"अनिश्चितकालीन हड़ताल" के लिए 7 परिणाम मिले
महासमुंद
Mahasamund News: पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, PV ऐप का विरोध, किसानों की बढ़ सकती है परेशानी
Mahasamund News: पटवारी संघ ने PV ऐप से फसल गिरदावरी कराने का विरोध करते हुए 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया है। तकनीकी खामियों, लंबित पदोन्नति और वेतन विसंगतियों को लेकर संघ ने नाराजगी जताई है। हड़ताल से किसानों के धान पंजीयन और राजस्व सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका है।
महासमुंद
Road Safety Awareness: MY Bharat का जागरूकता अभियान, विभाग ने दिए सुरक्षा के टिप्स
Road Safety Awareness:महासमुंद के मचेवा स्थित महर्षि विद्या मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर MY Bharat ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। अग्निशमन और यातायात विभाग की टीमों ने विद्यार्थियों को सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया। पोस्टर मेकिंग, डिजास्टर हंट रेडी चैलेंज और स्पीच प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने भाग लिया। देव संस्कृत स्कूल की टीम ने डिजास्टर हंट रेडी चैलेंज में प्रथम स्थान हासिल किया।
रायपुर
CG Bus Fare Increase: बस यात्रियों को महंगाई का झटका, छत्तीसगढ़ में बढ़ा किरा
CG Bus Fare Increase: छत्तीसगढ़ में यात्री बसों का किराया बढ़ने से आम यात्रियों और नौकरीपेशा लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। नई दरों के अनुसार, साधारण बस का किराया 1 रुपये से बढ़ाकर 1.75 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है। रायपुर से बिलासपुर और जगदलपुर जैसे प्रमुख रूटों पर भी सफर महंगा हो गया है। किराया वृद्धि के पीछे बस ऑपरेटरों ने डीजल, टायर और मेंटेनेंस की बढ़ती लागत को वजह बताया है।
राष्ट्रीय
Bank Strike Cancelled: 3 दिनों की प्रस्तावित बैंक हड़ताल टली, IBA और यूनियनों में बनी सहमति
Bank Strike Cancelled: देशभर में सोमवार से प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल फिलहाल टल गई है। IBA और UFBU के बीच हुई बैठक में सहमति बनने के बाद हड़ताल वापस ले ली गई। अब 5 डे वर्किंग की मांग पर विचार के लिए उच्च स्तरीय कमेटी बनाई जाएगी।
राष्ट्रीय
जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक का अनशन : पेपर लीक के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे, राजघाट जाकर गांधी जी को दी श्रद्धांजलि
अपनी भूख हड़ताल की शुरुआत करने से पहले सोनम वांगचुक और प्रदर्शनकारी संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके सुबह राजघाट पहुंचे। वहां उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि पर जाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। आंदोलनकारियों का साफ कहना है कि जब तक शिक्षा मंत्री अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक उनका यह आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा।
रायपुर
विधायक vs प्रशासनिक अधिकारी : छत्तीसगढ़ में थमा तहसीलों का चक्का, अब नार्को टेस्ट पर अड़ी बात!
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में नायब तहसीलदार के साथ कथित मारपीट के मामले ने गंभीर प्रशासनिक और राजनीतिक संकट खड़ा कर दिया है। घटना के बाद क्रॉस FIR दर्ज होने और विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राज्यभर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।
रायपुर
हड़ताल : विधायक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े, मारपीट विवाद से गरमाया छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ कथित मारपीट मामले को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। घटना में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों पर आरोप लगे हैं। विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदेश के तहसीलदार और नायब तहसीलदार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।