Tuesday, 10 Nov 2026 भारत
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Human Trafficking: अवैध मानव तस्करी सिंडिकेट पर क…
Action against human trafficking gang (Image Source: Keertiman Media)
Action against human trafficking gang (Image Source: Keertiman Media)
महासमुंद Featured

Human Trafficking: अवैध मानव तस्करी सिंडिकेट पर कार्रवाई, 10 ठिकानों पर छापेमारी में ₹1.4 करोड़ बरामद

Human Trafficking: छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस ने अंतरराज्यीय मानव तस्करी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो राज्यों में फैले नेटवर्क के 10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर 1.4 करोड़ रुपये नकद और कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं। जांच में बाल मजदूरी, बंधुआ मजदूरी और नाबालिगों के शोषण से जुड़े मामलों के संकेत मिले हैं। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 24 Sep 2026, 02:05 PM · अपडेट: 04 Nov 2026, 12:56 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
बागबाहरा
स्रोत: स्वयं रिपोर्ट
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

Human Trafficking: छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस ने अंतरराज्यीय मानव तस्करी के एक बहुत बड़े और संगठित नेटवर्क की कमर तोड़ दी है। भोले-भाले लोगों, नाबालिगों और बालिकाओं को झांसे में लेकर उनका शोषण करने वाले इस सिंडिकेट पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की टीमों ने छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्यों में फैले इस गिरोह के 10 अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। इस पूरे मामले में बाल मजदूरी, जबरन बंधुआ मजदूरी और नाबालिग बालिकाओं के दैहिक शोषण जैसे गंभीर आपराधिक पहलुओं का खुलासा हुआ है।

कार्रवाई के मुख्य बिंदु:

  • दो राज्यों में 10 ठिकानों पर रेड: पुलिस की कई टीमों ने एक साथ छापेमारी कर सिंडिकेट के नेटवर्क को ध्वस्त किया।

  • बड़ी मात्रा में कैश और दस्तावेज जब्त: रेड के दौरान 1.4 करोड़ रुपये नकद और मानव तस्करी से जुड़े महत्वपूर्ण कागजात बरामद किए गए हैं।

  • हजारों मजदूरों के डिजिटल और कागजी सबूत: जांच में हजारों बालिग और नाबालिग मजदूरों के अवैध परिवहन और उनसे बंधुआ मजदूरी कराने के पक्के डिजिटल साक्ष्य मिले हैं।

  • सघन पूछताछ जारी: फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है और अलग-अलग जगहों पर सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

काम का लालच देकर कराते थे बंधुआ मजदूरी 

शुरुआती जांच के मुताबिक, यह गिरोह गरीब और ग्रामीण इलाकों के लोगों को अच्छे काम और पैसों का लालच देकर फंसाता था। इसके बाद बालिगों और नाबालिगों को दूसरे राज्यों में भेजकर उनसे अमानवीय परिस्थितियों में बंधुआ मजदूरी कराई जाती थी। इतना ही नहीं, गिरोह द्वारा नाबालिग बालिकाओं के दैहिक शोषण की बात भी सामने आई है। महासमुंद पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह एक बेहद गंभीर और वृहद स्तर पर फैला संगठित अपराध है। फिलहाल सर्च और पूछताछ की प्रक्रिया चल रही है। पूरी कार्यवाही समाप्त होने के बाद पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए विस्तृत ब्योरा साझा करेगी।
खबर में अपडेट जारी है...
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें