Thursday, 15 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: सूरजपुर में बंद अस्पताल के बाहर प्रसव, स्वास्थ्य विभाग ने दो कर्मचारियों को किया निलंबित Road Construction: रायपुर में डामर महंगा होने से 6 सड़कों का काम अटका, दरें बढ़ाने निगम ने लिखा पत्र CG News: तेज रफ्तार पिकअप का कहर, विधायक के भाई समेत तीन लोगों की मौत Chhattisgarh News: खेत में बिछे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत Kanpur Robbery: बीजेपी नेता के फार्म हाउस में 32 लाख की डकैती, एक्शन में सीएम योगी, थाना प्रभारी सस्पेंड Dhamtari News: घर में घुसा तेंदुआ, तीन ग्रामीण घायल दो की हालत गंभीर CG News: सूरजपुर में बंद अस्पताल के बाहर प्रसव, स्वास्थ्य विभाग ने दो कर्मचारियों को किया निलंबित Road Construction: रायपुर में डामर महंगा होने से 6 सड़कों का काम अटका, दरें बढ़ाने निगम ने लिखा पत्र CG News: तेज रफ्तार पिकअप का कहर, विधायक के भाई समेत तीन लोगों की मौत Chhattisgarh News: खेत में बिछे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत Kanpur Robbery: बीजेपी नेता के फार्म हाउस में 32 लाख की डकैती, एक्शन में सीएम योगी, थाना प्रभारी सस्पेंड Dhamtari News: घर में घुसा तेंदुआ, तीन ग्रामीण घायल दो की हालत गंभीर
W 𝕏 f
होम › रायपुर › CG Patwari Strike: पटवारियों की हड़ताल से किसान-छ…
Dahariya cornered the government (Image Source: Keertiman Media)
Dahariya cornered the government (Image Source: Keertiman Media)
रायपुर

CG Patwari Strike: पटवारियों की हड़ताल से किसान-छात्र परेशान, डहरिया ने सरकार को घेरा

CG Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर कांग्रेस नेता डॉ. शिवकुमार डहरिया ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हड़ताल से किसान, विद्यार्थी और आम नागरिक परेशान हैं।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 15 Oct 2026, 06:37 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में अपनी विभिन्न न्यायसंगत मांगों को लेकर प्रदेशभर के पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। पटवारियों के काम पर नहीं लौटने से राजस्व विभाग से जुड़े तमाम कामकाज पूरी तरह ठप हो गए हैं। इसका सीधा असर आम जनता, किसानों और विद्यार्थियों पर पड़ रहा है, जिन्हें अपने रोजमर्रा के कामों और दस्तावेजों के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच, इस संवेदनशील मुद्दे पर सियासत गर्मा गई है। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. शिवकुमार डहरिया ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए तीखा निशाना साधा है।

जनता त्रस्त, और सरकार गहरी नींद में: डॉ. डहरिया 

वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. शिवकुमार डहरिया ने भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है। पटवारियों के हड़ताल पर जाने से किसान अपनी जमीनी कागजी कार्रवाई, ऋण-पुस्तिका, नामांतरण और सीमांकन जैसे जरूरी कार्यों के लिए तहसीलों और कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। वहीं, छात्र अपने जाति, निवास और आय प्रमाण पत्रों के अभाव में भविष्य की परीक्षाओं और दाखिलों को लेकर चिंतित हैं। डॉ. डहरिया ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने में व्यस्त है। कर्मचारियों की जायज मांगों पर समय रहते संवाद स्थापित करने के बजाय सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। अन्नदाता किसान और हमारे प्रदेश के युवा छात्र सरकारी तंत्र की इस संवेदनहीनता की भारी कीमत चुका रहे हैं।

आम जनता और किसानों की बढ़ रही मुश्किलें 

राजस्व विभाग की रीढ़ कहे जाने वाले पटवारियों के हड़ताल पर होने से मैदानी स्तर पर कामकाज पूरी तरह ठप है। स्थिति यह है कि किसान धान खरीदी, फसल कटाई और अन्य कृषि कार्यों के बीच भूमि संबंधी सुधारों व दस्तावेजों के लिए भटक रहे हैं। छात्र छात्रवृत्ति और शैक्षणिक प्रवेश के लिए आवश्यक आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र न मिलने से परेशान हैं। आम नागरिकभूमि क्रय-विक्रय, नामांतरण और बंटाकन जैसे जरूरी मामलों में तारीख पर तारीख मिलने से मायूस हैं।

कांग्रेस की चेतावनी: जल्द समाधान निकाले सरकार 

डॉ. शिवकुमार डहरिया ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द ही संवेदनशीलता दिखाते हुए पटवारियों की मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की और प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया, तो कांग्रेस पार्टी जनता के हितों की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें