Monday, 16 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber Fraud: पेंशन पीपीओ अपडेट कराने के नाम पर रेलवे के रिटायर्ड कर्मी के खाते से 7.49 लाख पार, ऐसे दिया झांसा Murder Case: रंग-रूप और बहन पर छींटाकशी से था नाराज, बचपन के दोस्त ने ही ले ली जान Ganja Smuggling: 131 किलो गांजा जब्त, महाराष्ट्र के 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार Smuggling: प्रयागराज से ब्राउन शुगर लाकर बेच रहे 4 तस्कर गिरफ्तार; 1.65 लाख का माल जब्त Ganja Smuggling: सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में एनएच-53 पर गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से सतना ले जा रहा था खेप Cyber Fraud: पेंशन पीपीओ अपडेट कराने के नाम पर रेलवे के रिटायर्ड कर्मी के खाते से 7.49 लाख पार, ऐसे दिया झांसा Murder Case: रंग-रूप और बहन पर छींटाकशी से था नाराज, बचपन के दोस्त ने ही ले ली जान Ganja Smuggling: 131 किलो गांजा जब्त, महाराष्ट्र के 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार Smuggling: प्रयागराज से ब्राउन शुगर लाकर बेच रहे 4 तस्कर गिरफ्तार; 1.65 लाख का माल जब्त Ganja Smuggling: सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में एनएच-53 पर गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से सतना ले जा रहा था खेप
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Chhath Puja: शामिल हुए CM विष्णुदेव साय, पत्नी कौ…
CM Sai performing Chhath Puja with his wife(Image Source: social media)
CM Sai performing Chhath Puja with his wife(Image Source: social media)
राज्य सरकार

Chhath Puja: शामिल हुए CM विष्णुदेव साय, पत्नी कौशल्या के साथ सूर्य देव को किया नमन

Chhath Puja: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्नी कौशल्या साय के साथ कुनकुरी के छठ घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने छठी मैया की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। अवसर पर छठ घाट का भूमि पूजन भी किया गया।

भ
प्रकाशित: 16 Nov 2026, 11:12 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
जशपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Chhath Puja: छठ महापर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपनी पत्नी कौशल्या साय के साथ कुनकुरी स्थित छठ घाट पहुंचे। सुबह दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ छठ पूजा की। पूजा सामग्री और प्रसाद से सजे सूप-दउरा लेकर घाट पहुंचे मुख्यमंत्री दंपती ने जल में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इसके बाद छठी मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

कुनकुरी के छठ घाट पर दिखी आस्था की झलक 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हर साल की तरह इस बार भी अपने विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी में छठ महापर्व मनाने पहुंचे। सुबह से ही छठ घाट पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। इसी दौरान मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने भी पूजा की परंपरा निभाते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। पूजा के बाद मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वह और उनकी पत्नी प्रत्येक वर्ष छठ महापर्व मनाने के लिए कुनकुरी आते हैं। यहां उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि छठ पूजा आस्था और परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें सूर्य देव और छठी मैया की उपासना की जाती है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस अवसर पर छठ घाट का भूमि पूजन भी किया जा रहा है। उन्होंने छठ महापर्व की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि हर परिवार के जीवन में सुख-समृद्धि आए और सभी के घरों में खुशहाली बनी रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि छठी मैया की कृपा सभी पर बनी रहे। इस पावन पर्व पर उन्होंने प्रदेश की उन्नति, शांति और समृद्धि की कामना भी की।


क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें