Thursday, 01 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Mahasamund News: सेवा सेतु अभियान अंतर्गत बिरकोनी…
Seva Setu Camp in Birkoni ( Image Source - PRO )
Seva Setu Camp in Birkoni ( Image Source - PRO )
राज्य सरकार

Mahasamund News: सेवा सेतु अभियान अंतर्गत बिरकोनी में शिविर का आयोजन हितग्राहियों को सामग्री और चेक वितरण किया गया

Mahasamund News: बिरकोनी में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया, जहां ग्रामीणों को 26 जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। हितग्राहियों को राशन कार्ड, आवास की चाबी, कृषि किट, जाल, आइस बॉक्स और आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न सामग्री वितरित की गई।

क
प्रकाशित: 01 Oct 2026, 06:39 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mahasamund News: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में संचालित सेवा सेतु अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने विकासखंड स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिले के महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बिरकोनी सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा शामिल हुए। 

शिविर में उमड़े ग्रामीण, योजनाओं की दी गई जानकारी

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष दिशा राम स्वरूप दीवान, जनपद सदस्य सुधा चंद्राकर, विजय लक्ष्मी जांगड़े, विष्णु साहू, सरपंच चंदना चंद्राकर, संदीप घोष, जिला पंचायत की सीईओ अनुपमा आनंद, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, विभागों से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में हितग्राही एवं नागरिकगण मौजूद रहे। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को शासन की योजनाओं, पात्रता एवं उपलब्ध सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा उनकी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए।

हितग्राहियों को बाटी गयी सामग्री 
विधायक ने सुनी समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

कार्यक्रम में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा एवं जनप्रतिनिधियों ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने विभागवार प्राप्त आवेदनों, हितग्राहियों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं तथा आवेदनों के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली। विधायक सिन्हा ने शिविर में पहुंचे नागरिकों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को पात्रतानुसार प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविर में महासमुंद विकासखण्ड की 27 ग्राम पंचायतों के नागरिकों की विभिन्न मांगों एवं समस्याओं के समाधान की कार्यवाही की गई। शिविर को संबोधित करते हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प से जुड़ी रही है। इसी सेवा संकल्प को छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन के माध्यम से आगे बढ़ाते हुए शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है तथा नागरिकों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

स्टालों का अवलोकन करते हुए 
37 गांवों में 4,670 आवासों के लिए 56 करोड़ की मंजूरी

विधायक सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, वात्सल्य एवं महतारी वंदन योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महासमुंद क्षेत्र में अधिक से अधिक पात्र परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। अभी 37 गांवों के 4670 आवासांे के लिए 56 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है। शासन की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाना जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सरकार हर पात्र व्यक्ति तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए समाधान की दिशा में कार्य कर रही है, जिससे आमजन को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने आमजन से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

26 योजनाओं की जानकारी के साथ हितग्राहियों को सामग्री वितरित

शिविर में केन्द्र एवं राज्य शासन की 26 महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नागरिकों को दी गई। साथ ही विभागों द्वारा इन योजनाओं के अंतर्गत पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज तथा मिलने वाले लाभ के संबंध में ग्रामीणों को सरल भाषा में जानकारी प्रदान की गई, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक शासन की योजनाओं का लाभ उठा सकें। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को किट एवं सामग्री का वितरण किया गया। जिसमें खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड, पीएम आवास के तहत हितग्राहियों को चाबी सौंपी गई। कृषि विभाग द्वारा कृषि किट, मछली विभाग द्वारा जाल एवं आईस बाॅक्स, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड तथा महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।

3 अक्टूबर को इन 5 गांवों में लगेगा सेवा सेतु शिविर

ज्ञात है कि सेवा सेतु शिविर का आयोजन 03 अक्टूबर को महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम कोसरंगी में, बागबाहरा अंतर्गत ग्राम खुर्सीडबरी, पिथौरा अंतर्गत ग्राम सांकरा, बसना अंतर्गत ग्राम भूकेल तथा विकासखण्ड सरायपाली अंतर्गत ग्राम केंदुआ में किया जाएगा। नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित होकर सेवा सेतू अभियान का लाभ अवश्य उठाएं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें