Friday, 20 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Ganja Smuggling: 70 किलो गांजा तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, फास्टैग से सुलझाया मामला Vishnu Deo Sai: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर, CM साय ने जताया शोक Korba News: आर्थिक तंगी से परेशान 36 वर्षीय व्यक्ति की मौत, सुसाइड नोट में 50 लाख की ठगी का जिक्र Korba Accident: तेज रफ्तार बोलेरो ने कारों को मारी टक्कर Crime News: बलौदाबाजार में मां और दो मासूम बच्चों की मौत से गांव में पसरा मातम Investment Fraud: रेस्टोरेंट-पब कारोबार में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी, बिलासपुर में FIR दर्ज Ganja Smuggling: 70 किलो गांजा तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, फास्टैग से सुलझाया मामला Vishnu Deo Sai: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर, CM साय ने जताया शोक Korba News: आर्थिक तंगी से परेशान 36 वर्षीय व्यक्ति की मौत, सुसाइड नोट में 50 लाख की ठगी का जिक्र Korba Accident: तेज रफ्तार बोलेरो ने कारों को मारी टक्कर Crime News: बलौदाबाजार में मां और दो मासूम बच्चों की मौत से गांव में पसरा मातम Investment Fraud: रेस्टोरेंट-पब कारोबार में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी, बिलासपुर में FIR दर्ज
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Return of Heritage: मूर्ति विदेश से लौट आई, लेकिन…
The Return of Avalokiteshvara(Image Source: Keertiman Media)
The Return of Avalokiteshvara(Image Source: Keertiman Media)
रायपुर

Return of Heritage: मूर्ति विदेश से लौट आई, लेकिन हमारा सिस्टम 59 साल पुरानी FIR में उलझा!

Return of Heritage: छत्तीसगढ़ की 1400 साल पुरानी अवलोकितेश्वर की कांस्य प्रतिमा 1967 में रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय से चोरी हुई थी। करीब छह दशक बाद अमेरिका में बरामद यह 20 करोड़ रुपए की ऐतिहासिक धरोहर भारत लौट चुकी है, लेकिन 59 साल पुरानी एफआईआर नहीं मिलने के कारण इसकी छत्तीसगढ़ वापसी अटकी हुई है।

डॉ. नीरज गजेंद्र
प्रकाशित: 20 Nov 2026, 04:58 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Return of Heritage: छत्तीसगढ़ की अनमोल पुरातात्विक धरोहर अवलोकितेश्वर की कांस्य प्रतिमा करीब छह दशक बाद अमेरिका से भारत लौट आई है। लेकिन अपने ही प्रदेश में उसकी वापसी अटक गई है। वजह सुनकर हैरानी होती है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को 59 साल पुरानी चोरी की एफआईआर चाहिए और राज्य का संस्कृति विभाग उसे खोज नहीं पा रहा है। सवाल यह है कि मूर्ति चोर ज्यादा शातिर थे या हमारी व्यवस्था ज्यादा लापरवाह?

महंत घासीदास संग्रहालय पर बड़ा सवाल

15 अप्रैल 1967 को रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय से यह प्रतिमा चोरी हुई थी। अमेरिका में इसकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपए आंकी गई। विदेशी जांच एजेंसियों ने मूर्ति का इतिहास, उसका ठिकाना और तस्करी का नेटवर्क तक खोज निकाला। लेकिन हम अपने ही संग्रहालय के दस्तावेज नहीं संभाल पाए। इससे बड़ी विडंबना क्या होगी कि हमारी धरोहर का प्रमाण हमें विदेशों से जुटाना पड़ रहा है।

धरोहर की पहचान सिर्फ किताबों के भरोसे 

संग्रहालय के रजिस्टर में मूर्तियों का विवरण है, लेकिन तस्वीरें नहीं। चोरी की एफआईआर गायब है। ऐसे में पूर्व क्यूरेटर बालचंद जैन की 1960 में प्रकाशित किताब हमारी विरासत की पहचान का सहारा बनी। जरा सोचिए, यदि उन्होंने वह किताब नहीं लिखी होती तो क्या हमारी 1400 साल पुरानी धरोहर सरकारी फाइलों में ही दम तोड़ देती। दरअसल  यह  एक मूर्ति का मामला नहीं है। सिरपुर से मिली अनेक दुर्लभ प्रतिमाओं में से कई चोरी हुई थीं। 

बाकी धरोहरों की तलाश कब होगी?

अवलोकितेश्वर मिल गई, लेकिन बाकी मूर्तियां कहां हैं? क्या उन्हें खोजने की कोई ठोस कोशिश हुई? क्या कभी जिम्मेदार लोगों से जवाब मांगा गया। विडंबना देखिए, तस्करों ने हमारी मूर्तियों की अंतरराष्ट्रीय कीमत पहचान ली, लेकिन हम उनका ऐतिहासिक महत्व तक सुरक्षित नहीं रख पाए। सवाल केंद्र और राज्य, दोनों सरकारों से है। जब विदेशी जांच एजेंसियों के पास मूर्ति की पहचान और उसके रायपुर संग्रहालय से जुड़े होने के प्रमाण हैं, तो वापसी की प्रक्रिया केवल पुरानी एफआईआर पर क्यों अटकी है? क्या वैकल्पिक प्रमाणों के आधार पर रास्ता नहीं निकाला जा सकता है।

विरासत बचाने के लिए अब ठोस कार्रवाई जरूरी!

अब जरूरत सिर्फ पत्राचार की नहीं, ठोस कार्रवाई की है। हर संग्रहालय की मूर्तियों का डिजिटल रिकॉर्ड बने। चोरी हुई धरोहरों की देशव्यापी तलाश हो। गायब दस्तावेजों की जवाबदेही तय हो। क्योंकि मूर्तियां केवल धातु और पत्थर नहीं, हमारी सभ्यता की जीवित गवाही हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब हम अपनी विरासत के कागज तक नहीं संभाल सकते, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए अपना इतिहास कैसे बचाएंगे। और याद रखिए, इतिहास की चोरी जितना बड़ा अपराध है, उसकी सुरक्षा में लापरवाही भी उतनी ही गंभीर जिम्मेदारी का सवाल है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें