Thursday, 01 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Seva Sankalp Abhiyan: भोथलडीह सेवा सेतु शिविर में…
Seva Setu Camp in Bhothaldih ( Image Source - PRO )
Seva Setu Camp in Bhothaldih ( Image Source - PRO )
राज्य सरकार

Seva Sankalp Abhiyan: भोथलडीह सेवा सेतु शिविर में सुनी गई आमजन की समस्याएं, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने के निर्देश

Seva Sankalp Abhiyan: भोथलडीह में आयोजित सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। कलेक्टर ने पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड और शासन की योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। शिविर में राशन कार्ड, ई-केवायसी, आधार सीडिंग समेत विभिन्न सेवाओं की जानकारी और लाभ उपलब्ध कराया गया।

क
प्रकाशित: 01 Oct 2026, 07:18 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Seva Sankalp Abhiyan: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सरायपाली विकासखंड के ग्राम भोथलडीह में आयोजित सेवा सेतु शिविर का महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया एवं कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में पहुंचे ग्रामीणों और हितग्राहियों से सीधे संवाद कर विभिन्न विभागों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान नवीन राशन कार्ड बनवाने में आ रही दिक्कतों को लेकर महिलाओं ने अपनी समस्याएं रखीं, जिसे कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए।

गांव-गांव पहुंचेगी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

शिविर में राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया ने कहा कि जन-जन की सेवा, उनकी समस्याओं का समाधान और हर सुख-दुःख में साथ निभाना ही उनका संकल्प है। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा अपनी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखने की अपील की। कलेक्टर लंगेह ने कहा कि सेवा सेतु शिविर के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाना तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिविर में आने वाले नागरिकों की समस्याओं को पात्रता के अनुरूप आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें योजनाओं से जोड़ा जाए।

भोथलडीह में सेवा सेतु शिविर 
पीडीएस योजनाओं की जानकारी के साथ ई-केवायसी की सुविधा

शिविर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस), राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम तथा राज्य खाद्य योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राशन कार्ड से संबंधित प्रक्रियाओं, पात्रता शर्तों, आवश्यक दस्तावेजों तथा हितग्राहियों के अधिकारों की जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराई। इस दौरान ई-केवायसी, आधार सीडिंग सहित राशन कार्ड से संबंधित विभिन्न सेवाओं का लाभ हितग्राहियों को दिया गया। नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया तथा आवेदन में आवश्यक दस्तावेजों और पात्रता संबंधी जानकारी भी दी गई।

शिविर में हितग्राहियों को बांटी गई योजनाओं की किट

सेवा सेतु शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को किट का वितरण किया गया। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं के लिए गर्भ संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गई। शिविर में अध्यक्ष जनपद पंचायत सरायपाली लक्ष्मी हरिश्चन्द्र पटेल, कुमारी भास्कर, अपर कलेक्टर सचिन भूतडा एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली तेजपाल ध्रुव, तहसीलदार, जनपद पंचायत के सीईओ सहित विभिन्न विभागों के विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं हितग्राही उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें