Sunday, 22 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber Fraud: विज्ञापन दिखाकर 26.92 लाख की ठगी, ओडिशा की जेल से आरोपी गिरफ्तार Murder Case: पुरानी रंजिश के चलते हुए चाकूबाजी, युवक की मौके पर माैती Umaria News: अमलाई जा रहे बाइक सवार की घुनघुटी में मौत, एनएच-43 पर मिट्टी और बारिश से बना दलदल Strike Ends: 41 दिन बाद पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी Conversion: महासमुंद के मौहारीभाठा में धर्मांतरण की शिकायत, विधायक ने की जांच की मांग Crime News: कोरबा के दर्री डेम में मिला ASI के बेटे का शव, मोबाइल और बाइक गायब Cyber Fraud: विज्ञापन दिखाकर 26.92 लाख की ठगी, ओडिशा की जेल से आरोपी गिरफ्तार Murder Case: पुरानी रंजिश के चलते हुए चाकूबाजी, युवक की मौके पर माैती Umaria News: अमलाई जा रहे बाइक सवार की घुनघुटी में मौत, एनएच-43 पर मिट्टी और बारिश से बना दलदल Strike Ends: 41 दिन बाद पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी Conversion: महासमुंद के मौहारीभाठा में धर्मांतरण की शिकायत, विधायक ने की जांच की मांग Crime News: कोरबा के दर्री डेम में मिला ASI के बेटे का शव, मोबाइल और बाइक गायब
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Vishnu Deo Sai: आंध्रा एसोसिएशन के स्वर्ण जयंती स…
Cultural presentations captivated the minds(Image Source: CGDPR)
Cultural presentations captivated the minds(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Vishnu Deo Sai: आंध्रा एसोसिएशन के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए CM साय, तेलुगु समाज के योगदान को सराहा

Vishnu Deo Sai: रायपुर में आयोजित आंध्रा एसोसिएशन के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। उन्होंने छत्तीसगढ़ के सामाजिक, सांस्कृतिक और औद्योगिक विकास में तेलुगु समाज के योगदान की सराहना किया।

स
प्रकाशित: 22 Nov 2026, 11:54 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ और तेलुगु समाज के बीच दशकों पुराना आत्मीय संबंध है। तेलुगु समाज ने अपनी भाषा, संस्कृति और परंपराओं को सहेजते हुए छत्तीसगढ़ को भी अपनी कर्मभूमि बनाया है। प्रदेश के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक जीवन में समाज की सक्रिय भागीदारी हमारी विविधता में एकता की भावना को और मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी विशेषता उसकी सांस्कृतिक विविधता है और विभिन्न भाषाओं एवं परंपराओं का यही सुंदर संगम हमारी राष्ट्रीय एकता की शक्ति है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में आंध्रा एसोसिएशन की 50 वर्षों की गौरवशाली यात्रा की विशेष सराहना की। 

रायपुर : छत्तीसगढ़ के विकास में तेलुगु समाज का महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
पदाधिकारीयों ने मुख्यमंत्री साय को भगवान वेंकटेश्वर की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया

तेलुगु समाज का छत्तीसगढ़ के विकास में अहम योगदान

उन्होंने कहा कि पांच दशकों का यह सफर केवल एक संगठन की उपलब्धियों का इतिहास नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता, सांस्कृतिक संरक्षण और सेवा भावना का प्रेरणादायी उदाहरण है। आंध्रा एसोसिएशन ने समाज को एक सूत्र में जोड़ने के साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़े रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि तेलुगु समाज के लोग अपनी मेहनत, अनुशासन और उद्यमशीलता के लिए जाने जाते हैं। छत्तीसगढ़ में व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र में समाज की उल्लेखनीय उपस्थिति है। भिलाई स्टील प्लांट जैसे प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थान में भी तेलुगु समाज से जुड़े इंजीनियरों, प्रबंधकों और तकनीकी विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। समाज की इस कर्मठता और सक्रिय भागीदारी से प्रदेश के औद्योगिक विकास को निरंतर मजबूती मिली है। 

रायपुर : छत्तीसगढ़ के विकास में तेलुगु समाज का महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ मंच पर उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी

रायपुर-विशाखापत्तनम मार्ग से बढ़ेंगी व्यापारिक संभावनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के बीच बेहतर सड़क संपर्क दोनों राज्यों के विकास की नई संभावनाओं को साकार करेगा। भारतमाला परियोजना के अंतर्गत रायपुर से विशाखापत्तनम तक विकसित किए जा रहे सड़क मार्ग से आवागमन अधिक सुगम होगा। यात्रा के समय और दूरी में कमी आने के साथ माल परिवहन, व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे दोनों राज्यों के बीच आर्थिक संबंध और अधिक सुदृढ़ होंगे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अपनी मातृभाषा, संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण करना प्रत्येक समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। ऐसे राष्ट्रीय सम्मेलन विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले समाज के लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने, अनुभव साझा करने और अपनी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करते हैं। 

रायपुर : छत्तीसगढ़ के विकास में तेलुगु समाज का महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में दीपों के साथ आकर्षक नृत्य प्रस्तुति दी

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

उन्होंने सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए आंध्रा एसोसिएशन के पदाधिकारियों और समाज के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सम्मेलन में आंध्र प्रदेश के बैरमपुर से आए रिंग डांस समूह, बालाजी विद्या मंदिर के विद्यार्थियों तथा अन्य कलाकारों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक नृत्य, संगीत और रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से तेलुगु समाज की समृद्ध लोककला, सांस्कृतिक विविधता और गौरवशाली परंपराओं की मनमोहक झलक देखने को मिली। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी, रायपुर आंध्रा एसोसिएशन के अध्यक्ष जी. स्वामी, आर. सुब्बा राव, श्रीनिवास पटनायक सहित आंध्रा एसोसिएशन के पदाधिकारी, समाज के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित थे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें