Friday, 20 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: डोंगरगढ़ में डाक्टराें की लापरवाही आपरेशन कर पेट में ही छोड़ दिया चाकू Rajnandgaon News: सड़क निर्माण साइट पर बवाल, भरत वर्मा पर गंभीर आरोप Raipur Crime News: शराब जांच के दौरान बवाल, ट्रैफिक टीआई को टक्कर मारकर भागा चालक Land Fraud: सरकारी जमीन की हेराफेरी, पटवारी समेत 4 लोगों पर FIR के निर्देश Ganja Smuggling: 70 किलो गांजा तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, फास्टैग से सुलझाया मामला Vishnu Deo Sai: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर, CM साय ने जताया शोक Chhattisgarh News: डोंगरगढ़ में डाक्टराें की लापरवाही आपरेशन कर पेट में ही छोड़ दिया चाकू Rajnandgaon News: सड़क निर्माण साइट पर बवाल, भरत वर्मा पर गंभीर आरोप Raipur Crime News: शराब जांच के दौरान बवाल, ट्रैफिक टीआई को टक्कर मारकर भागा चालक Land Fraud: सरकारी जमीन की हेराफेरी, पटवारी समेत 4 लोगों पर FIR के निर्देश Ganja Smuggling: 70 किलो गांजा तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, फास्टैग से सुलझाया मामला Vishnu Deo Sai: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर, CM साय ने जताया शोक
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Vishnu Deo Sai: भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे छत्ती…
Chhattisgarh students at Robotex(Image Source: CGDPR)
Chhattisgarh students at Robotex(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Vishnu Deo Sai: भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह

Vishnu Deo Sai: रायपुर के दो छात्र पराक्रम सिन्हा और मोहम्मद गौस अंसारी दक्षिण कोरिया में आयोजित होने वाली रोबोटेक्स इंटरनेशनल ग्रैंड फाइनल 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। नेशनल चैंपियनशिप में LEGO Line Follower श्रेणी में दूसरा स्थान हासिल करने के बाद दोनों का चयन हुआ है।

स
प्रकाशित: 20 Nov 2026, 07:31 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी तकनीकी प्रतिभा का प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगे। रायपुर के वेदिक इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा सातवीं के विद्यार्थी पराक्रम सिन्हा और मोहम्मद गौस अंसारी का चयन दक्षिण कोरिया में 28 एवं 29 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली रोबोटेक्स इंटरनेशनल ग्रैंड फाइनल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दोनों विद्यार्थी इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से दोनों विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। 

साय ने बढ़ाया छात्रों का हौसला

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के बच्चों में प्रतिभा और क्षमता की कोई कमी नहीं है। उन्हें सही अवसर, प्रोत्साहन और मार्गदर्शन मिले तो वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में रोबोटिक्स जैसे आधुनिक तकनीकी क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करना अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज विज्ञान और तकनीक का युग है। हमारे बच्चों में नई तकनीक को सीखने, समझने और नवाचार करने की रुचि बढ़ रही है। राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा, तकनीकी ज्ञान और अपनी प्रतिभा निखारने के बेहतर अवसर मिलें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ और देश का नाम रोशन करेंगे। 

नेशनल चैंपियनशिप में हासिल किया दूसरा स्थान

उल्लेखनीय है कि पराक्रम सिन्हा और मोहम्मद गौस अंसारी ने नेशनल चैंपियनशिप 2026 की LEGO Line Follower श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। इसी उपलब्धि के आधार पर उनका चयन रोबोटेक्स इंटरनेशनल ग्रैंड फाइनल के लिए हुआ है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 16 से अधिक राज्यों के 7 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता की नौ अलग-अलग श्रेणियों में 500 से अधिक रोबोट्स के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी तकनीकी दक्षता और नवाचार क्षमता का प्रदर्शन किया। विभिन्न श्रेणियों से चयनित 36 विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। LEGO Line Follower श्रेणी में विद्यार्थियों को ऐसा रोबोट तैयार करना होता है, जो निर्धारित ट्रैक पर बनी लाइन को पहचानकर उसके अनुसार आगे बढ़ सके। इसके लिए प्रोग्रामिंग, तार्किक सोच, तकनीकी समझ और समस्या समाधान की क्षमता आवश्यक होती है। दोनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि में उनके अभिभावकों, शिक्षकों और तकनीकी मार्गदर्शकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। 

शिक्षकों और अभिभावकों को भी मिला श्रेय

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान वेदिक इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्य नीलम चौधरी, रोबोनाइट रोबोटिक्स के सीईओ एवं चीफ मेंटर रवि सिन्हा, मैनेजिंग डायरेक्टर रीना सिन्हा तथा टीम कोच शौर्य सिन्हा उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री साय ने विद्यार्थियों के साथ उनके शिक्षकों और मार्गदर्शकों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने में शिक्षकों और अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। रायपुर के इन दोनों विद्यार्थियों की उपलब्धि ने यह साबित किया है कि लगन, परिश्रम और उचित मार्गदर्शन से कम उम्र में भी बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। दक्षिण कोरिया में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उनकी भागीदारी प्रदेश के अन्य विद्यार्थियों को भी विज्ञान, रोबोटिक्स और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें