Tuesday, 17 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: नहाने के लिए घर से निकला 55 वर्षीय व्यक्ति, खोलार नदी में मिला शव Jail Escape: जेल से फरार 4 बंदियों में एक गिरफ्तार, कंबलों की रस्सी बनाकर फांदी थी 20 फीट ऊंची दीवार Jagdalpur News: जगदलपुर में दीपा सागर की मौत पर बवाल, CBI जांच की मांग तेज Railway Ticket Scam: कंफर्म टिकट के नाम पर वसूली, रेलवे कर्मचारी और शिक्षक गिरफ्तार, 25 अवैध टिकट बरामद Bastar News: कांकेर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, जंगल में मिला नक्सलियों का डम्प Illegal Paddy Stock: धान के अवैध भंडारण पर प्रशासन सख्त, भलेसर में 975 कट्टा धान जब्त Crime News: नहाने के लिए घर से निकला 55 वर्षीय व्यक्ति, खोलार नदी में मिला शव Jail Escape: जेल से फरार 4 बंदियों में एक गिरफ्तार, कंबलों की रस्सी बनाकर फांदी थी 20 फीट ऊंची दीवार Jagdalpur News: जगदलपुर में दीपा सागर की मौत पर बवाल, CBI जांच की मांग तेज Railway Ticket Scam: कंफर्म टिकट के नाम पर वसूली, रेलवे कर्मचारी और शिक्षक गिरफ्तार, 25 अवैध टिकट बरामद Bastar News: कांकेर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, जंगल में मिला नक्सलियों का डम्प Illegal Paddy Stock: धान के अवैध भंडारण पर प्रशासन सख्त, भलेसर में 975 कट्टा धान जब्त
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Jail Escape: जेल से फरार 4 बंदियों में एक गिरफ्ता…
Mahasamund District Jail and arrested accused(Image Source: Keertiman Media)
Mahasamund District Jail and arrested accused(Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING महासमुंद

Jail Escape: जेल से फरार 4 बंदियों में एक गिरफ्तार, कंबलों की रस्सी बनाकर फांदी थी 20 फीट ऊंची दीवार

Jail Escape: महासमुंद जिला जेल से फरार हुए चार बंदियों में से पंचराम निषाद को पुलिस ने सरायपाली से गिरफ्तार कर लिया है। कंबलों की रस्सी बनाकर चार बंदियों ने जेल की ऊंची दीवार फांदी थी। अब तीन अन्य बंदियों की तलाश जारी है।

ल
प्रकाशित: 17 Nov 2026, 07:11 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Jail Escape: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला जेल से बंदियों के फरार होने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जेल की ऊंची दीवार फांदकर फरार हुए चार बंदियों में से एक पंचराम निषाद को पुलिस ने सरायपाली से गिरफ्तार कर लिया है। पंचराम जांजगीर-चांपा जिले का रहने वाला है और चोरी के आरोप में जेल में बंद था। वहीं, फरार तीन अन्य बंदियों की तलाश जारी है।
जानकारी के मुताबिक, 16 नवंबर की अलसुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच महासमुंद जिला जेल में बंद पांच कैदियों ने भागने की कोशिश की थी। इस दौरान चार बंदी जेल की 20 फीट से अधिक ऊंची दीवार पार कर फरार हो गए, जबकि पांचवां बंदी भागने में सफल नहीं हो सका और उसे पकड़ लिया गया।

सरायपाली से गिरफ्तार हुआ पंचराम निषाद

पुलिस ने फरार बंदियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें बनाई थीं। इसी अभियान के दौरान जांजगीर-चांपा निवासी पंचराम पिता गणेश राम निषाद को सरायपाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि महासमुंद के एडिशनल एसपी ने की है।

कंबलों को बांधकर बनाई थी रस्सी

जेल से भागने के लिए बंदियों ने कंबलों का इस्तेमाल किया था। बताया जा रहा है कि उन्होंने कई कंबलों को आपस में बांधकर रस्सी जैसा बनाया और उसके सहारे जेल की ऊंची दीवार पार कर ली। इस घटना के सामने आने के बाद जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था।
फरार हुए चारों बंदियों की पहचान धरमवीर, लीलाधर, राजेंद्र और पंचराम निषाद के रूप में हुई थी। इनमें धरमवीर, लीलाधर और राजेंद्र NDPS एक्ट से जुड़े मामलों में जेल में बंद थे, जबकि पंचराम निषाद चोरी के आरोप में न्यायिक हिरासत में था।

तीन फरार बंदियों की तलाश जारी

पंचराम की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस को बाकी तीन बंदियों की तलाश है। फरार बंदियों में मध्यप्रदेश और राजस्थान के निवासी शामिल हैं। पुलिस गिरफ्तार पंचराम से पूछताछ कर रही है, ताकि अन्य बंदियों के बारे में जानकारी मिल सके।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें