Saturday, 14 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Crime: 6 साल पुरानी रंजिश में बुलेट बाइक को लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार Murder Case: छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार Theft Case: ई-रिक्शा चालक ने छात्र का आर्चरी किट और मोबाइल चुराया, CCTV से पकड़ा गया आरोपी Road Accident: स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद, महिला के पति पर ईंट और कड़े से हमला Cyber Crime: कांकेर पुलिस का बड़ा एक्शन, करोड़ों की साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहा बैंक खाता पकड़ा Ratlam News: स्कूल छोड़ने के बहाने घर से निकली मां, दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर दी जान Raipur Crime: 6 साल पुरानी रंजिश में बुलेट बाइक को लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार Murder Case: छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार Theft Case: ई-रिक्शा चालक ने छात्र का आर्चरी किट और मोबाइल चुराया, CCTV से पकड़ा गया आरोपी Road Accident: स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद, महिला के पति पर ईंट और कड़े से हमला Cyber Crime: कांकेर पुलिस का बड़ा एक्शन, करोड़ों की साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहा बैंक खाता पकड़ा Ratlam News: स्कूल छोड़ने के बहाने घर से निकली मां, दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर दी जान
W 𝕏 f
होम › रायपुर संभाग › Farmers News: 15 नवंबर से धान खरीदी, लेकिन तैयारि…
Chhattisgarh Paddy Procurement 2026(Image Source: Social Media)
Chhattisgarh Paddy Procurement 2026(Image Source: Social Media)
रायपुर संभाग

Farmers News: 15 नवंबर से धान खरीदी, लेकिन तैयारियां अधूरी! डॉ. डहरिया ने भाजपा सरकार को घेरा

Farmers News: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने से पहले डॉ. शिवकुमार डहरिया ने भाजपा सरकार पर तैयारियों में लापरवाही का आरोप लगाया।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 14 Nov 2026, 06:58 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Farmers News: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने जा रही है, इससे ठीक पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. शिवकुमार डहरिया ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार धान खरीदी की तैयारियों को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर कई उपार्जन केंद्रों में जरूरी व्यवस्थाएं अधूरी हैं।   
डॉ. डहरिया ने अपने बयान में कहा कि प्रदेश के पटवारी एक महीने से अधिक समय से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। उनका आरोप है कि सरकार कर्मचारियों से बातचीत कर समस्या सुलझाने के बजाय निलंबन और 'ब्रेक इन सर्विस' जैसी कार्रवाई कर रही है। पटवारियों की हड़ताल के चलते किसानों के धान पंजीयन, रकबे के सत्यापन, डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) और गिरदावरी से जुड़े कई मामले लंबित हैं।  

एग्री स्टेक और गिरदावरी में गड़बड़ी से किसान परेशान

कांग्रेस नेता ने कहा कि एग्री स्टेक (AgriStack) और गिरदावरी का काम पूरा नहीं होने के कारण कई किसानों के ऑनलाइन रिकॉर्ड में रकबा कम दर्ज हो रहा है। कुछ किसानों के दस्तावेज और रिकॉर्ड भी अब तक अपडेट नहीं हुए हैं। इन गलतियों को सुधरवाने के लिए किसान सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कर्मचारियों की हड़ताल के कारण उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। 

तुंहर टोकन ऐप में तकनीकी दिक्कतों का आरोप

डॉ. डहरिया ने 10 नवंबर से शुरू हुई 'तुंहर टोकन' ऐप व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सर्वर की समस्या और रिकॉर्ड में अंतर के चलते कई किसानों के टोकन नहीं कट पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में वास्तविक किसानों के सामने अपनी उपज बेचने का संकट खड़ा हो सकता है।

खरीदी केंद्रों में बारदाने और अन्य इंतजामों की कमी

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के करीब 3,100 धान उपार्जन केंद्रों में से अधिकांश जगहों पर पर्याप्त बारदाने उपलब्ध नहीं हैं। इसके अलावा हमालों और तौल कांटों की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। डहरिया के मुताबिक, बिना पर्याप्त तैयारी के खरीदी शुरू करने का फैसला किसानों के बीच असमंजस और नाराजगी बढ़ा सकता है। 

पिछली कांग्रेस सरकार से की धान खरीदी व्यवस्था की तुलना

पूर्व मंत्री ने मौजूदा व्यवस्था की तुलना पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल से करते हुए कहा कि उस समय धान खरीदी शुरू होने से पहले ही बारदाने, पंजीयन और गिरदावरी से जुड़ी तैयारियां पूरी कर ली जाती थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार की लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।  

सरकार से कर्मचारियों से बातचीत और व्यवस्था सुधारने की मांग

डॉ. शिवकुमार डहरिया ने राज्य सरकार से हड़ताली कर्मचारियों के साथ बातचीत कर गतिरोध खत्म करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गिरदावरी और पंजीयन में हुई गलतियों को सुधारने के लिए विशेष शिविर लगाए जाने चाहिए। साथ ही सभी धान खरीदी केंद्रों पर बारदाने, हमाल, तौल कांटे और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

किसानों की परेशानी पर आंदोलन की चेतावनी

कांग्रेस नेता ने चेतावनी दी कि यदि अव्यवस्थाओं के कारण प्रदेश का कोई भी किसान धान बेचने से वंचित रहता है, तो कांग्रेस किसानों के साथ मिलकर सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। उन्होंने सरकार से मांग की कि धान खरीदी शुरू होने से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें