Wednesday, 11 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: AI को समझ लिया अंगों का खरीदार, जल्दी अमीर बनने के लालच में 4 साल के मासूम की हत्या Insurance Scam: सड़क हादसों के मुआवजे में 60 करोड़ का बड़ा खेल, फर्जी विकलांगता प्रमाण पत्र और दलालों का नेटवर्क आया सामने Steel Plant Accident: गर्म पिघले लोहे की चपेट में आने से ऑपरेटर की मौत, चंद सेकंड में सब कुछ खत्म Raipur Air Pollution: हवा में घुला जहर, पिछले तीन दिनों से बढ़ा प्रदूषण, भाठागांव में AQI पहुंचा 135 Food Safety: रायपुर और आसपास के इलाकों में दिवाली पर बिक गईं असुरक्षित मिठाइयां, रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले राज Crime News: 3 ग्राम ड्रग्स के साथ पकड़ा गया आरोपी मुशर्रफ तस्दीक के दौरान थाने से फरार Crime News: AI को समझ लिया अंगों का खरीदार, जल्दी अमीर बनने के लालच में 4 साल के मासूम की हत्या Insurance Scam: सड़क हादसों के मुआवजे में 60 करोड़ का बड़ा खेल, फर्जी विकलांगता प्रमाण पत्र और दलालों का नेटवर्क आया सामने Steel Plant Accident: गर्म पिघले लोहे की चपेट में आने से ऑपरेटर की मौत, चंद सेकंड में सब कुछ खत्म Raipur Air Pollution: हवा में घुला जहर, पिछले तीन दिनों से बढ़ा प्रदूषण, भाठागांव में AQI पहुंचा 135 Food Safety: रायपुर और आसपास के इलाकों में दिवाली पर बिक गईं असुरक्षित मिठाइयां, रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले राज Crime News: 3 ग्राम ड्रग्स के साथ पकड़ा गया आरोपी मुशर्रफ तस्दीक के दौरान थाने से फरार
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › River Water Irrigation: जशपुर में बिना बिजली-डीजल…
CM Sai visits Pongro hydro power pumping project(Image Source: CGDPR)
CM Sai visits Pongro hydro power pumping project(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

River Water Irrigation: जशपुर में बिना बिजली-डीजल होगी खेतों की सिंचाई, नदी के बहाव से 135 किसान परिवारों को लाभ

River Water Irrigation: जशपुर जिले के पोंगरो गांव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नदी के जल प्रवाह से संचालित हाइड्रो पावर पम्पिंग सिंचाई परियोजना का निरीक्षण किया। करीब 2.68 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस योजना से 135 किसान परिवारों को लाभ मिलेगा और 80 एकड़ कृषि भूमि को बिना बिजली, डीजल या सौर ऊर्जा के सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।

य
प्रकाशित: 11 Nov 2026, 12:22 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
River Water Irrigation: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोंगरो में घुघरी नदी पर निर्मित एनीकट हाइड्रो पावर आधारित पम्पिंग योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने योजना की कार्यप्रणाली, सिंचाई क्षमता और किसानों को मिलने वाले लाभों की जानकारी ली। सरगुजा संभाग की अपनी तरह की इस पहली नवाचारी सिंचाई परियोजना की विशेषता यह है कि इसमें बिजली, डीजल, पेट्रोल अथवा सौर ऊर्जा का उपयोग किए बिना केवल नदी के जल प्रवाह से खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि खेती की समृद्धि के लिए सिंचाई सुविधाओं का विस्तार हमारी सरकार की प्राथमिकता है। पोंगरो की यह परियोजना इस बात का उत्कृष्ट उदाहरण है कि आधुनिक विज्ञान और स्थानीय प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग से किसानों की समस्याओं का स्थायी और पर्यावरण अनुकूल समाधान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस तकनीक से किसानों को सिंचाई के लिए बिजली और डीजल पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, जिससे खेती की लागत कम करने में भी मदद मिलेगी। यह अभिनव पहल प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए एक प्रेरक मॉडल बन सकती है।

नदी का जल प्रवाह ही बनेगा सिंचाई की ऊर्जा

पोंगरो एनीकट हाइड्रो पावर पम्पिंग योजना में नदी के बहते पानी की ऊर्जा से टरबाइन पम्प संचालित किया जाता है। इसके लिए पूर्व निर्मित एनीकट से लगभग 100 मीटर डाउनस्ट्रीम में प्लेटफॉर्म तैयार कर टरबाइन पम्प स्थापित किया गया है। यह पम्प नदी तल से लगभग 12 मीटर ऊंचाई पर स्थित तथा 200 मीटर दूर निर्मित वितरण टंकी तक अधिकतम 17 लीटर प्रति सेकंड की दर से पानी पहुंचाने में सक्षम है। वितरण टंकी से पक्की सिंचाई नहरों एवं नालियों के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। इस परियोजना की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि पम्प संचालन के लिए किसी बाहरी ऊर्जा स्रोत की आवश्यकता नहीं है। इससे सिंचाई व्यवस्था के संचालन में पारंपरिक ईंधन की खपत और उससे होने वाले कार्बन उत्सर्जन से बचा जा सकेगा। यह परियोजना हरित ऊर्जा, जल संरक्षण और टिकाऊ कृषि की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

पोंगरो में नदी के पानी से सिंचाई परियोजना का निरीक्षण

135 किसान परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ

लगभग 2 करोड़ 68 लाख रुपए की लागत से पूर्ण की गई इस परियोजना से क्षेत्र के करीब 135 कृषक परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। योजना के माध्यम से लगभग 80 एकड़ कृषि क्षेत्र में रबी एवं ग्रीष्मकालीन फसलों के लिए सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इससे किसानों को वर्षा आधारित खेती पर निर्भरता कम करने, अतिरिक्त फसल लेने और कृषि उत्पादन बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जल संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए किसानों को वर्षभर खेती के अवसर उपलब्ध कराना हमारा संकल्प है।
पोंगरो की यह पहल दर्शाती है कि नवाचार को गांवों और खेतों तक पहुंचाकर कृषि विकास को नई गति दी जा सकती है। हमारी सरकार किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई का दायरा विस्तृत करने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर कौशल्या साय, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें