Sunday, 22 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Korba News: एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, डेढ़ महीने की बच्ची की मौत, सदमे में बड़ी बहन ने भी दी जान Viral Video: चरित्र शंका बनी विवाद की वजह? बीच बाजार आपस में भिड़ीं दो महिलाएं Cyber Fraud: विज्ञापन दिखाकर 26.92 लाख की ठगी, ओडिशा की जेल से आरोपी गिरफ्तार Murder Case: पुरानी रंजिश के चलते हुए चाकूबाजी, युवक की मौके पर माैती Umaria News: अमलाई जा रहे बाइक सवार की घुनघुटी में मौत, एनएच-43 पर मिट्टी और बारिश से बना दलदल Strike Ends: 41 दिन बाद पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी Korba News: एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, डेढ़ महीने की बच्ची की मौत, सदमे में बड़ी बहन ने भी दी जान Viral Video: चरित्र शंका बनी विवाद की वजह? बीच बाजार आपस में भिड़ीं दो महिलाएं Cyber Fraud: विज्ञापन दिखाकर 26.92 लाख की ठगी, ओडिशा की जेल से आरोपी गिरफ्तार Murder Case: पुरानी रंजिश के चलते हुए चाकूबाजी, युवक की मौके पर माैती Umaria News: अमलाई जा रहे बाइक सवार की घुनघुटी में मौत, एनएच-43 पर मिट्टी और बारिश से बना दलदल Strike Ends: 41 दिन बाद पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Patwari Strike: पटवारियों की मांगों पर सरकार गंभी…
Chhattisgarh Patwari Strike(Image Source: CGDPR)
Chhattisgarh Patwari Strike(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Patwari Strike: पटवारियों की मांगों पर सरकार गंभीर, CM साय ने उच्चस्तरीय समिति बनाने के दिए निर्देश

Patwari Strike: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर अपनी मांगों और समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने वेतन विसंगति और पदोन्नति संबंधी मांगों के परीक्षण के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित करने के निर्देश दिए।

स
प्रकाशित: 22 Nov 2026, 02:58 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Patwari Strike: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में पटवारी संघ के पदाधिकारियों की औपचारिक मुलाकात हुई । पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से चर्चा करते हुए अपनी मांगों के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री साय ने उनकी समस्याओं को पूरे धैर्य और सहानुभूति के साथ सुना। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कर्मचारियों की उचित मांगों का समाधान संवाद और आपसी समझ से ही होना चाहिए। 

पटवारियों की मांगों पर बनेगी उच्चस्तरीय समिति

राज्य सरकार अपने कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है।मुख्यमंत्री साय ने पटवारियों की वेतन विसंगति एवं पदोन्नति संबंधी मांगों के परीक्षण के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित करने के निर्देश दिए। यह समिति संबंधित मांगों के विभिन्न पहलुओं का परीक्षण कर उनके निराकरण के संबंध में अपनी अनुशंसाएं प्रस्तुत करेगी।

हड़ताल अवधि पर CM साय करेंगे विचार

हड़ताल अवधि में मुख्यमंत्री साय ने हुई कार्यवाहियों के सम्बन्ध में सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान संवाद और आपसी समझ के माध्यम से किया जाना चाहिए। राज्य सरकार कर्मचारियों की उचित मांगों और समस्याओं के निराकरण के प्रति संवेदनशील है।

उच्चस्तरीय समिति गठन पर पटवारी संघ ने जताई खुशी

छत्तीसगढ़ पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री साय द्वारा उनकी मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाने तथा उच्चस्तरीय समिति गठित करने के निर्देश दिए जाने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें