Saturday, 14 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bulldozer Action: 23 एकड़ जमीन पर चला बुलडोजर, लीज रद्द होने के बाद प्रशासन की कार्रवाई Mahadev Betting App: CBI के बाद अब ED की गिरफ्त में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर, देश के 6 राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी Sports Teacher: ब्रह्मविद स्कूल परिसर में शिक्षक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस Road Accident: ट्रक में घुसी एंबुलेंस, 2 की मौत, 3 गंभीर Korba News: होटल के सांभर में मिला कीड़ा, खाद्य विभाग ने होटल बंद रखने का दिया आदेश Nagda School Principal Video: स्कूल प्राचार्य ने छात्रों को मुर्गा बनाकर मारी लात, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप Bulldozer Action: 23 एकड़ जमीन पर चला बुलडोजर, लीज रद्द होने के बाद प्रशासन की कार्रवाई Mahadev Betting App: CBI के बाद अब ED की गिरफ्त में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर, देश के 6 राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी Sports Teacher: ब्रह्मविद स्कूल परिसर में शिक्षक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस Road Accident: ट्रक में घुसी एंबुलेंस, 2 की मौत, 3 गंभीर Korba News: होटल के सांभर में मिला कीड़ा, खाद्य विभाग ने होटल बंद रखने का दिया आदेश Nagda School Principal Video: स्कूल प्राचार्य ने छात्रों को मुर्गा बनाकर मारी लात, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
W 𝕏 f
होम › बिलासपुर संभाग › Mungeli News: 465 करोड़ की सौगात, CM साय ने किया …
CM Sai visits Tokhan Sahus village Dindori(Image Source: social media)
CM Sai visits Tokhan Sahus village Dindori(Image Source: social media)
बिलासपुर संभाग

Mungeli News: 465 करोड़ की सौगात, CM साय ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण

Mungeli News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के गृहग्राम डिंडौरी पहुंचे। आजादी के बाद पहली बार किसी मुख्यमंत्री के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। इस दौरान मुंगेली जिले में 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 14 Nov 2026, 01:00 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
लाेरमी
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mungeli News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के गृहग्राम डिंडौरी पहुंचे। आजादी के बाद यह पहला अवसर है, जब प्रदेश का कोई मुख्यमंत्री इस गांव पहुंचा है। मुख्यमंत्री के आगमन पर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान उन्होंने मुंगेली जिले को 465 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें विभिन्न परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण शामिल रहा।

पैदल चलकर स्कूल जाते थे तोखन साहू अब उसी कंतेली में खुला कॉलेज

 कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू अपने बचपन के दिनों को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि स्कूली शिक्षा के लिए उन्हें अपने गृहग्राम डिंडौरी से रोजाना पैदल चलकर कंतेली जाना पड़ता था। इसी गांव और यहां मिली शिक्षा ने उनके जीवन को दिशा दी। अब उसी कंतेली में उच्च शिक्षा की सुविधा शुरू होना उनके लिए खास उपलब्धि बन गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने यहां नवीन महाविद्यालय का शुभारंभ किया। तोखन साहू ने कहा कि यह उनके लिए गर्व और भावनाओं से जुड़ा पल है। कॉलेज शुरू होने से आसपास के ग्रामीण इलाकों के विद्यार्थियों, खासकर बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
 अपने पुराने स्कूल को बेहतर बनाने की दिशा में भी पहल की गई है। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने बताया कि जिस विद्यालय में उन्होंने पढ़ाई की थी, उसे मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने के लिए 5 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। फिलहाल इसकी टेंडर प्रक्रिया चल रही है। योजना के तहत स्कूल में डिजिटल क्लासरूम, आधुनिक प्रयोगशालाएं और खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में बाउंड्रीवॉल का निर्माण पहले ही कराया जा चुका है। 

पारंपरिक नृत्य और रामधुन से हुआ मुख्यमंत्री का स्वागत

कंतेली में कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 
 पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा। ग्रामीणों ने पारंपरिक सुआ नृत्य और रामधुन की प्रस्तुतियों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान तोखन साहू के परिवार के सदस्यों ने मुख्यमंत्री की आरती उतारी और पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री साय ने भी आत्मीयता दिखाते हुए तोखन साहू के पिता बलदाऊ साहू को प्रणाम कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने बड़ी अम्मा रामबाई से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें