Monday, 23 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber Fraud: शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर महिला से 6.89 लाख की ठगी Road Accident: ससुराल पहुंचने से पहले काल बना सड़क का मोड़, बाइक हादसे में युवक की मौत Illegal Sand Mining: सजा और एफआईआर भी बेअसर, घुटकू में अरपा नदी से धड़ल्ले से निकल रही रेत Liquor Seizure: अवैध शराब खपाने की बड़ी कोशिश नाकाम, 21 लाख के माल के साथ तीन वाहन जब्त Bulldozer Action: कृष्णबाग कॉलोनी के 45 अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, छावनी बना इलाका Truck Fire: हाइवे पर चलते 14 चक्का ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान Cyber Fraud: शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर महिला से 6.89 लाख की ठगी Road Accident: ससुराल पहुंचने से पहले काल बना सड़क का मोड़, बाइक हादसे में युवक की मौत Illegal Sand Mining: सजा और एफआईआर भी बेअसर, घुटकू में अरपा नदी से धड़ल्ले से निकल रही रेत Liquor Seizure: अवैध शराब खपाने की बड़ी कोशिश नाकाम, 21 लाख के माल के साथ तीन वाहन जब्त Bulldozer Action: कृष्णबाग कॉलोनी के 45 अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, छावनी बना इलाका Truck Fire: हाइवे पर चलते 14 चक्का ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Vishnu Deo Sai: गांवों में मजबूत होंगी बुनियादी स…
Inauguration and Groundbreaking(Image Source: CGDPR)
Inauguration and Groundbreaking(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Vishnu Deo Sai: गांवों में मजबूत होंगी बुनियादी सुविधाएं, CM साय ने किए कई विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन

Vishnu Deo Sai: जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पमशाला में कुल 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

स
प्रकाशित: 23 Nov 2026, 11:31 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Vishnu Deo Sai: जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें महतारी सदन, सामुदायिक भवन, सड़क और पुलिया निर्माण के कार्य शामिल हैं। इन विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होने के साथ ही महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर ग्राम गंझियाडीह, उपरकछार, सिकिरमा और अंबाकछार में 30-30 लाख रुपए की लागत से बनने वाले चार महतारी सदनों का भूमिपूजन किया। कुल 1 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से बनने वाले ये महतारी सदन ग्रामीण महिलाओं के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र बनेंगे। 

पमशाला में सड़क-पुलिया और सामुदायिक भवनों की सौगात

यहां महिलाओं को एक साथ बैठकर विभिन्न गतिविधियों के संचालन, आपसी संवाद और स्वरोजगार से जुड़ी पहल को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री साय ने ग्राम तुबा, सिकिरमा, धौरासांड और मेंडरबहार में 13 लाख 27 हजार रुपए प्रति भवन की लागत से बनने वाले चार सामुदायिक भवनों का भी भूमिपूजन किया। इन भवनों के निर्माण से ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने ग्राम पमशाला के बेराटोली में भजनो घर के पास 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाली पुलिया का भूमिपूजन किया। उन्होंने पमशाला में मुख्य मार्ग से मंदिर तक 14 लाख 48 हजार रुपये की लागत से निर्मित सीसी सड़क का लोकार्पण भी किया। सड़क और पुलिया के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि गांवों का विकास ही प्रदेश की समृद्धि का आधार है। 

चार गांवों में 1.20 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे महतारी सदन, महिलाओं को मिलेगा सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण का अवसर
जशपुर के ग्राम पमशाला में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया

ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण पर CM साय का जोर

हमारी सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो तथा विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि गांवों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि ग्रामीणों का जीवन अधिक सहज और सुविधाजनक बन सके। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ ही अब महतारी सदनों के जरिए उन्हें सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि महतारी सदन केवल भवन नहीं, बल्कि गांव की माताओं-बहनों के लिए आगे बढ़ने, अपनी प्रतिभा निखारने और आत्मनिर्भर बनने के नए अवसरों के केंद्र होंगे। 

ग्रामीण विकास से सामाजिक-आर्थिक प्रगति को मिलेगी गति

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। सड़क, पुलिया और सामुदायिक भवन जैसी सुविधाएं गांवों के दैनिक जीवन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और गांवों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, पूर्व विधायक भरत साय, नगर पालिका जशपुर के उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें