Sunday, 27 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Right To Information Act 2005: RTI प्रशिक्षण कार्…
Two-day workshop concludes at the Collectorate (Image Source: PRO)
Two-day workshop concludes at the Collectorate (Image Source: PRO)
महासमुंद

Right To Information Act 2005: RTI प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, अधिकारियों को दिए पारदर्शिता बढ़ाने के निर्देश

Right To Information Act 2005: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 पर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने मास्टर ट्रेनर्स को ब्लॉक स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने तथा RTI आवेदनों का समय-सीमा में उचित निराकरण करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में RTI की धाराओं, आवेदन प्रक्रिया, अपील व्यवस्था और ऑनलाइन पोर्टल संचालन की जानकारी दी गई।

कीर्तिमान न्यूज | सूरज
प्रकाशित: 27 Sep 2026, 09:40 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Right To Information Act 2005: सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने मास्टर ट्रेनर्स को यह बताया कि वे अपने-अपने ब्लॉक में जाकर अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को कैसे प्रशिक्षित करें तथा आरटीआई के अंतर्गत प्राप्त आवेदन का उचित तरीके से निराकरण करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ब्लॉक स्तर पर पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देना है, ताकि ग्रामीण और स्थानीय स्तर पर नागरिकों को आरटीआई के तहत सही और समय पर जानकारी मिल सके।

नियमों के बारे में दी गई विस्तृत जानकारी 

इस विशेष कार्यशाला में ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स ने भाग लिया, जिन्हें आरटीआई के प्रभावी क्रियान्वयन तथा अधिनियम की धाराओं से अवगत कराया गया तथा आरटीआई के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में कैसे निराकरण करें इसके बारे में विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण सह कार्यशाला के पहले दिन आरटीआई अधिनियम की बुनियादी धाराओं, नियमों और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही लोक सूचना अधिकारियों के दायित्वों और समय-सीमा के भीतर जानकारी देने के महत्व पर चर्चा की गई। 

ऑनलाइन आवेदन के निराकरण की जानकारी 

द्वितीय दिवस प्रथम अपील, द्वितीय अपील और केंद्रीय, राज्य सूचना आयोग के दिशा-निर्देशों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण  दिया गया तथा आरटीआई पोर्टल में ऑनलाइन प्राप्त होने वाले आवेदन का निराकरण  करने और जिले के समस्त जनसूचना अधिकारियों का पोर्टल पर ऑनबोर्डिंग करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान जिले के विभिन्न कार्यालयों के जनसूचना अधिकारी, तेजपाल ध्रुव डिप्टी कलेक्टर, राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर मनोज सिन्हा और रेखराज शर्मा तथा जिला स्तरीय मास्टर्स ट्रेनर अजय जलक्षत्री, ओमप्रकाश पटेल, धनुर्जय साहू, मेघनाथ सिदार उपस्थित थे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें