Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर रायपुर पुलिस ने सख्ती बढ़ाई: एक रात में 129 शराबी…
कार्रवाई के बाद जब्त हुई गाड़िया
कार्रवाई के बाद जब्त हुई गाड़िया
रायपुर

रायपुर पुलिस ने सख्ती बढ़ाई: एक रात में 129 शराबी ड्राइवर पकड़े, वाहन सीज और चालान जारी

रायपुर पुलिस ने 5 अप्रैल की रात शहर के सात प्रमुख स्थानों पर सर्प्राइज चेकिंग के दौरान 129 शराब पीकर वाहन चलाने वाले ड्राइवर पकड़े। सभी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई और कई वाहनों को सीज किया गया। जनवरी से अब तक कुल 1853 नशेड़ी चालकों के खिलाफ कार्रवाई हुई है, जिनमें न्यूनतम 10,000 रुपए का जुर्माना और कई मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण शामिल है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शराब पीकर वाहन चलाना गंभीर खतरा है और ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 06 Apr 2026, 01:03 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:31 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
राजधानी में सड़क सुरक्षा को लेकर इन दिनों रायपुर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। रायपुर पुलिस की सरप्राइज चेकिंग में एक ही रात में 129 शराब पीकर वाहन चलाने वाले पकड़ में आए।
पुलिस ने न केवल इनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की, बल्कि कई मामलों में वाहन सीज कर नशे में धुत चालकों को पैदल घर भी भेजा गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार चलते रहेगी।
चलाया गया विशेष अभियान 
पुलिस उपायुक्त विकास कुमार के निर्देश पर 5 अप्रैल की रात शहर के सात प्रमुख स्थानों पर विशेष अभियान चलाया गया।
इस दौरान यातायात थाना प्रभारियों और स्टाफ की टीम ने ब्रीथ एनालाइजर के जरिए कई गाड़ियों की जांच की, जिसमें 129 चालक नशे में वाहन चलाते पाए गए। इन सभी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई और उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।
लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू 
पुलिस के मुताबिक, इस साल जनवरी से अब तक 1853 नशेड़ी वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। प्रत्येक मामले में कोर्ट द्वारा न्यूनतम 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही कई मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
अभियान के दौरान पुलिस ने सख्त संदेश दिया कि शराब पीकर वाहन चलाना किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने साफ किया कि ड्रंक एंड ड्राइव न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह खुद चालक और अन्य लोगों के जीवन के लिए गंभीर खतरा है। इसलिए आगे भी ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें