Tuesday, 27 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › बलौदाबाज़ार › Balodabazar News: छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़त…
Tehsildars extend support to Patwari strike in Balodabazar(Image Source: Social Media)
Tehsildars extend support to Patwari strike in Balodabazar(Image Source: Social Media)
बलौदाबाज़ार

Balodabazar News: छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल तेज, तहसीलदारों ने दिया साथ

Balodabazar News: 13 अक्टूबर से जारी पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को तहसीलदारों का समर्थन मिला है। संघ वेतन विसंगति और पदोन्नति सहित लंबित मांगों को पूरा करने की मांग कर रहा है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 27 Oct 2026, 08:02 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
बलौदाबाजार
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Balodabazar News: छत्तीसगढ़ में राजस्व पटवारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल को अब राज्य कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ का भी समर्थन मिल गया है। पीवी एप के विरोध के साथ वेतन विसंगति और पदोन्नति जैसी लंबित मांगों को लेकर 13 अक्टूबर से आंदोलन कर रहे पटवारियों के समर्थन में तहसीलदार भी सामने आए हैं। सोमवार को कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रांताध्यक्ष पेखन टोण्डे अपने साथियों के साथ बलौदाबाजार के दशहरा मैदान स्थित धरनास्थल पहुंचे और पटवारियों की मांगों को जायज बताते हुए शासन से जल्द समाधान की मांग की।

'पटवारियों की मांगें तत्काल पूरी कर सकती है सरकार' 

धरनास्थल पर पटवारी संघ को संबोधित करते हुए पेखन टोण्डे ने कहा कि पटवारियों की मांगों का निराकरण कोई बड़ी समस्या नहीं है। शासन चाहे तो वेतन विसंगति दूर करने और पदोन्नति की प्रक्रिया आगे बढ़ाने जैसे विषयों पर तत्काल निर्णय ले सकता है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस मामले में कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ से राय मांगती है, तो उनका संगठन भी पटवारियों की मांगों का समर्थन करेगा। टोण्डे ने गिरदावरी कार्य का जिक्र करते हुए कहा कि यह राजस्व विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जिसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाया जाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पटवारियों की समस्याओं पर संवेदनशीलता से विचार करते हुए जल्द उचित निर्णय लेंगे।

'पटवारियों का नहीं, किसानों का भी आंदोलन' 

पेखन टोण्डे ने कहा कि पटवारियों की हड़ताल का असर केवल राजस्व कर्मचारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे किसानों से जुड़े कार्य भी प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में उनकी समस्याओं का जल्द समाधान जरूरी है। उन्होंने इस आंदोलन को किसानों के हितों से जुड़ा विषय बताते हुए शासन से सकारात्मक पहल करने की अपील की।
वहीं, पटवारी संघ के संरक्षक कृष्ण कुमार मिरी ने कहा कि पीवी एप में पहले की तुलना में काफी सुधार हुआ है, लेकिन संघ की कई पुरानी मांगें अब भी लंबित हैं। इनमें वेतन विसंगति दूर करने और पदोन्नति से जुड़े मुद्दे प्रमुख हैं। मिरी ने स्पष्ट किया कि जब तक इन मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ की ओर से मिले समर्थन के लिए आभार जताया। पटवारियों की हड़ताल को तहसीलदारों का समर्थन मिलने से आंदोलन को नई मजबूती मिली है। अब सभी की नजरें शासन की अगली पहल और लंबित मांगों पर होने वाले निर्णय पर टिकी हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें