Sunday, 15 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: मरवाही के जंगलों में दुर्लभ सफेद भालू की दस्तक, सड़क पार करते वीडियो वायरल Road Accident: तेज रफ्तार कार बनी काल, बलिया में एक साथ चार युवकों की दर्दनाक मौत Road Accident: लघुशंका के लिए रुकी यात्री बस को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो की मौत और पांच घायल Crime News: बंद घर में मिला शिक्षक का शव, गांव में मचा हड़कंप Forest Department Attack: श्योपुर में वन विभाग की टीम पर हमला, खैर के पेड़ों की अवैध कटाई रोकने पहुंचे कर्मियों पर तस्करों ने चलाई गोलियां Bhopal Crime News: बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर 40 लोगों का हमला, एक गंभीर घायल CG News: मरवाही के जंगलों में दुर्लभ सफेद भालू की दस्तक, सड़क पार करते वीडियो वायरल Road Accident: तेज रफ्तार कार बनी काल, बलिया में एक साथ चार युवकों की दर्दनाक मौत Road Accident: लघुशंका के लिए रुकी यात्री बस को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो की मौत और पांच घायल Crime News: बंद घर में मिला शिक्षक का शव, गांव में मचा हड़कंप Forest Department Attack: श्योपुर में वन विभाग की टीम पर हमला, खैर के पेड़ों की अवैध कटाई रोकने पहुंचे कर्मियों पर तस्करों ने चलाई गोलियां Bhopal Crime News: बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर 40 लोगों का हमला, एक गंभीर घायल
W 𝕏 f
होम › गौरेला-पेंड्रा-मरवाही › Paddy Seizure: खेतों में कटाई शुरू नहीं, घरों में…
Officials seize 240 sacks of illegal paddy in GPM(Image Source: social media)
Officials seize 240 sacks of illegal paddy in GPM(Image Source: social media)
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

Paddy Seizure: खेतों में कटाई शुरू नहीं, घरों में मिला 240 बोरी धान प्रशासन की कार्रवाई

Paddy Seizure: गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के ग्राम बरवासन में प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध धान भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो ठिकानों से 240 बोरी धान जब्त किया। जांच में धान दूसरे किसानों के खेतों से लाकर जमा करने की बात सामने आई।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 15 Nov 2026, 02:56 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
 Paddy Seizure: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के बीच अवैध भंडारण और परिवहन पर प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने पेण्ड्रारोड तहसील के ग्राम बरवासन में दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 240 बोरी धान जब्त किया है। कार्रवाई राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से की। 

दो ठिकानों पर मिला 240 बोरी धान

प्रशासनिक टीम को ग्राम बरवासन में अवैध रूप से धान जमा किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान राजेंद्र गुज्जर के बाड़े में ट्रैक्टर पर लदी 35 बोरी और खुले स्थान पर रखी 100 बोरी धान बरामद हुई। यहां से कुल 135 बोरी धान जब्त किया गया। वहीं, दूसरे ठिकाने पर ग्रामीण जीवन सिंह मारको के यहां 105 बोरी धान अवैध रूप से भंडारित मिला। इस तरह दोनों स्थानों से कुल 240 बोरी धान बरामद किया गया।

खेतों में कटाई शुरू नहीं, फिर कहां से आया धान?

 जांच के दौरान अधिकारियों ने जब संबंधित लोगों से धान के संबंध में पूछताछ की, तो पता चला कि उनके अपने खेतों में अभी कटाई और मिसाई का काम शुरू नहीं हुआ था। इसके बावजूद बड़ी मात्रा में धान उनके ठिकानों पर जमा मिला। पूछताछ में सामने आया कि यह धान दूसरे किसानों के खेतों से लाकर यहां रखा गया था। आशंका जताई गई कि इसे समर्थन मूल्य पर होने वाली सरकारी खरीदी में अवैध रूप से खपाने की तैयारी थी।
धान कार्रवाई के बाद प्रशासनिक टीम ने दोनों स्थानों से बरामद धान को जब्त कर लिया। आगे की वैधानिक प्रक्रिया के लिए जब्त धान ग्राम कोटवार की सुपुर्दगी में दिया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान के अवैध भंडारण और परिवहन के मामलों में निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें