"शराब पीकर वाहन" के लिए 11 परिणाम मिले
बलौदाबाज़ार
एक्शन : शराब पीकर वाहन चलाने वालों को पुलिस की चेतावनी, सड़क सुरक्षा के लिए लोगों से की अहम अपील
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों के बीच सुरक्षित यातायात की आदत विकसित करने के उद्देश्य से बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने नागरिकों से शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की अपील करते हुए कहा है कि सड़क पर की गई एक छोटी-सी लापरवाही भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
रायपुर
Raipur Crime News: शराब जांच के दौरान बवाल, ट्रैफिक टीआई को टक्कर मारकर भागा चालक
Raipur Crime News: वाहन चेकिंग के दौरान टाटा एस चालक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से बदसलूकी कर थाना प्रभारी को टक्कर मार दी। हादसे में टीआई नवल किशोर कश्यप घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दुर्ग
Durg School Bus: स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा पर सवाल, शराब पीकर बस चलाते पकड़े गए दो चालक
Durg School Bus: यातायात पुलिस की जांच के दौरान दो स्कूल बस चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। पुलिस ने दोनों बसें जब्त कर चालकों पर कार्रवाई की है, जबकि स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
दुर्ग
ड्रंक एंड ड्राइव पर दुर्ग कोर्ट का सख्त फैसला, पहली बार चालक को भेजा जेल
दुर्ग में शराब पीकर सवारियों से भरी बस चलाने वाले चालक पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। गुरुनानक ट्रेवल्स के ड्राइवर जितेंद्र देवांगन को नशे की हालत में पकड़ा गया था। कोर्ट ने मामले में दोषी मानते हुए उसे 3 दिन के साधारण कारावास और 15 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। ड्रंक एंड ड्राइव के मामले में दुर्ग जिले में यह पहला मामला है, जिसमें चालक को जेल भेजा गया है।
महासमुंद
सुरक्षा की ओर कदम : हेलमेट बना जीवन रक्षा का संदेश, सरायपाली में चला सड़क सुरक्षा अभियान
महासमुंद पुलिस और सरायपाली व्यापारी महासंघ ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत 100 लोगों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए। कार्यक्रम में सड़क हादसों में अपनों को खो चुके परिवारों ने अपने अनुभव साझा कर लोगों को सुरक्षित वाहन चलाने का संदेश दिया।
महासमुंद
सड़क सुरक्षा अभियान : यातायात नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, बिना हेलमेट समेत कई मामलों में पुलिस की कार्रवाई
महासमुंद जिले में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती बरती है। एक सप्ताह में बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 929 चालकों समेत अन्य मामलों में कार्रवाई कर 4.64 लाख रुपए का समन शुल्क वसूला गया। पुलिस ने जागरूकता अभियान के जरिए वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात के लिए भी प्रेरित किया।
रायगढ़
ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट : सड़क हादसों पर लगाम के लिए अभियान, 5 भारी वाहन चालक नशे में मिले
रायगढ़-ओडिशा हाईवे पर यातायात पुलिस के विशेष जांच अभियान के दौरान पांच भारी वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़े गए। ब्रीथ एनालाइजर जांच के बाद सभी पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
रायपुर
कार्रवाई : नशे में ड्राइविंग पर पुलिस सख्त, दो वाहन जब्त, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
तिल्दा-नेवरा पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करते हुए दो चालकों को पकड़ा। वाहन चेकिंग के दौरान कार और ट्रैक्टर चालक शराब के नशे में पाए गए, जिसके बाद दोनों वाहनों को जब्त कर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत मामला दर्ज किया गया।
रायपुर
ट्रैफिक अभियान : एक रात में 58 नशे में धुत वाहन चालक गिरफ्तार, 9 जगहों पर चला ड्रंक एंड ड्राइव अभियान
रायपुर में 28 मई की रात ट्रैफिक पुलिस ने 9 प्रमुख स्थानों पर विशेष ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाया। इस दौरान 58 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़े गए, जिनमें कार, बाइक, ट्रक समेत कई वाहन शामिल थे। पुलिस ने बताया कि 2026 में अब तक 3356 नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जा चुकी है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
रायपुर
रायपुर पुलिस ने सख्ती बढ़ाई: एक रात में 129 शराबी ड्राइवर पकड़े, वाहन सीज और चालान जारी
रायपुर पुलिस ने 5 अप्रैल की रात शहर के सात प्रमुख स्थानों पर सर्प्राइज चेकिंग के दौरान 129 शराब पीकर वाहन चलाने वाले ड्राइवर पकड़े। सभी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई और कई वाहनों को सीज किया गया। जनवरी से अब तक कुल 1853 नशेड़ी चालकों के खिलाफ कार्रवाई हुई है, जिनमें न्यूनतम 10,000 रुपए का जुर्माना और कई मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण शामिल है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शराब पीकर वाहन चलाना गंभीर खतरा है और ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
रायपुर
रायपुर में नशे में ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई: एक रात में 159 चालक पकड़ाए, 3 महीने में टूटा सालभर का रिकॉर्ड
रायपुर में पुलिस ने संडे नाइट सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाकर 8 जगहों पर कार्रवाई की, जिसमें 159 लोग नशे में गाड़ी चलाते पकड़े गए—यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।