Friday, 27 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Baby Selling Case: फर्जी आधार कार्ड से छिपाई नाबालिग की उम्र, रायपुर बेबी सेलिंग केस में नया खुलासा Elephant News: धान की महक से खिंचे आ रहे 73 हाथी, क्या इस बार भी केंद्रों में धावा बोलेंगे गजराज? प्रशासन ने बनाया यह गुप्त प्लान! Petrol Diesel Price Today: मध्य पूर्व में नई आग से भड़का कच्चा तेल, क्या हाथ से निकलने वाली है ईंधन की कीमतें? Mahadev Betting App: कौन है दिल्ली का वो वकील, जिसकी डायरियों में छिपा है 60 करोड़ का हिसाब? अब ग्लैमर वर्ल्ड की एंट्री! Crime News: बिना तलाक दूसरी शादी और प्रताड़ना के मामला, पति, सास-ससुर पर अपराध दर्ज Ganja Smuggling: दो कार्रवाइयों में 20.87 किलो गांजा जब्त, चार गिरफ्तार Baby Selling Case: फर्जी आधार कार्ड से छिपाई नाबालिग की उम्र, रायपुर बेबी सेलिंग केस में नया खुलासा Elephant News: धान की महक से खिंचे आ रहे 73 हाथी, क्या इस बार भी केंद्रों में धावा बोलेंगे गजराज? प्रशासन ने बनाया यह गुप्त प्लान! Petrol Diesel Price Today: मध्य पूर्व में नई आग से भड़का कच्चा तेल, क्या हाथ से निकलने वाली है ईंधन की कीमतें? Mahadev Betting App: कौन है दिल्ली का वो वकील, जिसकी डायरियों में छिपा है 60 करोड़ का हिसाब? अब ग्लैमर वर्ल्ड की एंट्री! Crime News: बिना तलाक दूसरी शादी और प्रताड़ना के मामला, पति, सास-ससुर पर अपराध दर्ज Ganja Smuggling: दो कार्रवाइयों में 20.87 किलो गांजा जब्त, चार गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › सरकारी सूचना › राज्य सरकार › Vishnu Deo Sai: CM हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का असर, 13 कर्म…
13 Employees Get Pending Salaries via CM Helpline(Image Source: CGDPR)
13 Employees Get Pending Salaries via CM Helpline(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Vishnu Deo Sai: CM हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का असर, 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपए बकाया वेतन

Vishnu Deo Sai: बस्तर के जगदलपुर में सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत के बाद श्रम विभाग ने कार्रवाई करते हुए 13 कर्मचारियों को 1 लाख 62 हजार रुपए का बकाया वेतन दिलाया। लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण कर्मचारी परेशान थे। कंपनी को नोटिस जारी होने के बाद सभी कर्मचारियों को उनका मेहनताना मिल गया।

य
प्रकाशित: 27 Nov 2026, 03:06 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Vishnu Deo Sai: सरकार नागरिक-केंद्रित सुशासन के संकल्प एवं जवाबदेही शासन के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम हेल्पलाइन 1076 यह सुनिश्चित करती है कि छत्तीसगढ़ राज्य के आम नागरिकों की प्रत्येक शिकायत का त्वरित, पारदर्शी एवं जवाबदेही के साथ निराकरण किया जाए। लगभग एक साल तक लंबित रहे वेतन का भुगतान होने के बाद इन पारिश्रमिक कर्मचारियों के चेहरे पर संतोष और खुशी के साथ ही शासन के प्रति आभार भी साफ झलक रहा है। बस्तर जिले में श्रम विभाग की त्वरित कार्रवाई के चलते सीएम हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज शिकायत के बाद 13 कर्मचारियों को उनके हक का एक लाख 62 हजार रुपए बकाया वेतन मिल सका है।
जगदलपुर में क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विस लिमिटेड के माध्यम से एक चार पहिया शोरूम में सुरक्षा गार्ड के रूप में बॉबी चौधरी सहित 13 कर्मचारी कार्यरत थे। दिसंबर 2025 का इन सभी कर्मचारियों का कुल एक लाख 62 हजार रुपए वेतन भुगतान अटका हुआ था। कर्मचारी लगातार अपने लंबित वेतन के भुगतान की मांग कर रहे थे, लेकिन कंपनी द्वारा टालमटोल किया जाता रहा, जिससे लंबे समय तक पारीश्रमिक न मिलने के कारण कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

संबंधित कंपनी को नोटिस जारी कर नियमानुसार बकाया वेतन के निर्देश

कंपनी के टालमटोल रवैये से परेशान कर्मचारियों ने छत्तीसगढ़ शासन की सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही श्रम विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध किया, मामले की जांच की और संबंधित कंपनी को नोटिस जारी कर नियमानुसार बकाया वेतन चुकाने के निर्देश दिए।

13 कर्मचारियों को कुल 1,62,000 रुपए के लंबित वेतन का भुगतान 

श्रम विभाग की इस प्रभावी कार्रवाई के बाद बॉबी चौधरी समेत सभी 13 कर्मचारियों को कुल 1,62,000 रुपए के लंबित वेतन का भुगतान कर दिया। एक शिकायत पर लगभग एक साल से रुके वेतन के हाथ में आते ही कर्मचारियों ने राहत की सांस ली और उनके चेहरों पर संतोष व खुशी के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित शासन के प्रति आभार व्यक्त करने का भाव दिखाई दे रहा है। छत्तीसगढ़ में सरकारी सेवाओं से जुड़ी शिकायतों या सुझावों के लिए 1076 डायल करें या सीएम हेल्पलाइन - छत्तीसगढ़ शासन पोर्टल पर ऑनलाइन अनुरोध दर्ज करें। यह सेवा 24 घंटे, सातों दिन उपलब्ध है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें