Tuesday, 24 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Ambikapur News: चोरी की जांच में ढिलाई पर भड़के मंत्री, टीआइ से बोले- व्यापारियों ने मुझे बंधक बना लिया है, छुड़वाने आइए Road Accident: जागरण में जा रहे चार चचेरे भाई-बहनों की सड़क हादसे में मौत, पिकअप से हुई भिड़ंत Paddy Procurement: कसडोल और लिप्ती में 146 क्विंटल से ज्यादा धान जब्त, अब तक की कुल जब्ती 2528 क्विंटल पहुंची Mahadev Betting App Case: मामला रफा-दफा कराने के नाम पर 15 करोड़ की डील का आरोप, मुंबई एयरपोर्ट से दबोचा गया वकील हिमांशु शेखर Ganja Smuggling: कोमाखान और बसना में ओडिशा से गांजा तस्करी करते 6 आरोपी गिरफ्तार Ambikapur News: चोरी की जांच में ढिलाई पर भड़के मंत्री, टीआइ से बोले- व्यापारियों ने मुझे बंधक बना लिया है, छुड़वाने आइए Road Accident: जागरण में जा रहे चार चचेरे भाई-बहनों की सड़क हादसे में मौत, पिकअप से हुई भिड़ंत Paddy Procurement: कसडोल और लिप्ती में 146 क्विंटल से ज्यादा धान जब्त, अब तक की कुल जब्ती 2528 क्विंटल पहुंची Mahadev Betting App Case: मामला रफा-दफा कराने के नाम पर 15 करोड़ की डील का आरोप, मुंबई एयरपोर्ट से दबोचा गया वकील हिमांशु शेखर Ganja Smuggling: कोमाखान और बसना में ओडिशा से गांजा तस्करी करते 6 आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Vishnu Deo Sai: दुर्ग-भिलाई दौरे पर सीएम साय, 402…
CM Sai to visit Durg-Bhilai today, Officials inspected security
CM Sai to visit Durg-Bhilai today, Officials inspected security
राज्य सरकार

Vishnu Deo Sai: दुर्ग-भिलाई दौरे पर सीएम साय, 402 करोड़ के 362 विकास कार्यों की देंगे सौगात

Vishnu Deo Sai: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान भिलाई, रिसाली, भिलाई-चरोदा और अहिवारा में 402 करोड़ 12 लाख रुपए से अधिक के 362 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री के दौरे से पहले NSUI ने खुर्सीपार चौक पर काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 24 Nov 2026, 09:16 AM · 4 मिनट पढ़ने का समय
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Vishnu Deo Sai: सीएम आज दुर्ग जिले के प्रवास पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान वे भिलाई, रिसाली, भिलाई-चरोदा और अहिवारा क्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री यहां 402 करोड़ 12 लाख रुपए से अधिक की लागत वाले कुल 362 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इनमें से 39 निर्माण कार्य बनकर तैयार हो चुके हैं, जिनका लोकार्पण होगा, जबकि 323 नए कार्यों की आधारशिला रखी जाएगी। एक तरफ जहां प्रशासन इस आयोजन को भव्य बनाने में जुटा है, वहीं दूसरी तरफ सियासी पारा भी चढ़ गया है। छात्र संगठन NSUI ने मुख्यमंत्री के इस दौरे का विरोध करने की चेतावनी दी है।

खुर्सीपार चौक पर काले झंडे दिखाने की तैयारी 

मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ही NSUI ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन के प्रदेश महासचिव आकाश कनौजिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता आज खुर्सीपार चौक पर इकट्ठा होकर सीएम के काफिले को काले झंडे दिखाएंगे। आकाश कनौजिया का कहना है कि सरकार विकास के सिर्फ झूठे दावे कर रही है, जिसका जवाब सड़क पर उतरकर और काले झंडे दिखाकर दिया जाएगा। इस चेतावनी के बाद पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। सोमवार को ही जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह, दुर्ग एसएसपी और नगर निगम के आला अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों का दौरा कर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया था।

कहां कितने कामों की मिलेगी सौगात?

कुल 40,212.70 लाख रुपए के इस पैकेज में 11,858.75 लाख रुपए के 39 काम पूरे हो चुके हैं और 28,353.95 लाख रुपए के 323 नए काम शुरू होने हैं। नगरीय निकायों के हिसाब से देखें तो सबसे ज्यादा काम भिलाई निगम क्षेत्र के हिस्से में आए हैं:

  • भिलाई नगर निगम: यहां कुल 205 कार्यों की सौगात मिलेगी। इसमें 1,341.35 लाख रुपए के 23 कार्यों का लोकार्पण और 5,495.73 लाख रुपए के 182 कार्यों का भूमिपूजन होगा।
  • भिलाई-चरोदा नगर निगम: इस क्षेत्र में 6,516.75 लाख रुपए की लागत से तैयार 11 कार्यों का लोकार्पण होगा, वहीं 4,114.58 लाख रुपए के 97 नए कार्यों की नींव रखी जाएगी।

  • रिसाली नगर निगम: यहां 3,956.34 लाख रुपए के 2 कार्यों का लोकार्पण और 2,955.20 लाख रुपए के 22 कार्यों का भूमिपूजन तय है।

  • अहिवारा नगर पालिका: अहिवारा में 44.31 लाख रुपए के 3 कार्यों का लोकार्पण और 2,156.41 लाख रुपए के 7 कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा।

सड़क, पानी और बुनियादी ढांचे पर खास जोर

इस पूरे विकास पैकेज में सड़कों के जाल को मजबूत करने और पेयजल व्यवस्था सुधारने पर विशेष ध्यान दिया गया है। अलग-अलग विभागों के प्रमुख कार्यों का ब्योरा इस प्रकार है:

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें