Thursday, 24 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
CRPF Recruitment: खेल प्रतिभाओं के लिए बड़ा मौका, 521 पदों पर होगी भर्ती Social Media Crime Case: सोशल मीडिया की दोस्ती बनी विवाद की वजह, दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार Drug Smuggling Case: सुपेला में नशे के अवैध कारोबार का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, 1200 अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त Raigarh Bus Accident: बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 20 से अधिक यात्री घायल Lightning Accident: तेज बारिश और गरज-चमक बनी आफत, धमतरी में आकाशीय बिजली से एक की मौत, तीन घायल Singrauli News: क्लिनिक में 4 साल की बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप CRPF Recruitment: खेल प्रतिभाओं के लिए बड़ा मौका, 521 पदों पर होगी भर्ती Social Media Crime Case: सोशल मीडिया की दोस्ती बनी विवाद की वजह, दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार Drug Smuggling Case: सुपेला में नशे के अवैध कारोबार का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, 1200 अल्प्राजोलम टैबलेट जब्त Raigarh Bus Accident: बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 20 से अधिक यात्री घायल Lightning Accident: तेज बारिश और गरज-चमक बनी आफत, धमतरी में आकाशीय बिजली से एक की मौत, तीन घायल Singrauli News: क्लिनिक में 4 साल की बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Seva Sankalp Abhiyan: पर्यावरण बचाने और समस्याओं …
Cleanliness and Service Camp on the Banks of the Shivnath(Image Source: CGDPR)
Cleanliness and Service Camp on the Banks of the Shivnath(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Seva Sankalp Abhiyan: पर्यावरण बचाने और समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन की पहल, शिवनाथ तट पर सफाई और सेवा शिविर

Seva Sankalp Abhiyan: दुर्ग जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवनाथ नदी तट पर स्वच्छता, वृक्षारोपण और जल संरक्षण अभियान चलाया गया। वहीं नगर निगम दुर्ग के सेवा सेतु शिविरों में 12 वार्डों के नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाओं और योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया।

प्रकाशित: 24 Sep 2026, 12:02 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Seva Sankalp Abhiyan: दुर्ग जिले में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण, जल संसाधनों के संवर्धन और नागरिकों को शासकीय सेवाएं उनके द्वार तक उपलब्ध कराने की दिशा में विभिन्न जनभागीदारी आधारित गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में तांदुला जल संसाधन संभाग, दुर्ग द्वारा ग्राम महमरा स्थित शिवनाथ नदी तट पर स्वच्छता, वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण का समन्वित अभियान चलाया गया, वहीं नगर निगम दुर्ग द्वारा 12 वार्डों के नागरिकों के लिए सेवा सेतु शिविर आयोजित कर विभिन्न शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया।
तांदुला जल संसाधन संभाग द्वारा आयोजित अभियान का उद्देश्य शिवनाथ नदी के तटवर्ती पर्यावरण का संरक्षण, जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाना, हरित आवरण का विस्तार तथा जल संसाधनों के सतत एवं विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति सामुदायिक उत्तरदायित्व को मजबूत करना रहा। अधीक्षण अभियंता सह कार्यपालन अभियंता आशुतोष सारस्वत के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी गौरव सिंह, रोहन शॉ एवं कुलेश्वर जोशी सहित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान कर नदी तट एवं आसपास के क्षेत्र से प्लास्टिक, पॉलीथिन एवं अन्य ठोस अपशिष्ट की सफाई की। कार्यक्रम में नगर निगम दुर्ग के सभापति श्याम शर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।

शिवनाथ किनारे रोपे गए पौधे
जल-पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता

अभियान के दौरान शिवनाथ नदी तट पर वृक्षारोपण कर हरित आवरण के संवर्धन का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि नदी तट पर वृक्षारोपण मृदा अपरदन को नियंत्रित करने, सतही जल के बहाव को विनियमित करने, तटीय स्थायित्व बढ़ाने तथा स्थानीय जैव-विविधता के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ग्रामीणों एवं नागरिकों को जल संरक्षण के व्यापक स्वरूप से अवगत कराते हुए वर्षाजल संरक्षण, स्थानीय जल संचयन, भू-जल पुनर्भरण, जल उपयोग दक्षता तथा जल स्रोतों में कचरा नहीं डालने के लिए जागरूक किया गया। नागरिकों ने स्वच्छता एवं वृक्षारोपण गतिविधियों में सहभागिता कर जल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

सेवा सेतु शिविर में समस्याओं का समाधान

इसी क्रम में नगर निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र में ‘समस्या का समाधान आपके द्वार’ की भावना के साथ 23 सितम्बर से 8 अक्टूबर 2026 तक सेवा सेतु शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। बुधवार को चंद्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पंचशील नगर एवं गया बाई प्राथमिक शाला, गया नगर में एक साथ आयोजित शिविरों में 12 वार्डों के नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। पहले दिन नागरिकों द्वारा विभिन्न सेवाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए तथा जन्म-मृत्यु एवं विवाह प्रमाण पत्र सहित विभिन्न प्रकरणों के निराकरण की कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ

सेवा सेतु शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, विद्युत विभाग, जलघर एवं पंजीयन काउंटर सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों में जाने के बजाय एक ही स्थान पर आवश्यक शासकीय सेवाएं और योजनाओं की सुविधा उपलब्ध कराना है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें