Bagbahra News: महासमुंद जिले के बागबाहरा में विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान संगठन के विस्तार, युवाओं की भागीदारी और सामाजिक गतिविधियों में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा हुई। बैठक में नई प्रखंड कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई।
बैठक में विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री बसंत देवता ने युवाओं को संगठन के उद्देश्य, विचारधारा और कार्यप्रणाली के बारे में बताया। उन्होंने अनुशासन, समर्पण और आपसी एकता के साथ समाजहित में काम करने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। साथ ही संगठन की सामाजिक जिम्मेदारियों और समाज के बीच सक्रिय भूमिका निभाने पर मार्गदर्शन दिया।
जगमीत राय बने प्रखंड अध्यक्ष, पारस चंद्राकर को मंत्री की जिम्मेदारी
बैठक के दौरान बागबाहरा प्रखंड की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें जगमीत राय (बिट्टू) को प्रखंड अध्यक्ष और पारस चंद्राकर को मंत्री बनाया गया।
नई कार्यकारिणी में अन्य पदों की जिम्मेदारी इस प्रकार सौंपी गई:
- अध्यक्ष: जगमीत राय (बिट्टू)
- मंत्री: पारस चंद्राकर
- संयोजक: आयुष मिश्रा
- सत्संग प्रमुख: डिगेश्वर साहू
- उपाध्यक्ष: योगेश साहू
- सहमंत्री: हिमांशु चंद्राकर एवं डिगेश साहू
सह संयोजक: आयुष चंद्राकर एवं कोमल साहू
बैठक में ये पदाधिकारी और युवा रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला सह मंत्री प्रदीप वर्मा, जिला सत्संग प्रमुख चंदन नेताम और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से विनोद यादव सहित विजय शर्मा, अजय कुमार निषाद, उत्तम साहू, फणीश दुबे, कृष्ण पटेल, देवेश नायक, पीयूष चंद्राकर, हिमांशु चंद्राकर, रोशनलाल साहू, सजल चंद्राकर, उत्कर्ष अग्रवाल, सागर चंद्राकर, मोहित तिवारी, देवराज तिवारी, टिकेश्वर चंद्राकर और साहिल सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को प्रखंड स्तर पर मजबूत बनाने और सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।










