Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम बलौदाबाज़ार एक्शन : शराब पीकर वाहन चलाने वालों को पुलिस की चे…
शराब पीकर वाहन चलाने पर प्रतिबंध
शराब पीकर वाहन चलाने पर प्रतिबंध
बलौदाबाज़ार

एक्शन : शराब पीकर वाहन चलाने वालों को पुलिस की चेतावनी, सड़क सुरक्षा के लिए लोगों से की अहम अपील

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों के बीच सुरक्षित यातायात की आदत विकसित करने के उद्देश्य से बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने नागरिकों से शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की अपील करते हुए कहा है कि सड़क पर की गई एक छोटी-सी लापरवाही भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 06 Jul 2026, 03:31 PM · अपडेट: 13 Sep 2026, 11:45 AM
बलौदाबाजार
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों के बीच सुरक्षित यातायात की आदत विकसित करने के उद्देश्य से बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने नागरिकों से शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की अपील करते हुए कहा है कि सड़क पर की गई एक छोटी-सी लापरवाही भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। पुलिस का कहना है कि सुरक्षित यातायात केवल नियमों का पालन करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक की सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी भी है।  
पुलिस के अनुसार, शराब के नशे में वाहन चलाने से चालक की निर्णय लेने की क्षमता, संतुलन और प्रतिक्रिया समय प्रभावित होता है। ऐसे में दुर्घटना होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। यही वजह है कि ड्रिंक एंड ड्राइव को सड़क दुर्घटनाओं की प्रमुख वजहों में माना जाता है। पुलिस ने लोगों से कहा कि कुछ मिनटों की लापरवाही किसी परिवार के लिए जीवनभर का दुख बन सकती है।   
परिवार की खुशिया घ्यान रखना  
बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि जब कोई व्यक्ति घर से निकलता है तो उसके परिवार के सदस्य उसके सुरक्षित लौटने की उम्मीद करते हैं। यदि कोई व्यक्ति शराब पीकर वाहन चलाता है, तो वह केवल अपनी जान ही नहीं बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के जीवन को भी खतरे में डाल देता है। इसलिए हर चालक को यह समझना चाहिए कि जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाना ही सबसे बड़ी समझदारी है।  
शराब पीने के बाद अपनाएं सुरक्षित विकल्प
पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया है कि यदि किसी ने शराब का सेवन किया है तो वह किसी भी स्थिति में स्वयं वाहन लेकर सड़क पर न निकले। ऐसी परिस्थिति में टैक्सी, कैब, सार्वजनिक परिवहन या किसी परिचित की सहायता लेकर घर पहुंचना अधिक सुरक्षित विकल्प है। थोड़ी-सी सावधानी एक बड़ी दुर्घटना को टाल सकती है और कई लोगों की जिंदगी बचा सकती है। यातायात नियमों का पालन करना है हर नागरिक का कर्तव्य पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा तभी संभव है जब सभी लोग यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करें।
निर्धारित गति सीमा का पालन करना,
मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करना तथा नशे की हालत में वाहन न चलाना जैसे छोटे-छोटे नियम बड़ी दुर्घटनाओं को रोकने में अहम भूमिका निभाते हैं। सुरक्षित यातायात की शुरुआत हर व्यक्ति की जिम्मेदारी से होती है। नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ड्रिंक एंड ड्राइव करने वाले चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस लगातार जांच अभियान भी चला रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।  
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें