Wednesday, 18 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Theft Case: मकान का ताला तोड़कर उड़ाए लाखों के जेवर, हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार Dettol Soap Case: साबुन के अंदर मिली ब्लेड, बच्चा घायल, कंपनी पर लगा 50 हजार का जुर्माना Naxal Operation: जंगल में मिला नक्सलियों का डंप, 50 BGL सेल बरामद Durg Railway Station: टिकट जांच में 280 यात्री पकड़े, ₹2 लाख जुर्माना Elephant Rescue Operation: छह दिन की मशक्कत के बाद काबू में आया कबरा हाथी, अब रेडियो कॉलर से होगी निगरानी Youth Death: कुएं में गिरने से युवक की मौत, इकलौते बेटे को खोकर बेसुध हुए माता-पिता Theft Case: मकान का ताला तोड़कर उड़ाए लाखों के जेवर, हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार Dettol Soap Case: साबुन के अंदर मिली ब्लेड, बच्चा घायल, कंपनी पर लगा 50 हजार का जुर्माना Naxal Operation: जंगल में मिला नक्सलियों का डंप, 50 BGL सेल बरामद Durg Railway Station: टिकट जांच में 280 यात्री पकड़े, ₹2 लाख जुर्माना Elephant Rescue Operation: छह दिन की मशक्कत के बाद काबू में आया कबरा हाथी, अब रेडियो कॉलर से होगी निगरानी Youth Death: कुएं में गिरने से युवक की मौत, इकलौते बेटे को खोकर बेसुध हुए माता-पिता
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › CM Vishnu Deo Sai: बस्तर की पारंपरिक काष्ठ कला को…
Bastar village bus service(Image Source: CGDPR)
Bastar village bus service(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

CM Vishnu Deo Sai: बस्तर की पारंपरिक काष्ठ कला को नई पहचान दे रहे पंडीराम मंडावी, मुख्यमंत्री साय ने की सराहना

CM Vishnu Deo Sai: नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्मश्री काष्ठ शिल्पकार पंडीराम मंडावी से मुलाकात कर उनके कला क्षेत्र में योगदान की सराहना की।

स
प्रकाशित: 18 Nov 2026, 05:59 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CM Vishnu Deo Sai: नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में नारायणपुर के पद्मश्री से सम्मानित काष्ठ शिल्पकार पंडीराम मंडावी भी आमंत्रित अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने महज 15 वर्ष की उम्र में लकड़ी पर आकृतियां उकेरने की शुरुआत की थी और अपना पूरा जीवन इस पारंपरिक कला को समर्पित कर दिया। समारोह में अतिथियों से मुलाकात कर रहे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंडावी से आत्मीय भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। 

युवाओं ने सिखी काष्ठ कला की बारीकियां

मुख्यमंत्री ने काष्ठ शिल्प के प्रति उनके दशकों के समर्पण और इस पारंपरिक कला को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की। बस्तर के नारायणपुर निवासी मंडावी की कृतियों में जनजातीय जीवन, संस्कृति और परंपराओं की जीवंत झलक दिखाई देती है। इसी उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। मुलाकात के दौरान मंडावी ने बताया कि अबूझमाड़ प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री साय ने उनसे अबूझमाड़िया युवाओं को काष्ठ शिल्प का प्रशिक्षण देने को कहा था। 

अबूझमाड़ में बढ़ीं सुविधाएं, युवाओं को मिला कला प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री के इस आग्रह पर उन्होंने करीब एक माह तक प्रशिक्षण देकर 12 अबूझमाड़िया युवाओं को इस पारंपरिक कला की बारीकियां सिखाईं। उनका मानना है कि कोई भी पारंपरिक कला तभी जीवंत रह सकती है, जब उसका ज्ञान और कौशल अगली पीढ़ी तक पहुंचे। मंडावी ने बस्तर के दूरस्थ क्षेत्रों में सुविधाओं के विस्तार का उल्लेख करते हुए बताया कि अब वहां सड़क, अस्पताल और धान खरीदी जैसी सुविधाएं पहले से अधिक सुलभ हुई हैं। गांवों तक बस सेवा शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। 

बस सेवा से आसान हुआ ग्रामीणों का सफर

पहले लंबी दूरी तय करने के लिए साइकिल ही सहारा होती थी, लेकिन अब बस सेवा से दूरस्थ गांवों तक पहुंचना आसान हो गया है। उन्होंने कहा कि सुविधाओं के विस्तार के साथ स्थानीय युवाओं को पारंपरिक कला और कौशल से जोड़ने के प्रयास उन्हें अपनी सांस्कृतिक पहचान को आगे बढ़ाने का अवसर दे रहे हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें