Monday, 28 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Nidhi Tiwari Death: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की संदिग्ध मौत, फोन पर दोस्त से बात करते-करते उठाया खौफनाक कदम Bilaspur News: झलमला गौठान में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने व्यवस्था उठाए सवाल Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत,दोस्त घायल, ट्रक चालक फरार Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका Ujjain Shahi Masjid: पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, इलाके में बाजार बंद और पुलिस बल तैनात Kanker News: माओवादियों के डंप से मिली नकदी, अधिकारियों पर 20 लाख आपस में बांटने का आरोप Nidhi Tiwari Death: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की संदिग्ध मौत, फोन पर दोस्त से बात करते-करते उठाया खौफनाक कदम Bilaspur News: झलमला गौठान में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने व्यवस्था उठाए सवाल Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत,दोस्त घायल, ट्रक चालक फरार Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका Ujjain Shahi Masjid: पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, इलाके में बाजार बंद और पुलिस बल तैनात Kanker News: माओवादियों के डंप से मिली नकदी, अधिकारियों पर 20 लाख आपस में बांटने का आरोप
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Seva Sankalp Abhiyan: आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण …
Image Source: Keertiman Media
Image Source: Keertiman Media
राज्य सरकार

Seva Sankalp Abhiyan: आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण और स्वास्थ्य का संदेश, 6 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान

Seva Sankalp Abhiyan: जिले के 1,525 आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें माताओं, बच्चों और समुदाय को पोषण, स्वास्थ्य एवं महिला कल्याण से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान पोषण प्रदर्शनी, स्वास्थ्य जांच, प्रतियोगिताएं, पौधरोपण और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का सम्मान सहित कई गतिविधियां आयोजित होंगी।

क
प्रकाशित: 28 Sep 2026, 05:03 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Seva Sankalp Abhiyan: जिले के 1 हजार 525 आंगनबाड़ी केन्द्रों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 06 अक्टूबर 2026 तक आंगनबाड़ी केन्द्रों को क्लस्टरवार विभाजित कर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केन्द्रों की हितग्राही माताओं, महिलाओं, बच्चों एवं समुदाय के साथ संवाद स्थापित करना तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों के योगदान का सम्मान किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री वरुण नागेश ने बताया कि आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हितग्राही माताओं, स्व-सहायता समूह की महिलाओं, बच्चों के अभिभावकों, मितानिनों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम के दौरान पोषण, स्वास्थ्य एवं महिला कल्याण से संबंधित जानकारी दी जाएगी।

मेरी पौष्टिक थाली से दिया जाएगा पोषण का संदेश

समुदाय के समक्ष ‘मेरी पौष्टिक थाली’ का प्रदर्शन कर पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी जाएगी तथा महिलाओं एवं बच्चों के लिए पौष्टिक व्यंजनों की विधि का प्रदर्शन किया जाएगा। बच्चों के लिए मनोरंजक खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, फल एवं मिठाई वितरण तथा सामुदायिक सहभागिता से ‘न्योता भोज’ का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य एवं पोषण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता तथा स्वस्थ एवं सुपोषित शिशु और माता का सम्मान किया जाएगा। आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण वाटिका के लिए पौधरोपण किया जाएगा तथा ‘घर-घर मुनगा, हर घर मुनगा’ के लिए समुदाय को प्रेरित किया जाएगा।

महिला योजनाओं के लाभार्थी साझा करेंगे अनुभव

कार्यक्रम के दौरान महतारी वंदन योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों द्वारा अपने अनुभव साझा किए जाएंगे। पात्र हितग्राहियों का प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में पंजीयन भी किया जाएगा। महिलाओं के लिए रंगोली, मेहंदी एवं व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से महिलाओं, बच्चों एवं गर्भवती माताओं की स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण भी किया जाएगा। आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए खिलौने एवं खेल सामग्री दान करने हेतु समुदाय को प्रेरित किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों को सम्मानित किया जाएगा।

नागरिकों से अभियान में सहभागिता की अपील

वहीं महतारी वंदन योजना की राशि का उपयोग स्वयं एवं बच्चों के पोषण पर करने वाली माताओं को ‘पोषण शक्ति सम्मान’ प्रदान किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से सेवा संकल्प अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है। विभाग ने महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा एवं अधिकारों से संबंधित गतिविधियों में सहयोग प्रदान कर अभियान को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आग्रह किया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें