Sunday, 22 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: निर्माणाधीन छत ढहने से मजदूर की मौत, दो घंटे तक चला SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन Road Accident: बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर कार ने  ट्रेलर को मारी टक्कर, एक युवती की मौत Knife Attack: युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, लड़की ने मिलने बुलाया और फिर हुआ हमला Theft Case: देउठनी एकादशी पर गांव गया परिवार, सूने घर में घुसे चोर, जेवर और कैश पार Korba News: एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, डेढ़ महीने की बच्ची की मौत, सदमे में बड़ी बहन ने भी दी जान Viral Video: चरित्र शंका बनी विवाद की वजह? बीच बाजार आपस में भिड़ीं दो महिलाएं CG News: निर्माणाधीन छत ढहने से मजदूर की मौत, दो घंटे तक चला SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन Road Accident: बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर कार ने  ट्रेलर को मारी टक्कर, एक युवती की मौत Knife Attack: युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, लड़की ने मिलने बुलाया और फिर हुआ हमला Theft Case: देउठनी एकादशी पर गांव गया परिवार, सूने घर में घुसे चोर, जेवर और कैश पार Korba News: एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, डेढ़ महीने की बच्ची की मौत, सदमे में बड़ी बहन ने भी दी जान Viral Video: चरित्र शंका बनी विवाद की वजह? बीच बाजार आपस में भिड़ीं दो महिलाएं
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Vishnu Deo Sai: मानव तस्करी और घरेलू हिंसा पर मंथ…
Discussion on Women's Protection(Image Source: Social Media)
Discussion on Women's Protection(Image Source: Social Media)
राज्य सरकार

Vishnu Deo Sai: मानव तस्करी और घरेलू हिंसा पर मंथन, राज्यपाल करेंगे कार्यशाला का शुभारंभ

Vishnu Deo Sai: राज्य महिला आयोग द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग तथा पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सह-आयोजन में 23 नवंबर को ‘मानव तस्करी तथा महिलाओं का घरेलू हिंसा से संरक्षण’ विषय पर राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

स
प्रकाशित: 22 Nov 2026, 04:57 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग तथा पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सह-आयोजन में 23 नवंबर को ‘मानव तस्करी तथा महिलाओं का घरेलू हिंसा से संरक्षण’ विषय पर राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय सभागार में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होने वाले इस आयोजन में न्यायपालिका, पुलिस, महिला एवं बाल विकास, उच्च शिक्षा और स्वैच्छिक संस्थाओं से जुड़े करीब 500 प्रतिभागी शामिल होंगे। कार्यशाला का शुभारंभ राज्यपाल रमेन डेका करेंगे। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ला और छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू सहित आयोग के सदस्य और अन्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का समापन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में होगा। 

मानव तस्करी रोकने और महिला सुरक्षा पर मंथन

कार्यशाला में मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से जुड़े कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की जाएगी। प्रतिभागियों को कानूनी प्रावधानों, पुलिस की भूमिका, जांच एवं कार्रवाई की प्रक्रिया तथा पीड़ित महिलाओं के संरक्षण और सहायता से जुड़े पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। विशेषज्ञों के साथ चर्चा के जरिए कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू करने और पीड़ित महिलाओं तक सहायता पहुंचाने के व्यावहारिक उपायों पर सुझाव भी लिए जाएंगे। पहले तकनीकी सत्र में छत्तीसगढ़ के संदर्भ में मानव तस्करी की चुनौतियों और इससे निपटने के उपायों पर विचार-विमर्श होगा। सत्र की अध्यक्षता पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम करेंगे। 

घरेलू हिंसा कानून और महिला संरक्षण पर चर्चा

सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता और शक्ति वाहिनी के संस्थापक रविकांत सहित न्यायिक अधिकारी एवं विषय विशेषज्ञ पैनल में शामिल होंगे। दूसरे तकनीकी सत्र में घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 के क्रियान्वयन पर चर्चा होगी। सत्र की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक डॉ. रेणुका श्रीवास्तव करेंगी। मजलिस सेंटर ऑफ लॉ की निदेशक एंड्रिया डी’मेलो सहित न्यायिक अधिकारी और विषय विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे। तीसरे सत्र में शैक्षणिक और मनोसामाजिक दृष्टिकोण से विषय के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। 

महिलाओं का संरक्षण और समन्वय बढ़ाने पर जोर 

इसमें प्रोफेसर डॉ. प्रियंबदा, नीति आयोग की प्रतिनिधि प्रोतिति साहा, डालसा के अविनाश दुबे और मनोचिकित्सक सोनिया परियर सहित विशेषज्ञ भाग लेंगे। आयोजन में पुलिस विभाग, न्यायिक अधिकारी, विधिक सेवा प्राधिकरण, महिला एवं बाल विकास विभाग और उच्च शिक्षा संस्थानों के प्रतिनिधि, विधि के विद्यार्थी, स्वैच्छिक संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा परामर्शदाता शामिल होंगे। कार्यशाला का उद्देश्य विभिन्न विभागों और संस्थाओं के बीच समन्वय बढ़ाकर महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण और सहायता की व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें