Saturday, 03 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Leopard Attack: जंगल में लकड़ी लेने गए युवक पर तेंदुए का हमला, कुल्हाड़ी फेंककर बचाई जान Birkoni land dispute: पंचायत और दुकान संचालक आमने-सामने, ज़मीनी विवाद को लेकर भड़की हिंसा, जेसीबी से उखाड़ी फेंसिंग Bilaspur Crime: ग्रिल उखाड़ा, चाबी चुराई और 2 किमी दूर ले जाकर कार फूंकी, अमसेना में सनसनीखेज वारदात NEET UG 2026: बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई, एनटीए से दो हफ्ते में मांगा विस्तृत जवाब Bhopal Cyber Crime: 48 घंटे में 50 केस दर्ज, शेयर बाजार से लेकर मोबाइल अपडेट के नाम पर गंवाए लाखों Korea Road Accident: दशगात्र कार्यक्रम से लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो पिकअप से टकराया, 3 की मौत, 12 घायल Leopard Attack: जंगल में लकड़ी लेने गए युवक पर तेंदुए का हमला, कुल्हाड़ी फेंककर बचाई जान Birkoni land dispute: पंचायत और दुकान संचालक आमने-सामने, ज़मीनी विवाद को लेकर भड़की हिंसा, जेसीबी से उखाड़ी फेंसिंग Bilaspur Crime: ग्रिल उखाड़ा, चाबी चुराई और 2 किमी दूर ले जाकर कार फूंकी, अमसेना में सनसनीखेज वारदात NEET UG 2026: बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई, एनटीए से दो हफ्ते में मांगा विस्तृत जवाब Bhopal Cyber Crime: 48 घंटे में 50 केस दर्ज, शेयर बाजार से लेकर मोबाइल अपडेट के नाम पर गंवाए लाखों Korea Road Accident: दशगात्र कार्यक्रम से लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो पिकअप से टकराया, 3 की मौत, 12 घायल
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Seva Sankalp Abhiyan: बिलासपुर में सेवा सेतु शिवि…
Seva Setu camp organized in Bilaspur(Image Source: CGDPR)
Seva Setu camp organized in Bilaspur(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Seva Sankalp Abhiyan: बिलासपुर में सेवा सेतु शिविर, एक ही जगह मिलीं कई सरकारी योजनाओं की जानकारी

Seva Sankalp Abhiyan: बिलासपुर के दयालबंद स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय सेवा सेतु शिविर आयोजित हुआ। विभिन्न विभागों ने योजनाओं की जानकारी दी और पात्र हितग्राहियों को लाभ पहुंचाया। गांधी जयंती पर नशामुक्त समाज की शपथ भी दिलाई गई।

य
प्रकाशित: 03 Oct 2026, 02:33 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
बिलासपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Seva Sankalp Abhiyan: आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय दयालबंद में जिला स्तरीय सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, नगर निगम सभापति विनोद सोनी, कलेक्टर संजय अग्रवाल शामिल हुए। विभिन्न विभागों ने शिविर में स्टॉल लगाकर नागरिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित किया गया। गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सेवा, स्वच्छता और जनकल्याण के विचारों को याद किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनने की शपथ दिलाई गई।

 योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर मिलने से राहत

विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी और सहायता मिलने से आमजन को राहत मिल रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सरल और सुविधाजनक तरीके से पहुंचे। सेवा सेतु शिविर लोगों और शासकीय योजनाओं के बीच संपर्क का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से शिविर में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ लेने का आग्रह किया। विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान जनसेवा के संकल्प को लोगों तक पहुंचाने की पहल है। शासन की योजनाएं तभी सार्थक होती हैं, जब उनका लाभ जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की मिल रही जानकारी

महापौर पूजा विधानी ने कहा कि सेवा सेतु शिविर नागरिकों के लिए योजनाओं की जानकारी और सहायता प्राप्त करने का अच्छा अवसर है। कई बार जानकारी के अभाव में पात्र व्यक्ति योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते। ऐसे आयोजन उन्हें अपनी पात्रता समझने और आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने में मदद करते हैं।

विभागीय अधिकारियों को समन्वय से काम करने के निर्देश

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा मिले। शिविर में नागरिक संबंधित विभागों से योजनाओं की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से नागरिकों का मार्गदर्शन करने और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए समन्वय से कार्य करने कहा। शिविर में नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे, सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल, अपर कलेक्टर विरेंद्र बहादुर पंचभाई, दीपक सिंह, शाला विकास समिति के अध्यक्ष आनंद तिवारी, एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी, जोन कमिश्नर प्रवेश कश्यप मौजूद रहे।

 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में संवैधानिक पदों पर सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जनसेवा और जनभागीदारी की विभिन्न गतिविधियों के साथ सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से नागरिकों को शासन की योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें