारियों की शिकायतों पर अब कार्रवाई होगी या उन्हें इसी तरह परेशानियों के बीच कारोबार करना पड़ेगा?
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें