Wednesday, 18 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Theft Case: मकान का ताला तोड़कर उड़ाए लाखों के जेवर, हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार Dettol Soap Case: साबुन के अंदर मिली ब्लेड, बच्चा घायल, कंपनी पर लगा 50 हजार का जुर्माना Naxal Operation: जंगल में मिला नक्सलियों का डंप, 50 BGL सेल बरामद Durg Railway Station: टिकट जांच में 280 यात्री पकड़े, ₹2 लाख जुर्माना Elephant Rescue Operation: छह दिन की मशक्कत के बाद काबू में आया कबरा हाथी, अब रेडियो कॉलर से होगी निगरानी Youth Death: कुएं में गिरने से युवक की मौत, इकलौते बेटे को खोकर बेसुध हुए माता-पिता Theft Case: मकान का ताला तोड़कर उड़ाए लाखों के जेवर, हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार Dettol Soap Case: साबुन के अंदर मिली ब्लेड, बच्चा घायल, कंपनी पर लगा 50 हजार का जुर्माना Naxal Operation: जंगल में मिला नक्सलियों का डंप, 50 BGL सेल बरामद Durg Railway Station: टिकट जांच में 280 यात्री पकड़े, ₹2 लाख जुर्माना Elephant Rescue Operation: छह दिन की मशक्कत के बाद काबू में आया कबरा हाथी, अब रेडियो कॉलर से होगी निगरानी Youth Death: कुएं में गिरने से युवक की मौत, इकलौते बेटे को खोकर बेसुध हुए माता-पिता
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Labour Food Scheme: श्रमिकों को बड़ी राहत, 5 रुपए…
Inauguration of a new centre in Dhamtari(Image Source: CGDPR)
Inauguration of a new centre in Dhamtari(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Labour Food Scheme: श्रमिकों को बड़ी राहत, 5 रुपए में मिलेगा भरपेट भोजन

Labour Food Scheme: धमतरी के कलेक्ट्रेट रोड स्थित सुमित बाजार परिसर में 17 नवंबर को श्रम अन्न सहायता योजना के नए भोजन केंद्र की शुरुआत हुई। यहां पंजीकृत निर्माण एवं पात्र असंगठित श्रमिकों को मात्र 5 रुपए में चावल, दाल, सब्जी, अचार, पापड़ और छाछ सहित पौष्टिक भोजन मिलेगा।

स
प्रकाशित: 18 Nov 2026, 05:09 PM · अपडेट: 18 Nov 2026, 05:30 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Labour Food Scheme: मेहनतकश श्रमिकों के पसीने और परिश्रम से ही विकास की इबारत लिखी जाती है। ऐसे में श्रमिकों को सम्मानजनक जीवन के साथ सस्ता, सुलभ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना उनके कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसी उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के माध्यम से संचालित शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न सहायता योजना श्रमिकों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आ रही है। 
इस योजना के तहत पंजीकृत निर्माणी एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को मात्र पांच रुपए में गर्म और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना का लाभ अधिक से अधिक श्रमिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से धमतरी शहर के कलेक्ट्रेट रोड स्थित सुमित बाजार परिसर में 17 नवंबर 2026 को श्रम अन्न योजना के नवीन भोजन वितरण केन्द्र का शुभारंभ किया गया। 

पहले दिन 100 से अधिक श्रमिकों ने किया भोजन

केन्द्र प्रारंभ होने के पहले ही दिन 100 से अधिक श्रमिकों ने यहां पहुंचकर भोजन ग्रहण किया। इससे स्पष्ट है कि शहर में कार्यरत श्रमिकों और विभिन्न संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए यह केन्द्र उपयोगी साबित हो रहा है। इस केन्द्र की विशेषता यह है कि यहां श्रमिकों को मात्र पांच रुपए में चावल, दाल, मौसमी सब्जी, अचार, पापड़ और छाछ सहित गर्म एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। कम कीमत में संतुलित भोजन मिलने से श्रमिकों को दोपहर के भोजन की चिंता से राहत मिल रही है। 

5 रुपए में पौष्टिक भोजन की सुविधा

विशेषकर वे श्रमिक जो प्रतिदिन अपने घर से दूर रहकर विभिन्न प्रतिष्ठानों, दुकानों, निर्माण स्थलों और अन्य संस्थानों में काम करते हैं, उनके लिए यह सुविधा काफी लाभदायक है। केन्द्र में भोजन ग्रहण कर रहे सुमित बाजार के कर्मचारियों ने बताया कि शासन की इस पहल से उन्हें बहुत सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि पहले काम के दौरान भोजन की व्यवस्था करना पड़ता था, लेकिन अब पांच रुपए में ही चावल, दाल, सब्जी, अचार, पापड़ और छाछ सहित गरम भोजन मिल रहा है। 

पांच रुपये में भरपेट पौष्टिक भोजन से श्रमिकों को मिली बड़ी राहत, श्रम अन्न सहायता केन्द्र बना सहारा
श्रम अन्न सहायता केंद्र में 5 रुपए में पौष्टिक भोजन ग्रहण करते श्रमिक एवं कर्मचारी

पंजीयन कराकर श्रमिक बनवा सकेंगे कार्ड

भोजन स्वादिष्ट होने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है। इससे कम खर्च में भरपेट भोजन मिल रहा है और काम के दौरान समय की भी बचत हो रही है। उन्होंने इस जनकल्याणकारी पहल के लिए छत्तीसगढ़ शासन एवं श्रम विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि इस योजना का लाभ जिले के पंजीकृत निर्माणी श्रमिकों के साथ-साथ पात्र असंगठित क्षेत्र के श्रमिक भी प्राप्त कर सकते हैं। जिन पात्र श्रमिकों का पंजीयन अभी तक नहीं हुआ है, वे भी अपना पंजीयन कराकर योजना से जुड़ सकते हैं। इसके लिए श्रमिक की आयु 18 से 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। पंजीयन की प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाया गया है। परिवार के किसी एक सदस्य का आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर, राशन कार्ड, निर्माण श्रमिकों के लिए स्वघोषणा प्रमाण तथा असंगठित श्रमिकों के लिए आय एवं स्वघोषणा प्रमाण के साथ लाइव फोटो उपलब्ध कराने पर श्रमिक कार्ड श्रम अन्न सहायता केन्द्र में ही तत्काल बनाया जा रहा है। 

श्रमिकों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

इस व्यवस्था से श्रमिकों को पंजीयन के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी और वे केन्द्र में ही आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। यह पहल न केवल श्रमिकों को रियायती दर पर भोजन उपलब्ध करा रही है, बल्कि पात्र श्रमिकों को शासकीय कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का भी माध्यम बन रही है। नवीन केन्द्र के शुभारंभ अवसर पर सुमित बाजार के संचालक विजय कंकरियां, नवीन जैन, आसपास के विभिन्न संस्थानों के संचालक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 

सुविधा उपलब्ध होने से श्रमिकों राहत

सभी ने कलेक्ट्रेट रोड जैसे प्रमुख स्थान पर श्रम अन्न सहायता केन्द्र प्रारंभ किए जाने की सराहना करते हुए शासन एवं श्रम विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्रम पदाधिकारी के साथ कल्याण निरीक्षक ज्ञानेन्द्र यादव, डिगेश्वर साहू सहित अन्य उपस्थित रहे। पांच रुपए में पौष्टिक भोजन की यह पहल श्रमिकों के सम्मान, स्वास्थ्य और आर्थिक संबल से जुड़ी है। कार्यस्थल के नजदीक भोजन की सुविधा उपलब्ध होने से श्रमिकों का समय और खर्च दोनों बचेंगे। साथ ही, यह केन्द्र श्रमिक कल्याण के प्रति शासन की प्रतिबद्धता को धरातल पर साकार करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें