Friday, 20 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Crime News: शराब जांच के दौरान बवाल, ट्रैफिक टीआई को टक्कर मारकर भागा चालक Land Fraud: सरकारी जमीन की हेराफेरी, पटवारी समेत 4 लोगों पर FIR के निर्देश Ganja Smuggling: 70 किलो गांजा तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, फास्टैग से सुलझाया मामला Vishnu Deo Sai: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर, CM साय ने जताया शोक Korba News: आर्थिक तंगी से परेशान 36 वर्षीय व्यक्ति की मौत, सुसाइड नोट में 50 लाख की ठगी का जिक्र Korba Accident: तेज रफ्तार बोलेरो ने कारों को मारी टक्कर Raipur Crime News: शराब जांच के दौरान बवाल, ट्रैफिक टीआई को टक्कर मारकर भागा चालक Land Fraud: सरकारी जमीन की हेराफेरी, पटवारी समेत 4 लोगों पर FIR के निर्देश Ganja Smuggling: 70 किलो गांजा तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, फास्टैग से सुलझाया मामला Vishnu Deo Sai: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर, CM साय ने जताया शोक Korba News: आर्थिक तंगी से परेशान 36 वर्षीय व्यक्ति की मौत, सुसाइड नोट में 50 लाख की ठगी का जिक्र Korba Accident: तेज रफ्तार बोलेरो ने कारों को मारी टक्कर
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Raipur Crime News: शराब जांच के दौरान बवाल, ट्रैफ…
TI injured after being hit by a Tata Ace Raipur(Image Source: AI Photo)
TI injured after being hit by a Tata Ace Raipur(Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING रायपुर

Raipur Crime News: शराब जांच के दौरान बवाल, ट्रैफिक टीआई को टक्कर मारकर भागा चालक

Raipur Crime News: वाहन चेकिंग के दौरान टाटा एस चालक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से बदसलूकी कर थाना प्रभारी को टक्कर मार दी। हादसे में टीआई नवल किशोर कश्यप घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भ
प्रकाशित: 20 Nov 2026, 05:49 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Raipur Crime News: राजधानी में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान एक गंभीर घटना सामने आई है। वाहन जांच के लिए रोकने पर टाटा एस के चालक ने पहले यातायात पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज की और फिर उन्हें टक्कर मारते हुए मौके से भागने लगा। इस दौरान यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक नवल किशोर कश्यप वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, घटना 16 नवंबर की रात करीब 9:45 बजे की है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर यातायात पुलिस की टीम शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच कर रही थी। इसी दौरान नया बस स्टैंड भाठागांव यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक नवल किशोर कश्यप अपनी टीम के साथ कुशालपुर चौक से भाठागांव की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर वाहनों की जांच कर रहे थे। टीम में प्रधान आरक्षक अभयराव, आरक्षक मनोज सावड़े समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। भाठागांव चौक पर तैनात पुलिसकर्मी भी इस कार्रवाई में सहयोग कर रहे थे।

रोकने का इशारा किया तो करने लगा गाली-गलौज 

इसी दौरान टाटा एस वाहन क्रमांक CG 04 QC 0865 वहां पहुंचा। निरीक्षक नवल किशोर कश्यप ने चालक को वाहन रोकने का इशारा किया, लेकिन उसने रुकने के बजाय पुलिसकर्मियों से विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि चालक ने गाली-गलौज करते हुए पुलिसकर्मियों को रास्ते से हटने की धमकी दी और कहा कि नहीं हटे तो गाड़ी चढ़ा देगा। इसके बाद वह पुलिसकर्मियों को टक्कर मारते हुए वाहन लेकर आगे निकल गया।

वाहन के पीछे दौड़े थाना प्रभारी को मारी टक्कर

चालक को रोकने के लिए निरीक्षक नवल किशोर कश्यप उसके पीछे दौड़े। इस दौरान चालक ने वाहन को लहराते हुए चलाया और निरीक्षक को टक्कर मार दी। हादसे में उनके बाएं टखने, घुटने, जांघ और पीठ में चोट आई। घटना के बाद चालक गाली-गलौज करते हुए वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घायल निरीक्षक ने अस्पताल पहुंचकर अपना उपचार कराया।
पुलिस की जांच में वाहन चालक की पहचान आशीष देवांगन, पिता राजकुमार देवांगन, निवासी महादेव तालाब के पास पुराना चंगोराभाठा, थाना डीडीनगर के रूप में हुई है। निरीक्षक नवल किशोर कश्यप की लिखित शिकायत पर पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 121(1), 132, 221, 296 और 351(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक जगदंबा तिवारी को सौंपी गई है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच के दौरान हुई इस घटना ने यातायात पुलिस की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें