Saturday, 31 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: मुर्गा जल्दी देने की बात पर विवाद, दुकानदार ने लोहे के हथियार से युवक के पैर पर किया वार Tantrik Fraud: बेटे को घर लौटाने के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा देकर महिला से 1 करोड़ की ठगी Abhanpur News: निजी अस्पताल के सामने मिला अजन्मे बच्चे का शव, जांच में जुटी पुलिस CG Road Accident: हादसे के बाद एक घंटा तक पड़ा रहा शव, आटों से ले जाया गया अस्पताल Cyber Fraud: कॉल फॉरवर्डिंग से लेकर फर्जी पेमेंट तक, साइबर ठगी के तीन मामलों में 6 गिरफ्तार CG Crime News: एक जमीन, दो सौदे! छह लाख रुपए लेने के बाद दूसरे को बेचने का आरोप, FIR दर्ज Crime News: मुर्गा जल्दी देने की बात पर विवाद, दुकानदार ने लोहे के हथियार से युवक के पैर पर किया वार Tantrik Fraud: बेटे को घर लौटाने के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा देकर महिला से 1 करोड़ की ठगी Abhanpur News: निजी अस्पताल के सामने मिला अजन्मे बच्चे का शव, जांच में जुटी पुलिस CG Road Accident: हादसे के बाद एक घंटा तक पड़ा रहा शव, आटों से ले जाया गया अस्पताल Cyber Fraud: कॉल फॉरवर्डिंग से लेकर फर्जी पेमेंट तक, साइबर ठगी के तीन मामलों में 6 गिरफ्तार CG Crime News: एक जमीन, दो सौदे! छह लाख रुपए लेने के बाद दूसरे को बेचने का आरोप, FIR दर्ज
W 𝕏 f
होम › बलौदाबाज़ार › CG Culture: दीपावली से पहले सुआ नाच का उत्साह, मह…
Performance of Sua dance by women in Balodabazar(Image Source: social media)
Performance of Sua dance by women in Balodabazar(Image Source: social media)
बलौदाबाज़ार

CG Culture: दीपावली से पहले सुआ नाच का उत्साह, महिलाओं ने दी शानदार प्रस्तुति

CG Culture: बलौदाबाजार के नगर भवन में दो दिवसीय जिला स्तरीय सामूहिक सुआ संदेश कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बलौदाबाजार, रायपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों की महिला टीमों ने पारंपरिक सुआ नृत्य प्रस्तुत किया।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 31 Oct 2026, 11:21 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
बलौदाबाज़ार
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG Culture: दीपावली का पर्व नजदीक आते ही छत्तीसगढ़ के गांवों में पारंपरिक सुआ नृत्य की गूंज सुनाई देने लगती है। खेती-किसानी के कामों से फुर्सत मिलने के बाद महिलाएं समूह बनाकर घर-घर पहुंचती हैं और सुआ गीतों के जरिए खुशहाली व समृद्धि का संदेश देती हैं। इसी लोकपरंपरा को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से बलौदाबाजार के नगर भवन में दो दिवसीय जिला स्तरीय सामूहिक सुआ संदेश कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में बलौदाबाजार-भाटापारा के अलावा रायपुर और आसपास के क्षेत्रों से आई महिला नृत्य मंडलियों ने हिस्सा लिया। पारंपरिक वेशभूषा और सुआ गीतों के साथ महिलाओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान दर्शकों में भी खासा उत्साह नजर आया। लोकगीतों और पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को छत्तीसगढ़ी रंग में रंग दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष डॉ. अजय यादव, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत यदु और नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन शामिल हुए।

अगली पीढ़ी तक पहुंचे छत्तीसगढ़ की लोकपरंपराएं 

कार्यक्रम की आयोजक डॉ. चांदनी चंद्राकर ने बताया कि सुआ संदेश आयोजन के पीछे मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोकसंस्कृति को पहचान दिलाना और इसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में अलग-अलग जिलों की महिला टीमों ने उत्साह के साथ भागीदारी की। स्थानीय लोगों की रुचि और सहभागिता से यह भी स्पष्ट हुआ कि आज भी लोगों का अपनी परंपराओं से गहरा जुड़ाव है।
 अमित बघेल मुख्य अतिथि अमित बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के कार्यक्रम केवल त्योहारों तक सीमित नहीं रहने चाहिए। उन्होंने सुझाव देते हुए काहा कि      कार्तिक माह से लेकर राज्योत्सव तक प्रदेशभर में ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों की शृंखला आयोजित की जानी चाहिए ताकि स्थानीय कला और परंपराओं को व्यापक पहचान मिल सके।
नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने भी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने के लिए ऐसे आयोजनों को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि लोकनृत्य और लोकगीत हमारी पहचान हैं जिन्हें सहेजना और आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है। दो दिनों तक चले इस आयोजन ने एक बार फिर दिखाया कि सुआ नृत्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की ग्रामीण परंपरा, सामूहिकता और सांस्कृतिक पहचान का अहम हिस्सा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें