Saturday, 14 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Drug Smuggling: सिगरेट के पैकेट में छिपाकर बेच रहा था MDMA, युवक गिरफ्तार Ratlam News: रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात कंकाल, 24 अक्टूबर से लापता युवक के होने की आशंका POCSO Act: 14 साल की किशोरी ने दिया बच्ची को जन्म, दुष्कर्म और अपहरण के आरोप में युवक गिरफ्तार Elephant Rescue: 17 लोगों की जान ले चुका कबरा हाथी झुंड में छिपा, रेस्क्यू अभियान पहले दिन नाकाम Dhamtari News: मड़ई मेले में आइसक्रीम बेच रहे युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर Road Accident: अनियंत्रित बाइक खेत में जा घुसी, हादसे में युवक की दर्दनाक मौत Drug Smuggling: सिगरेट के पैकेट में छिपाकर बेच रहा था MDMA, युवक गिरफ्तार Ratlam News: रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात कंकाल, 24 अक्टूबर से लापता युवक के होने की आशंका POCSO Act: 14 साल की किशोरी ने दिया बच्ची को जन्म, दुष्कर्म और अपहरण के आरोप में युवक गिरफ्तार Elephant Rescue: 17 लोगों की जान ले चुका कबरा हाथी झुंड में छिपा, रेस्क्यू अभियान पहले दिन नाकाम Dhamtari News: मड़ई मेले में आइसक्रीम बेच रहे युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर Road Accident: अनियंत्रित बाइक खेत में जा घुसी, हादसे में युवक की दर्दनाक मौत
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Drug Smuggling: सिगरेट के पैकेट में छिपाकर बेच रह…
Raipur MDMA drug case Youth arrested(Image Source: Social Media)
Raipur MDMA drug case Youth arrested(Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING रायपुर

Drug Smuggling: सिगरेट के पैकेट में छिपाकर बेच रहा था MDMA, युवक गिरफ्तार

Drug Smuggling: रायपुर के पहाड़ी तालाब के पास पुलिस ने 2.65 ग्राम MDMA जैसे नशीले पदार्थ के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामले में रायपुर और भिलाई के दो अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

य
प्रकाशित: 14 Nov 2026, 03:09 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Drug Smuggling: रायपुर के कुशालपुर इलाके में नशीले पदार्थों की बिक्री का मामला सामने आया है। पुरानी बस्ती पुलिस ने पहाड़ी तालाब के पास MDMA जैसा नशीला पदार्थ बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 2.65 ग्राम नशीला पाउडर, 200 रुपए नकद और एक आईफोन बरामद किया गया है। 
जब्त पदार्थ की कीमत करीब 27 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 13 नवंबर की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि पहाड़ी तालाब के पास एक युवक नशीला पाउडर लेकर बिक्री के लिए ग्राहक खोज रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

सिगरेट के पैकेट में छिपाकर रखा था नशीला पदार्थ

पुलिस ने पकड़े गए युवक की पहचान रितिक मोदी (26 वर्ष), निवासी इमलीडीह के रूप में की है। तलाशी के दौरान उसकी जींस की जेब में रखे सिगरेट के पैकेट से एक छोटी पॉलीथीन बरामद हुई, जिसमें सफेद रंग का पाउडर रखा था। मौके पर पहुंची सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट ने शुरुआती जांच में पाउडर को MDMA जैसा नशीला पदार्थ बताया। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर पॉलीथीन सहित इसका वजन 2.65 ग्राम पाया गया।

रायपुर और भिलाई के दो लोगों के नाम आए सामने

पूछताछ के दौरान रितिक ने पुलिस को बताया कि उसे यह नशीला पदार्थ रायपुर निवासी सन्नी मनवानी ने दिया था। पूछताछ में उसने यह भी बताया कि सन्नी ने कथित तौर पर भिलाई-दुर्ग निवासी आरती सोनी से यह पदार्थ खरीदा था और उसे आगे बेचने के लिए दिया था। पुलिस ने इस मामले में रितिक मोदी के अलावा सन्नी मनवानी और आरती सोनी को भी आरोपी बनाया है। तीनों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 22(ख) और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल रितिक मोदी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब अन्य आरोपियों की भूमिका और नशीले पदार्थ की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें