Saturday, 26 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Government Employees Suspended: दिवंगत शिक्षक का पेंशन केस लटकाने पर बड़ी कार्रवाई, 6 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड Ganesh Visarjan Acciden: पंडाल में टूटा बिजली का तार, करंट की चपेट में आने से 4 युवकों की मौत, 3 गंभीर CG Weather News: उफान पर नदियां, 300 से ज्यादा गांव बने टापू, बस्तर से रायपुर तक जनजीवन अस्त-व्यस्त Ganesh Visarjan Violence: नशेड़ियों ने 3 युवकों को चाकू से गोदा, 30 से ज्यादा टांके आए, शहर में 2 अन्य जगह भी हंगामा Mahasamund News: मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी कराने वाले मुख्य सरगना समेत 5 आरोपी पकड़ाए, ₹1.48 करोड़ कैश बरामद Government Employees Suspended: दिवंगत शिक्षक का पेंशन केस लटकाने पर बड़ी कार्रवाई, 6 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड Ganesh Visarjan Acciden: पंडाल में टूटा बिजली का तार, करंट की चपेट में आने से 4 युवकों की मौत, 3 गंभीर CG Weather News: उफान पर नदियां, 300 से ज्यादा गांव बने टापू, बस्तर से रायपुर तक जनजीवन अस्त-व्यस्त Ganesh Visarjan Violence: नशेड़ियों ने 3 युवकों को चाकू से गोदा, 30 से ज्यादा टांके आए, शहर में 2 अन्य जगह भी हंगामा Mahasamund News: मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी कराने वाले मुख्य सरगना समेत 5 आरोपी पकड़ाए, ₹1.48 करोड़ कैश बरामद
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Poshan Shakti Samman: आंगनबाड़ी केंद्र बने पोषण क…
Anganwadi centers become classrooms for nutrition.(Image Source: CGDPR)
Anganwadi centers become classrooms for nutrition.(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Poshan Shakti Samman: आंगनबाड़ी केंद्र बने पोषण की पाठशाला, बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य का दिया संदेश

Poshan Shakti Samman: बस्तर में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में भारी बारिश के बावजूद 7 आंगनबाड़ी केंद्रों पर 217 लोगों ने भाग लिया। पोषण सुधार में योगदान देने वाली 19 माताओं को पोषण शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।

क
प्रकाशित: 26 Sep 2026, 11:11 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Poshan Shakti Samman: बस्तर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित किए जा रहे "सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा "आंगन मिलन सेवा" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार को बस्तर जिले की सभी 9 बाल विकास परियोजनाओं के तहत आने वाले 305 आंगनबाड़ी केंद्रों में इस वृहद कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित था, किंतु क्षेत्र में हुई अत्यधिक वर्षा के चलते यह केवल 07 आंगनबाड़ी केंद्रों में ही आयोजित किया जा सका। प्रतिकूल मौसम के बावजूद इन 7 केंद्रों में कुल 217 प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज की।
कार्यक्रम के दौरान उन जागरूक माताओं की विशेष सराहना की गई जिन्होंने ‘महतारी वंदन योजना’ से प्राप्त आर्थिक सहायता का उपयोग अपने और अपने बच्चों के पोषण स्तर को बेहतर बनाने के लिए किया। 

आंगनबाड़ी केंद्रों में उमड़ा उत्साह, स्वास्थ्य जांच और जागरूकता कार्यक्रम
माताओं को मिला पोषण शक्ति सम्मान

जिले भर में ऐसी 19 जागरूक माताओं को विभाग द्वारा "पोषण शक्ति सम्मान" से नवाजा गया। इसके साथ ही केंद्रों में गर्भवती महिलाओं, माताओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य की गहन जांच कर उन्हें आवश्यक टीके लगाए गए। समुदाय में पोषण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से पौष्टिक थाली और स्थानीय पौष्टिक व्यंजनों को तैयार करने की विधियों का जीवंत प्रदर्शन भी किया गया। इसके अलावा उपस्थित जनसमूह के लिए सामुदायिक न्योता भोज का आयोजन किया गया, जबकि महिलाओं के लिए मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिताएं और बच्चों के लिए "स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता" जैसी गतिविधियां आयोजित कर कार्यक्रम को प्रेरक और सुरुचिपूर्ण बनाया गया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें